इंदौर में फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट भी मिला।
नई दिल्ली (एजेंसी) 16 अक्टूबर (CY न्यूज) टीवी इंडस्ट्री से बेहद हैरान करने वाली खबर सामने आई है। छोटे पर्दे के फेमस शो ससुराल सिमर का की एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने आत्महत्या कर ली है। एक्ट्रेस ने इंदौर में अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी की। एक्ट्रेस की मौत की खबर से टीवी इंडस्ट्री में हलचल मच गई है। हर किसी को हैरान-परेशान कर दिया है। एक्ट्रेस ने सुसाइड क्यों किया, ये सवाल हर किसी के मन है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक्ट्रेस ने फांसी लगाने से पहले एक नोट भी लिखा था। जो पुलिस के हाथ लगा है। हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आया है कि इस सुसाइड नोट में क्या लिखा है। खबरों की माने तो शुरुआती जांच में पुलिस ने लव अफेयर के कारण सुसाइड करने के शक में जांच शुरू की है। कहा जा रहा है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक्ट्रेस ने इंदौर के साईं बाग स्थित अपने घर पर फांसी लगाई।
ये रिश्ता क्या कहलाता है में आईं थी नजर:
बता दें वैशाली ठक्कर फेमस शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में संजना का किरदार निभाती नजर आ चुकी है। इस शो से उन्हें काफी पहचान भी मिली थी। इसके बाद शो 'ससुराल सिमर का सीरील में उन्होंने अंजलि का रोल निभया था। वैशाली को बेस्ट एक्ट्रेस इन निगेटिव रोल का सम्मान भी गोल्डन पेटल अवार्ड में मिल चुका है। इस शो के बाद वह ये वादा रहा, ये हैं आशिकी, ससुराल सिमर का, सुपर सिस्टर, लाल इश्क और विष और अमृत में नजर आई। आखिरी बार वैशाली साल 2019 के शो मनमोहिनी में नजर आई हैं। टीवी के अलावा वैशाली ने फिल्मों में भी काम किया है। वैशाली मूल रूप से उज्जैन के महिदपुर की रहने वाली हैं।

No comments:
Post a Comment