Monday, 10 October 2022

सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित।

मेरठ 09 अक्टूबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ एवं मेरी आवाज़ सुनो जन कल्याण समिति और भारतीय मतदाता संघ के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आर.डी शर्मा के सानिध्य में उर्दू प्रेक्षागृह गोमती नगर लखनऊ में मेधावी छात्र-छात्राओं का प्रतिभा अंलकरण सम्मान समारोह किया गया। जिसमें मुख्यातिथि उर्जा मंत्री अरविंद शर्मा एवं निर्वतमान विधायक मुकुल उपाध्याय एवं वशिष्ठ अतिथि निर्वतमान विधायक लोकेश दीक्षित व निर्वतमान विधायक एम.एल.सी  सुबोध पाराशर रहे। जिन्होनें दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में 80 प्रतिशत से ज़्यादा अंक प्राप्त करने वाले पांच सौ बच्चों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस शुभ अवसर पर भाजपा से हज कमेटी के डायरेक्टर सरफराज अली, वफ्फ बोर्ड के डायरेक्टर सैफुद्दीन खान, भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय महासचिव वैध सुरेश पूनिया, भामस के संरक्षक कुंवरपाल सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा मंजू शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष बिमलेश शर्मा, मेरी आवाज़ सुनो जन कल्याण समिति की प्रदेश अध्यक्ष भक्ति सिंह, राष्ट्रीय महासचिव राज शर्मा, सुनील शर्मा, अशोक पाण्डे आदि संगठन के पदाधिकारियों ने अपने कर कमलों से बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। मंच का संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल शर्मा ने किया। राष्ट्रीय जागरूक ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय मंत्री एवं भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने विचार रखते हुए कहा ऐसे संगठन हमेशा समाज को जोड़ने का काम करते हैं और ऐसे कार्यक्रम बच्चों का मनोबल बढ़ता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आर.डी शर्मा ने विचार रखते हुए कहा संगठन हमेशा समाज को दिशा देने का काम करते हैं। सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाली छात्रा निधि अग्रवाल और छात्र वैभव पांडे व गुलिस्तां बेग, साक्षी राजपूत, खशबू मलिक, अनन्या पांडे आदि रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...