मेरठ 03 अक्टूबर (CY न्यूज) जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा ग्राम नानू सरधना में श्री कृष्णा गौशाला का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। जिलाधिकारी ने किये गये कार्य की सराहना करते हुये श्री कृष्णा गौशाला संस्था को धन्यवाद दिया तथा उन्होने कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य से अन्य लोग भी प्रेरणा प्राप्त करेंगे तथा सामाजिक कार्यों मे अन्य लोग भी जुडेंगे। उन्होने कहा कि कोई भी प्राईवेट गौशाला है तो उसका रजिस्टेªशन कराया जा सकता है तथा गौवंश संरक्षण हेतु सहभागिता योजना के बारे में बताया गया। उन्होने बताया कि उ.प्र सरकार की योजना है कि ऐसी गौशालाओ को रू 30-00 प्रति पशु प्रतिदिन अनुमन्य होगा। सरकारी एवं निजी गौशालाओ के माध्यम से आज असहाय, बीमार एवं खुले घूम रहे गौवंश को संरक्षित कर उनकी अच्छे से देखभाल की जा रही है। इस अवसर पर अध्यक्ष अरूण जैन, उपाध्यक्ष अभिनव जैन सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी व आमजन उपस्थित रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment