Tuesday, 4 October 2022

बाइक से दिल्ली जा रहे युवक को हथियारबंद बदमाशों ने लूटा।

मेरठ 03 अक्टूबर (CY न्यूज) थाना परतापुर क्षेत्र के हाईवे पर वाटर पार्क के पास बीती रात दिल्ली जा रहे एक युवक को बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट लिया। बदमाश उसका मोबाइल, नकदी व बाइक लूट कर फरार हो गये। युवक ने थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। बदमाश अपनी बाइक को छोडकर फरार हो गये। दिल्ली के सफदरजंग निवासी राहुल अपने साथी अजय के साथ मेरठ में अपने दोस्त के यहां आए थे। रात में दोनों युवक बाइक से दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही परतापुर क्षेत्र में पहुंचे हाईवे पर वाटर पार्क के पास लाल रंग की बाइक सवार 2 बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने तमंचा तानते हुए गोली मारने की धमकी दी। मोबाइल फोन, 5 हजार रुपए और बाइक लूट लिया।लूट की सूचना पर परतापुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से लाल रंग की स्पलेंडर बाइक को कब्जे में लिया है। पुलिस ने पीड़ित युवक से भी पूछताछ की है। पुलिस ने कई जगह सी.सी.टी.वी फुटेज देखी लेकिन कामयाबी नहीं मिली।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...