आई.जी.आर.एस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का करें गुणवत्तापूर्ण निस्तारण: आयुक्त।
मेरठ 03 अक्टूबर (CY न्यूज) सोमवार को आयुक्त सभागार में आयुक्त सेल्वा कुमारी जे की अध्यक्षता में मंडली अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में आयुक्त द्वारा मंडल स्तर के अधिकारियों के साथ विभागवार विकास कार्यों एवं योजनाओं तथा उ.प्र विवाह अनुदान योजना, उ.प्र मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना, उ.प्र छात्रवृत्ति योजना, पेंशन योजना, सहभागिता, सोलर पम्प योजना, आयुष्मान आदि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी। आयुक्त सेल्वा कुमारी जे ने मेरठ मंडल की रैंकिंग में सुधार करने के लिए अधिकारियों को ठोस कदम उठाने के निर्देश दिये। उन्होंने अपूर्ण जानकारी देने वाले अधिकारियों को अगली बैठक में पूर्ण जानकारी के साथ आने की चेतावनी दी। उन्होंने सभी अधिकारियों को बी एवं सी श्रेणी वाली योजनाओं में सुधार कर ए श्रेणी में लाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने तथा आई.जी.आर.एस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर आयुक्त महेन्द्र प्रसाद सहित मंडल स्तर के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment