नई दिल्ली 03 अक्टूबर (CY न्यूज) बिहार राज्य निर्वाचन आयोग के स्टेट आइकन अब भारत निर्वाचन आयोग के आइकन होंगे। सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अभिनेता पंकज त्रिपाठी नागरिकों के साथ सहज संवाद स्थापित करते हैं। पंकज त्रिपाठी के इसी अंदाज से देश के ज्यादा से ज्यादा नागरिक मतदान के लिए प्रेरित होंगे। अभिनेता पंकज त्रिपाठी अभी बिहार के निर्वाचन आइकन हैं। इस मौके पर अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने निर्वाचन आयोग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मतदान करना नागरिकों की जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि उन्हें इससे सम्मान भी मिलता है। पंकज त्रिपाठी ने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए कहा कि योग्य नागरिकों को मतदान करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में तो लोग बढ़चढ़ कर वोट डालने जाते हैं लेकिन शहरों में मतदान को लेकर उत्साह कम दिखाई देता है। कुछ लोगों की असहमति से भी सरकार बनेगी तो बेहतर यही है कि सभी लोग अपना मतदान करें और अपनी सरकार का चयन करें। यह नागरिकों की जिम्मेदारी ही नहीं बल्कि इससे उन्हें सम्मान भी मिलता है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...

No comments:
Post a Comment