मेरठ 13 अक्टूबर (CY न्यूज) संतोष वाटिका, जगन्नाथ पुरी में योग विज्ञान संस्थान के पूर्वी मेरठ जिले की महिला साथियों ने करवा चौथ का पर्व भक्तिभाव व संपूर्ण सद्भावना के साथ मनाया। सभी सखियों ने कर्वे बदले, कथा सुनी व भजन गये। गणेश जी की व नव ग्रहों की कथा कही गई। सभी ने करवा माता की आरती की, बड़ों का सम्मान किया व बच्चों को आशीर्वाद देकर पैसे दिए। इस मौके पर सारिका, सोनल, रीनू, मीना, आकांक्षा, प्रियंका, सीमा, मधु, मानसी, संजना आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment