Friday, 30 July 2021

एस टी एफ को मिली बड़ी सफलता।





मेरठ 30 जुलाई (चमकता युग) पुलिस अधीक्षक कुलदीप नारायण व पुलिस उपाधीक्षक बृजेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में मेरठ एसटीएफ यूनिट के निरीक्षक  सुनील कुमार की टीम द्वारा  दो गांजा तस्कर सतेन्द्र पुत्र सहाब सिंह निवासी जलेशर जनपद एटा उत्तर प्रदेश, मानवेन्द्र पुत्र राकेश कुमार निवासी जलेशर जनपद एटा उत्तर प्रदेश एवं योगेंद्र पुत्र मौहर सिंह निवासी पचपेड़ा, भिसी मिर्जापुर, जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से 1120 किलो गांजा जिसकी कीमत लगभग ₹11200000 है, एक ट्रक संख्या UP84T7797, तीन मोबाइल फोन, 25 टन लोहे की रेल की पटरी, एक बिना नम्बर की स्विफ्ट कार एवं 1000 रुपये नकद बरामद किये।

"एक देश एक संविधान" की मांग को लेकर 8 अगस्त को दिल्ली जंतर मंतर पर होने वाले देशव्यापी धरना प्रदर्शन के लिए बैठक का आयोजन किया।


मेरठ 30 जुलाई (चमकता युग) "एक देश एक संविधान" की मांग को लेकर 8 अगस्त को दिल्ली जंतर मंतर पर होने वाले देशव्यापी धरना प्रदर्शन के लिए एकजुट होने के लिए महानगर के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ सर्जन एवं समाजसेवी डॉ. सुशील सूरी के निवास पर एक महत्त्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक  की अध्यक्षता  डॉ जे वी चिकारा ने की व संचालन हिमांशु गोयल ने किया ।

बैठक मे मुख्य वक्ता के रूप मे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने वाट्सएप्प लाइव के माध्यम बताया की 1947 मे देश आजाद हो गया परंतु देश अभी भी अंग्रेजों के जमाने में बनाए गए कानूनों से चल रहा है, उन्होंने कहा की हमारे देश के थानों में आज भी 1860 की IPC और 1861 के पुलिस ऐक्ट चल रहे हैं।  उन्होंने बताया की कानून की खामियों के चलते 4 लाख मंदिरों पर सरकार का कब्जा  है जबकि चर्च, मस्जिद, मजार, दरगाह आदि पर कोई कानून नहीं। भारत इकलौता देश है जहाँ बहुसंख्यक समान शिक्षा, समान नागरिक संहिता और धर्मांतरण नियंत्रण कानून के लिए संघर्ष कर रहा है।

ये हैं अंग्रेजों के जमाने के कानून

1836- बंगाल डिस्ट्रिक्ट एक्ट

1844- सेंट्रल एक्साइज एक्ट

1850- पब्लिक सर्वेंट (इंक्वायरीज) एक्ट

1860- इंडियन पीनल कोड

1861- पुलिस एक्ट

1869- डिवोर्स एक्ट

1872- एविडेंस एक्ट

1882- ट्रांसफर ऑफ प्रोपर्टी एक्ट

1874- मैरिड वीमन प्रोपर्टी एक्ट

1880- रिलीजियस प्रोपर्टी एक्ट

1922— दिल्ली यूनिवसर्टी एक्ट

इसके अतिरिक्त 211 अन्य कानून हैं जो 1860 से लेकर 1947 के बीच अंग्रेजी हुकूमत द्वारा बनाए गए थे। आज अंग्रेजों को गए 74 साल हो गए इन 74 सालों मे 17 सरकारें बनी पर इन कानूनों को खत्म करने या बदलाव करने की बात किसी सरकार ने नहीं सोची और इसी कारण देश मे अनेकों समस्याएं ऐसी हैं जिनका स्थाई समाधान कभी हो ही नहीं पाता। 

बैठक मे जाने माने चिकित्सकों ने राष्ट्रहित मे अपनी चिंताए व्यक्त की एवं आंदोलन को तेज करने का आह्वान किया। 

डॉ. सूरी ने बताया की 8 अगस्त को मेरठ से कम से कम 100 लोग जंतर मंतर पहुचेंगे 

बैठक मे सुशील सूरी, डॉ जे वी चिकारा, हिमांशु गोयल, विपुल सिंघल, अनिल सरीन, डॉ आशु मित्तल, डॉ आदेश धनकड़, के के चढ्ढा, विवेक कोहली, सुधीर जोहरी ,अशोक आनंद, एम. एल. अग्रवाल, संजय अग्रवाल,  आशीष सिंह आदि उपस्थित रहे।

Thursday, 29 July 2021

नाले में डूब रहे दो बच्चों की जान बचायी


मेरठ 29 जुलाई (चमकता युग) मेरठ में कंकरखेड़ा के गौरव ने जान पर खेलकर दो बच्चों की जान बचा ली। अपनी जान की परवाह न करते हुए गौरव ने कासमपुर नाले में डूब रहे दो बच्चों को पानी से बाहर निकाला, वरना बड़ा हादसा हो जाता। इसके बाद बच्चे के परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। इस दौरान जिस किसी ने भी गौरव की बहादुरी का किस्सा सुना, उसी ने गौरव की पीठ थपथपाई।

लाला मोहम्मदपुर गांव निवासी शाहिद का 9 साल का बेटा शिफान बुधवार दोपहर कासमपुर की तरफ साइकिल चलाते हुए पहुंच गया। बारिश के कारण चूंकि नाला दिखाई नहीं दे रहा था, इसलिए शिफान साइकिल समेत इसी 10 फीट गहरे नाले में समा गया। वहीं पास ही खड़े गए अन्य किशोर ने हादसा देखा और शिफान को बचाने का प्रयास किया, लेकिन खुद भी नाले में गिर गया।

इस बीच कासमपुर निवासी गौरव लोधी ने घटना देख ली। 12वीं कक्षा के छात्र गौरव ने एक मिनट भी नहीं गवाया और तुरंत ही नाले में कूद गया। इसके बाद काफी प्रयास कर गौरव ने पहले शिफान को बाहर निकाला और इसके बाद दूसरे किशोर को बाहर निकाला गया।

इस दौरान आसपास के लोग भी जमा हो गए और गौरव की मदद की। दोनों बच्चों के सकुशल नाले से निकालने के बाद इन बच्चों से पूछताछ की गई। शिफान ने परिजनों के बारे में बताया और इसके बाद सूचना देने के लिए एक व्यक्ति को घर पर भेजा गया। दूसरा किशोर भी खुद अपने घर चला गया। इसके बाद शिफान के नाना और परिवार के कुछ अन्य लोग गौरव लोधी के घर पर पहुंचे। यहां पर सभी ने गौरव की बहादुरी को सलाम किया। इस दौरान शिफान के परिजनों ने आभार जताया और गौरव के परिजनों को शुक्रिया कहा।

गौरव बोला, स्कूल में सिखाया मदद करना
गौरव ने बताया कि उसे स्कूल और घर पर दूसरे लोगों की मदद करना सिखाया गया है। जब बच्चे नाले में डूब रहे तो उनकी मदद करने के अलावा दिमाग में कुछ नहीं आया। इसलिए ही बिना इंतजार किए वह खुद ही नाले में कूद पड़ा और दोनों को बचाया। इस दौरान मोहल्ले के कुछ लोगों ने गौरव को ऐसे बेहतरीन काम के लिए बधाई भी दी।

वैक्सीन की कमी के कारण क्लस्टर टीकाकरण अभियान फिलहाल बंद रहेगा।


मेरठ 29 जुलाई (चमकता युग) मेरठ में तीन अगस्त को टीकाकरण का महाअभियान चलाने की तैयारी है। इसके तहत एक दिन में 60 से 65 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जल्द ही वैक्सीन की 60 हजार से ज्यादा डोज मिलने की उम्मीद है। तैयारी की जा रही है कि इस दिन 200 से ज्यादा बूथों पर टीकाकरण किया जाए।

वहीं, लगातार वैक्सीन की ज्यादा डोज न मिलने के कारण फिलहाल क्लस्टर टीकाकरण नहीं होगा। इसी वजह से पिछले करीब एक सप्ताह से क्लस्टर टीकाकरण बंद है। एक जुलाई से बड़े पैमाने पर क्लस्टर टीकाकरण करने की तैयारी थी, लेकिन वैक्सीन न मिलने के कारण यह अभियान नहीं चल सका था। सप्ताह में तीन-चार दिन ही छोटे स्तर पर टीकाकरण हो रहा था, वह भी अब बंद है।
बृहस्पतिवार को 68 स्थानों पर 16810 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि थोड़े-थोड़े दिन बाद क्लस्टर टीकाकरण के बजाय तीन अगस्त को टीकाकरण का महा अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए एक-दो दिन में ही वैक्सीन की डोज आने की उम्मीद है। कितने बूथों पर टीकाकरण होगा, यह जल्द ही तय किया जाएगा।

पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों पर मुकदमा दर्ज।


मेरठ 29 जुलाई (चमकता युग) राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन द्वारा कारगिल विजय दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाने की बात कहने वालों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को तीन नामजद समेत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। संगठन के युवा जिलाध्यक्ष सद्दाम अंसारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को थाने पहुंचकर एसपी देहात ने भी घटना की जानकारी ली।

मोहल्ला किलाखेवान निवासी एवं राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के जिलाध्यक्ष सद्दाम ने मंगलवार को दी तहरीर में बताया कि संगठन द्वारा मंगलवार को कारगिल विजय दिवस के मौके पर शहीदों के सम्मान में देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान कुछ लोग हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे।इसी बीच नूर हसन, शाबिर, इंतजार व कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे। उन्होंने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने को कहा। विरोध करने पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। चेयरपर्सन शबीला अंसारी के पुत्र शाहवेज अंसारी के हाथ से माइक छीन लिया।

बुधवार को एक अन्य मामले में सरधना थाने पहुंचे एसडीएम व एसपी देहात ने इस मामले में सीओ आरपी शाही से जानकारी ली और तत्काल मुकदमा दर्ज कराकर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नूर हसन, साबिर, इंतजार व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ आरपी शाही का कहना है कि तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना कराई जा रही है।

आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग
मोहल्ला किलाखेवान में शहीदों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाने के प्रकरण में बजरंगदल के विभाग संयोजक मिलन सोम, जिला संयोजक मनु त्यागी, अर्जुन राणा, हरीश सैनी, गो रक्षा प्रमुख विपिन सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एसडीएम अमित कुमार भारतीय को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में तत्काल मामले के आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह की धारा में मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तारी की मांग की। उनके ज्ञापन पर तत्काल कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीएम ने मामले में मुकदमा दर्ज कराकर जांच कराने की बात कही।

बहन के घर सो रहे युवक को गोलियों से भुना।


मेरठ 29 जुलाई (चमकता युग) मेरठ के बहसूमा थानाक्षेत्र में बुधवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि युवक अपनी बहन के घर पर आया हुआ था। वह बुधवार को बहन के घर पर ही सो रहा था जहां उसकी अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर दौड़े और युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

जानकारी के अनुसार फलावदा निवासी 35 वर्षीय संजय पुत्र राजेंद्र अपनी बहन के घर गांव झिंझाड़पुर आया हुआ था।
बुधवार देर रात वह घर के बाहर आंगन में सो रहा था जहां उसकी अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

गोली की आवाज सुनकर युवक की बहन और उसके परिजन बाहर की ओर भागे, जहां संजय खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा था। आनन फानन में परिजन घायल युवक को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने किठौर थाने पर कार्रवाई करते हुए किठौर व शाहजहांपुर चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया, पुलिसकर्मियों में मचा हड़कंप


मेरठ 29 जुलाई (चमकता युग) मेरठ में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ फिर से बड़ा एक्शन लेते हुए कठौर कार्रवाई की है। एसएसपी ने भ्रष्टाचार जांच में दोषी पाए जाने पर किठौर थाने पर कार्रवाई करते हुए किठौर व शाहजहांपुर चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है, जिसके बाद थाने में तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार अवैध कारोबार का हब माना जाने वाले किठौर क्षेत्र में एक कप्तान आने के बाद ही हड़कंप मच गया था। गोपनीय जांच के बाद मेरठ जिले में 8 जुलाई को थाना प्रभारी के चेहते माने जाने वाले और हमेशा उनके हमराह बनकर साथ चलने वाले सरकारी गाड़ी के चालक मुकेश कुमार, आरक्षी जोनी गुर्जुर, अरविंद ,प्रीयूष सहित पांच सिपाहियों को एसएसपी ने लाइन हाजिर किया था।


यह ऐसा पहला मौका था जब किसी थाने में सबसे ज्यादा पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी। अब फिर से शाहजहांपुर चौकी इंचार्ज हरिभान तथा किठौर चौकी इंचार्ज उदयवीर को लोगों की शिकायत के चलते जांच के बाद दोषी पाए जाने पर निलंबित किया गया है।

अभी अन्य दरोगाओं पर भी हो सकती है जांच
पुलिस सूत्रो के अनुसार अभी कई और दरोगाओ की जांच चल रही है। बताया जाता है कि दो माह पूर्व बौंद्रा में हुए मर्डर के मामले में दोषियों को बचाने और आरोपियो से साठगांठ कर निर्दोषों के नाम आगे बढ़ाने के मामले की जांच सीओ दौराला को सौपी गई है। उक्त मामले में एसएसपी को लेन-देने की पूरी जानकारी तथ्यों के साथ दी अधिकारियों को सौंपी जा चुकी है।

घटना के होता है बडा खेल
बता दें कि मेरठ जिले का किठौर थाना अक्सर चर्चा में रहता है, लेकिन लोगों की शिकायत के बाद भी यहां कोई कार्रवाई नही की जाती, जिससे अपराधियो के हौसले बुलंद रहते हैं।

अपराधियो के सांठगांठ जगजाहिर, फिर भी नहीं हुई थी कार्रवाई
कुछ दिन पहले ही थाने के पुलिस कर्मी की मोबाइल रिकॉर्डिंग वायरल होने बाद अपराधियों और अवैध कारोबारियों का साथ देने का मामला सामने आया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बताया गया कि आवाज उठाने पर थाना प्रभारी ने उल्टा दरोगा का ही तबादला करा दिया।


75 लाइन हाजिर, जिनमें किठौर रहे थे ज्यादातर पुलिसकर्मी
हाल ही में एसएसपी की गोपनीय रिपोर्ट में 75 पुलिस कर्मी लाइन हाजिर किए गए थे, इनमें करीब 20 प्रतिशत पुलिस कर्मी किठौर थाने में तैनात रह चुके थे। खास बात यह है की उक्त पुलिसकर्मी सेटिंग कर किठौर थाने के आसपास ही अपनी तैनाती पंसद करते थे ताकि माफियाओ से संपर्क बना रहे।

मेरठ पुलिस ने काटा बाइक सवार का एक लाख रुपये का चालान, चालान की रकम देख उड़े बाइक सवार के होश।


मेरठ 29 जुलाई (चमकता युग) बाइक के कागज नहीं दिखाने पर एक लाख रुपये का चालान कटा तो युवक के होश उड़ गए। इसके बाद थाना प्रभारी ने अपनी गलती मानते हुए चालान रसीद में कुछ बदलाव किया। तब जाकर युवक ने थोड़ी राहत की सांस ली।


ये है मामला
मेरठ के गंगानगर क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान गंगानगर थाने में तैनात एक दरोगा ने एक लाख रुपये का चालान काट दिया। इससे युवक के होश उड़ गए। दरअसल, थाने में तैनात एक एसआई वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान एक बाइक सवार युवक जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद उसका एक लाख रुपये का चालान कर दिया गया। थाना प्रभारी ऋषिपाल मलिक ने बताया कि दरोगा द्वारा गलती से चालान हो गया।वह दस हजार रुपये का चालान कर रहे थे। गलती से एक शून्य ज्यादा लग गया। वाहन स्वामी कोर्ट में जाकर इसे ठीक करा सकता है।


कोरोना काल में खूब कटे चालान
कोरोना संक्रमण काल में बेवजह सड़क पर घूमने वालों के चालान काटकर यातायात पुलिस लखपति बन गई। मेरठ में दो महीने में ही कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों के जमकर चालान काटे गए और करीब 52 लाख रुपये की वसूली की गई। कोरोना से बचने की चेतावनी देने के साथ ही चालान काटने में भी टीमें आगे रहीं। सिविल के साथ मिलकर यातायात पुलिस की टीमों ने कहीं पर ई-चालान किया तो कहीं मौके पर ही कार्रवाई की।

कोरोना काल में अप्रैल और मई के महीने में धड़ाधड़ चालान काटे गए। सड़क पर जो भी बेवजह दिखाई दिया उसका चालान कर दिया। बार-बार गलती करने पर पुलिस ने पांच से 10 हजार तक का चालान किया है। पुलिस ने दावा किया कि कोविड-19 का पालन कराने के लिए ही यह सख्ती की गई। अधिकतर चालान बेवजह घूमने वाले लोगों के किए गए थे।


शहर में 10 हजार तक के चालान काटे
20 मई को देहली गेट थाने की पुलिस ने इमरान निवासी खेरनगर का 10 हजार का चालान किया। यह पहला सबसे बड़ा चालान हुआ था। इसमें पहले इरफान का मास्क न लगाने पर 500 रुपये का चालान हुआ था।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने किया ताहरी वितरण



मेरठ 29 जुलाई (चमकता युग) विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ब्रह्मपुरी प्रखंड की तरफ से ताहरी वितरण का कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य रुप से महानगर मंत्री निमेष वशिष्ट, महानगर संगठन मंत्री गौरव प्रताप, महानगर प्रचार प्रमुख मधुबन आर्य, महानगर छात्र प्रमुख हिमांशु शर्मा, समाजसेवी ललित प्रधान, बिपुल गुप्ता, यीशु राजपूत, चिराग आनंद, अंकुश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सुभारती मेडिकल कॉलिज में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन


मेरठ 29 जुलाई (चमकता युग) स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के सुभारती मेडिकल कॉलिज के कम्युनिटी मेडिसन विभाग में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुभारती मेडिकल कॉलिज के प्राचार्य डा.ए.के. श्रीवास्तव ने किया।  उन्होंने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्री बंसत सिंह अधिकारी और सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रशिक्षक श्री सुनील कुमार शर्मा का स्वागत किया।

कार्यक्रम में एम.बी.बी.एस. 2018 के विद्यार्थी एवं इन्टर्स कॉविड-19 के नियमों का पालन करते हुए शामिल रहे।

प्राचार्य डा.ए.के.श्रीवास्तव ने सड़क दुघर्टना से बचाव के बिन्दुओं पर चर्चा की और साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम की प्रशंसा की तथा फ्लैस पर लिखे अनमोल शब्दों को पढ़कर सुनाया। 

ट्रैफिक इंस्पेक्टर श्री बंसत सिंह अधिकारी ने सड़क सुरक्षा के नियमों पर प्रकाश डालते हुये नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माना और उससे सम्बन्धित होने वाली सजा के बारे में चर्चा की। 
सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के मुख्य प्रशिक्षक श्री सुनील कुमार शर्मा ने विभिन्न प्रकार के चिन्हों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के नियमों को बताया। 
कार्यक्रम में उपस्थित महिला कांस्टेबल प्रार्थना ने सड़क सुरक्षा के चिन्हों को बहुत अच्छे तरीके से हाथों के माध्यम से प्रदर्शित किया।

लायंस क्लब के डा. प्रतीश कुमार सिंह ने भी कार्यक्रम में सड़क दुर्घटना के कारण बताते हुये डाक्टरों की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा बताया कि किस तरह दुघर्टना के बाद डाक्टर कैसे प्राथमिक उपचार देते हैं।

अन्त में कम्युनिटी मेडिसन के विभागाध्यक्ष डा. राहुल बंसल ने सभी अतिथियों का अभिवादन करते हुये सड़क सुरक्षा से जुडे सभी आवश्यक पहलुओं को अपनाने एवं नियमों के मानने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय सड़क सुरक्षा के प्रति बहुत जागरूक है और समय समय पर इस प्रकार के आयोजन करके अपने विद्यार्थियों को जागरूकता दी जाती है। उन्होंने विशेष कहा कि इस सम्बन्ध में एक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा जिसमेंं सड़क सुरक्षा एवं नियमों से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जायेगें और प्रथम 3 छात्र-छात्राओं को पुरूस्कार दिया जायेगा। 

इस कार्यक्रम में डा. पवन पाराशर प्रोफेसर, डा. प्रतीक किशोर, मि. हृदयेश त्यागी, मि. मशरूल तथा ट्रैफिक पुलिस की ओर से कास्टेबल शक्ति सिंह, कास्टेबल विकाश कुमार, कास्टेबल सतेन्द्र कुमार, होम गार्ड दीपक कुमार उपस्थित रहे। एमएसडब्लू मौ. फरहत का सहयोग रहा।

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...