Saturday, 1 October 2022

सेल्वा कुमारी जे बनी मेरठ की कमिश्नर।

मेरठ 30 सितंबर (CY न्यूज) 2006 बैच की वरिष्ठ आई.ए एस अधिकारी और मुजफ्फरनगर, अलीगढ़ की पूर्व डी.एम सेल्वा कुमारी जे मेरठ मंडल की नई कमिश्नर होंगी। वे 2019 से 2021 तक मुजफ्फरनगर की डी.एम रही थी। शासन ने शुक्रवार को आदेश जारी कर दिया। मेरठ मंडल के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह दिल्ली के उपराज्यपाल के सचिव बनाए गए हैं।

रामलीला में हुआ पंचवटी लीला, सूपनखां नाक छेदन, खरदूषण वध, रावण द्वारा शिव पूजन तथा सीता हरण की लीला का मंचन।


मेरठ 30 सितंबर (CY न्यूज) श्री सनातन धर्म रक्षिणी सभा पंजीकृत मेरठ शहर के तत्वधान में श्री रामलीला कमेटी पंजीकृत मेरठ शहर द्वारा बुढ़ाना गेट स्थित जिमखाना मैदान में रामलीला का मंचन किया गया। लीला मंचन का उद्घाटन दीपिका गुप्ता सदस्य कार्यकारिणी नगर निगम व पति अमित गुप्ता मूर्ति वाले द्वारा किया गया। प्रसाद सेवा  योगेश अग्रवाल शकुन ज्वेलर्स नील गली वालो के द्वारा की गयी। सभी उपस्थित पदाधिकारी सदस्य द्वारा पूजा अर्चना कर लीला मंचन प्रारंभ किया गया। पंचवटी लीला, सूपनखां नाक छेदन, खरदूषण वध, रावण द्वारा शिव पूजन तथा सीता हरण की लीला का मंचन किया गया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष मनोज गुप्ता राधा गोविंद मंडप, मनोज अग्रवाल, योगेंद्र अग्रवाल, राकेश शर्मा संचालक, पंकज गोयल पार्षद, विपुल सिंघल, राकेश गर्ग, अजित शर्मा, उमा शंकर पाल, विपिन मित्तल, उत्सव शर्मा, अजय गोयल अनन्या, प्रदीप अग्रवाल, मनोज जिंदल, दीपक गोयल, संदीप गोयल रेवड़ी, सचिन गोयल, रंजन सिंघल, संदीप पाराशर, हर्षित गुप्ता, दीपक सिंघल, अपार मेहरा, अनिल गोल्डी, सुशील गर्ग, सुरेश गोयल ,संजय, मयूर अग्रवाल सहित भारी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब ने किया सफाई कर्मियों को सम्मानित।

मेरठ 30 सितंबर (CY न्यूज) पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर वार्ड 16 के सफाई कर्मी जॉनी, मोहित, नवीन, अजय, सचिन, अक्षय, सुनील, मनी, दीपक व अशोक को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। क्लब निदेशक आयुष, पीयूष गोयल ने बताया की सफाई कर्मचारी हमारे समाज का अभिन्न अंग है। सफाई कर्मचारियों का आदर सम्मान करना समाज का कर्तव्य है। सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम में आयुष गोयल, पीयूष गोयल, विपुल सिंघल, लक्ष्मी शर्मा, वरुण गोयल आदि उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष बने मयंक सिंघल।

मेरठ 30 सितंबर (CY न्यूज) नंदकिशोर मित्तल संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष, जनचेतना दिव्यांग सोसायटी रजिस्टर्ड भारत में मेरठ शहर के मयंक सिंघल को मेरठ जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वही मंयक ने कहा की में नंदकिशोर मित्तल का आभार वियक्त करता हूँ जिन्होंने मुझे जिला अध्यक्ष पद के काबिल समझा। मै आपने पद का मान रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाउंगा।

वैश्य समाज ने वरिष्ठ समाज सेवियों को किया सम्मानित।

मेरठ 30 सितंबर (CY न्यूज) अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता महासभा (पंजी) के तत्वाधान मे विभूतियों के सम्मान समारोह की श्रंखला में वरिष्ठ समाज सेवी एवं शिक्षाविद को सम्मानित किया गया। संस्था के राष्ट्रीय मुख्य संयोजक शान्ति स्वरुप गुप्ता के नेतृत्व में स्माईल गर्ल्स नेशनल इन्टर कॉलेज से वरिष्ठ समाज सेविका एवं शिक्षाविद प्राचार्या डा.मृदुला शर्मा व शिक्षिका अनुपम निधि, महालक्ष्मी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा.प्रवीन मित्तल, सनराइज टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर संदीप गुप्ता को अंगवस्त्र पहनाकर एवं महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा भेट कर महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, राष्ट्रीय संयोजक आलोक गुप्ता, संरक्षक नवीन चंद्र अग्रवाल, राष्ट्रीय महामंत्री अमित कुमार गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मयंक अग्रवाल व महिला मंडल की रोली गोयल, शशिप्रभा अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।  कार्यक्रम के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत गुप्ता ने सफल आयोजन के लिए बधाई दी एवं महाराजा अग्रसेन जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

कथा वाचक पंडित रोहित शास्त्री को पटका पहनाकर किया सम्मानित।

मेरठ 30 सितंबर (CY न्यूज) सेवा सर्मपण पखवाड़ा के अंर्तगत नगर पंचायत करनावल में श्रीमद् भागवत कथा के कथा वाचक पंडित रोहित शास्त्री को पटका पहनाकर एवं 3100 रूपये भगवान श्री कृष्ण के श्रीचरणों में समर्पित किये। साथ में मंडल अध्यक्ष भाजपा पवन शर्मा,  मनोज शर्मा, दीपक ठाकुर, राकेश भारद्वाज, कृष्णपाल फुगाट एवं सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। और सभी ने सामुहिक रूप से मोदी को दीर्घायु का आर्शीवाद दिया। इस दौरान भारतीय मतदाता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित आदेश फौजी ने विचार रखते हुए कहा सनातन संस्कृति को बचाने के लिए हमें बढ़ चढ़कर धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता करनी चाहिए। धर्म से ही संस्कार और संस्कृति जीवित रहती है।

टी.बी मरीजों को प्रदान किया पोषाहार।

जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज समेत स्वास्थ्य केन्द्रों पर 255 मरीजों को पोषाहार प्रदान किया गया।

मेरठ 30 सितंबर (CY न्यूज) टी.बी मुक्त भारत जन सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत शुक्रवार को जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज समेत जिले के अन्य स्वास्थ्य केन्द्रों पर टी.बी मरीजों को पोषाहार प्रदान किया गया। जनपद में अलग-अलग जगह हुए कार्यक्रमों में टी.बी के 255 मरीजों को सामाजिक संस्थाओं द्वारा पोषाहार प्रदान किया गया। जिला अस्पताल के टीबी विभाग में शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद राजेन्द्र, राज्यसभा सदस्य कांता कर्दम, डा.लक्ष्मीकांत वाजपेयी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अखिलेश मोहन की अध्यक्षता में टी.बी मरीजों को पोषाहार वितरण किया गया। जन सेवा पखवाड़ा समारोह में वीरीना फाउंडेशन, ग्रामीण समाज विकास केन्द्र, केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, सोशल वेलफेयर सोसाइटी, आई.आई.एम.टी नगर पंचायत दौराला, मेडिकल ऑफिसर हस्तिनापुर, डेरा सच्चा सौदा, नगर पंचायत सरूरपुर,निस्वार्थ सेवा फाउंडेशन, अभिलाषा फाउंडेशन, बेटियां फाउंडेशन,स्कूल फाउंडेशन, मिस्टी एजुकेशनल ट्रस्ट, सभासद डा.जितेन्द्र, एन.टी.ई.पी, डी.टी.सी स्टाफ, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग जगह हुए कार्यक्रमों में टी.बी मरीजों पोषाहार प्रदान किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से लोगों से अपील करते हुए कहा -टीबी की बीमारी को किसी भी हालत में छिपाए नहीं बल्कि उसका उपचार कराए। टी.बी कोई लाइलाज बीमारी नहीं है। लोगों की जागरूकता से ही टी.बी की बीमारी देश से वर्ष 2025 तक समाप्त होगी। वहीं मेडिकल कालेज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा पर ग्रामीण समाज विकास केन्द्र ने, यू.पी.एच.सी कैंट पर विधायक अमित अग्रवाल ने टी.बी मरीजों को पोषाहार प्रदान किया। जिला अस्पताल में हुए कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अखिलेश मोहन ने कहा-सरकार की ओर से टी.बी का उपचार पूरी तरह निशुल्क किया जा रहा है। टी.बी मरीजों के खाते में प्रतिमाह इलाज समाप्त होने तक पांच सौ रुपये ट्रांसफर किये जा रहे हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डा.गुलशन राय ने जन समुदाय से अपील की कि टी.बी की बीमारी को छुपाये नही, बीमारी का इलाज संभव है और इलाज को अधूरा न छोडें। बीच में इलाज छोड़ने से बीमारी और बिगड़ जाती है। इस अवसर पर नेहा सक्सेना, जिला कार्यक्रम समन्वयक, अंजू गुप्ता जिला बीसीजी टेक्नीशियन, शबाना बेगम, जिला पी.पी.एम कोऑर्डिनेटर, सविता सिंह, बी.सी.जी टेक्नीशियन अजय जिला एस.टी.एस लोकेश कुमार गौतम, डी.ई.ओ एवं रजनीश व अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।

पंडित सुनील भारद्वाज भराला अध्यक्ष श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश को सरकार के नाम दिया ज्ञापन।

मेरठ 30 सितंबर (CY न्यूज) सामाजिक सुरक्षा फेडरेशन आफ इंडिया के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार गोतम की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार आजाद व मेरठ मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह बादल तथा समस्त पदाधिकारियों द्वारा मजदूरों की समस्याओं से संबंधित एक मांग पत्र श्रम उपआयुक्त मेरठ एवं पंडित सुनील भारद्वाज भराला अध्यक्ष श्रम कल्याण परिषद उत्तर प्रदेश को सरकार के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें मुख्य मांगे सरकार द्वारा मजदूरों की लाभांवित योजनाओं को निरंतर रूप से चालू रखा जाए कुछ दिन से देखा जा रहा है कि जैसे साइकिल, शिक्षा सहायता, आवास, सौर ऊर्जा लाइट, पेंशन आदि सभी योजनाओं को बंद कर दिया गया है जिन्हें चालू रखना अति आवश्यक है। कुछ वर्षों से पेंडिंग पड़े आवेदन को निकलवा कर भुगतान किया जाए। श्रमिकों के बच्चों को पढ़ाई हेतू बनाए जा रहे अटल आवासिय स्कूल को तत्काल चालू किया जाए। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा पुत्री विवाह सहता के लिए एक लाख रुपए तथा 100000 का श्रमिक क्रेडिट कार्ड बनाने की घोषणा महा अप्रैल 2022 में की गई थी। उन्हें शीघ्र अति शीघ्र बनवा कर बैंकों से चालू कराया जाए। कार्यक्रम में उपस्थित संगीता शर्मा, तानिया वर्मा, उर्मिला गौतम, इब्राहिम अली, विजय कुमार, बिजेंदर, सुनील, सुनील कुमार, शिवम कुमार, अनिल, सुनीता, ऋषि पाल ठेकेदार तथा सैकड़ों पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रूद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी में हुआ हैप्पी नवरात्रि कार्यक्रम का आयोजन।

हापुड़ 30 सितंबर (CY न्यूज) रूद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी नानपुर हापुड़ में बी.एस सी गृहविज्ञान द्वारा हैप्पी नवरात्रि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के प्राचार्य डा.गंगा दास सिंह, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रानी राजवंश कोर खालसा इण्टर कॉलेज से ललित प्रकाश प्रवक्ता कृषि ने संयुक्त रूप से माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष ने द्वीप प्रजवल्लित करके किया। कार्यक्रम में बी.एस.सी गृहविज्ञान छात्राओं शिवानी, निशा, अंशु, काजल ने डांडिया नृत्य की प्रस्तुति दी। छात्राओं की प्रस्तुति की सभी ने प्रसंशा की। इस अवसर पर प्राचार्य डा.गंगादास सिंह ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि माँ दुर्गे की उपासना से मनुष्य को शक्ति, सामर्थ्य, सहनशीलता, त्याग व धैर्य जैसे गुणों की प्राप्ति होती है। नवरात्रि पर्व हमारी सनातन संस्कृति की मूल आत्मा है। कार्यक्रम का कुशल संचालन बी.एस.सी गृहविज्ञान की विभागाध्यक्षा मोनिका शर्मा ने किया। इस अवसर पर संस्थान के  निदेशक डा.पवन तोमर, आर.आई.टी कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी के प्रधानाचार्य डा.ज़फर वसी शैंकी त्यागी, विकास मोहन, दीपक गुप्ता, शुभम भाटी, हरेंद्र सिंह, रिंकेश कुमार, मिथुन कुमार, कुमार राणा, विवेक स्वामी, निखिल गुप्ता, सरफ़राज़ आलम, अक्षय कुमार, रोहित कुमार, मुकेश कुमार, कविता रानी, रूचि शर्मा, ममता, पूनम तेवतिया, शगुन, इरम राजपूत, बबीता, लावांशी, करीना एवं अन्य सभी अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहे।

संवं कालू बाबा ट्रस्ट मित्र मण्डल ने किया केवट लीला का आयोजन।

मेरठ 30 सितंबर (CY न्यूज) श्री कालू बाबा मन्दिर केवट द्वार सुरजकुण्ड पर रामलीला कमेटी शहर संवं कालू बाबा ट्रस्ट मित्र मण्डल के तत्वाधान में श्री राम वनवास यात्रा के पश्चात केवट लीला का आयोजन एवं संवं कालू बाबा ट्रस्ट मित्र मण्डल श्री कालू बाबा मित्र मण्डल ट्रस्ट द्वारा किया। इस दौरान पंकज कश्यप, राहुल कश्यप, परविन्दर कश्यप, विकास कश्यप, आशु कश्यप, एड.हरिओम कश्यप, ई.मने पवन कश्यप, महोपाल, ओम प्रकाश, प्रदीप, मुकेश, कैलाश, प्रेम कश्यप, राजेश आदि मौजूद रहे।

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...