Monday, 21 February 2022

उमंग के साथ करें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में आवेदन।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के उमंग एप पर लाभार्थी कर सकते हैं सेल्फ रजिस्ट्रेशन 28 फरवरी तक मनाया जाएगा: पी.एम.एम.वी.वाई पखवाड़ा।

 बताया जाएगा उमंग एप के बारे में।

मेरठ 21 फरवरी (CY न्यूज) सरकार की ओर से महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रहीं हैं, जिसके तहत उन्हें आर्थिक लाभ दिया जाता है। इसका लाभ सुलभ तरीके से उन तक पहुंच सके, इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से एक एप उमंग जारी किया गया है। इस एप के माध्यम से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पी.एम.एम.वी.वाई का सेल्फ रजिस्ट्रेशन कर योजना का लाभ लिया जा सकता है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं पी.एम.एम.वी.वाई की नोडल डा.पूजा शर्मा ने बताया की उमंग एप के माध्यम से न केवल प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बल्कि स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत चल रही आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने के लिए सेल्फ रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। उन्होंने बताया की उमंग एप पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना सहित भारत सरकार की कई योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है। इस एप पर फिलहाल 19 राज्यों के 76 विभागों की 380 सेवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से जारी एप के माध्यम से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का सेल्फ रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। उसके लिए लाभार्थी को मात्र अपने मोबाइल पर एप डाउनलोड करना होगा। उमंग एप पर फ्लैगशिप स्कीम पर जाकर पी.एम.एम.वी.वाई का विकल्प चुनना है। इसके अलावा उमंग एप पर सीधे पी.एम.एम.वी.वाई को सर्च कर सेल्फ रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। पी.एम.एम.वी.वाई कीजिला कार्यक्रम समन्वयक रिचा श्रीवास्तव ने बताया योजना के तहत जनवरी 2017 से अब तक पहली बार माँ बनने वाली महिलाओं को 24.70 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। जिले में अब तक 63820 लाभार्थी योजना का लाभ ले चुके हैं। पहली बार गर्भवती होने पर तीन किस्तों में मिलते हैं पांच हजार रुपये योजना के तहत पहली बार मां बनने पर महिला को तीन किस्तों में पांच हजार रुपये दिए जाते हैं, प्रसव चाहे सरकारी या निजी अस्पताल में कराया गया हो। पंजीकरण के लिए माता-पिता का आधार कार्ड, मां की बैंक पासबुक की फोटो कापी जरूरी है। मां का बैंक अकाउंट ज्वाइंट नहीं होना चाहिये। निजी अकाउंट ही मान्य होगा। यदि बच्चे का जन्म हो चुका है तो मां और बच्चे दोनों के टीकाकरण का प्रमाणिक पर्चा होना जरूरी है। उन्होंने बताया पंजीकरण कराने के साथ ही गर्भवती को प्रथम किस्त के रूप में 1000 रुपये दिए जाते हैं। प्रसव पूर्व कम से कम एक जाँच होने पर दूसरी किस्त के रूप में गर्भावस्था के छह माह बाद 2000 रुपये और बच्चे के जन्म का पंजीकरण होने और बच्चे के प्रथम चक्र का टीकाकरण पूरा होने पर तीसरी किस्त के रूप में 2000 रुपये दिए जाते हैं। यह सभी भुगतान गर्भवती के बैंक खाते में ही किये जाते हैं। पी.एम.एम.वी.वाई की जिला कार्यक्रम समन्वयक ने बताया 21 से 28 फरवरी तक प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना पखवाड़ा मनाया जा रहा है । इसके अर्न्तगत लाभार्थियों को उमंग एप के बारे में बताया जाएगा कि कैसे वह एप के माध्यम से सेल्फ रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।

पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर गूगल मीट के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन।

मेरठ 21 फरवरी (CY न्यूज) पर्यावरण एवं स्वच्छता क्लब द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर गूगल मीट के माध्यम से "मातृभाषा की स्थिति एवं उपयोगिता" विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्लब निदेशक आयुष गोयल पीयूष गोयल ने कहां हिंदी हमारी मातृभाषा है। मातृभाषा वह भाषा होती है जिसको बच्चा जन्म के पश्चात अपने परिवार और समाज में रहकर सीखता है। मां और मातृभाषा हमें दोनों का आदर करना चाहिए क्योंकि मां जीवन देती है और मातृभाषा जीना सिखाती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा.सरिता वर्मा विभाग अध्यक्ष हिंदी विभाग मेरठ कॉलेज मेरठ रही। उन्होंने कहा हिंदी भावनाओं की भाषा है, हिंदी भाषा में बड़ों को सम्मान और छोटों को प्यार दिया जाता है। लोकगीतों व कविताओं के माध्यम से हम अपने मनोभावों को आसानी से व्यक्त कर सकते हैं। मातृभाषा में याद की हुई सामग्री को हम जिंदगी में कभी भी नहीं भूल सकते। मातृभाषा का सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। भारत में 1365 मात्र भाषाएं बोली जाती है। हमारे जीवन में मातृ भाषाओं का बहुत अधिक महत्व है क्योंकि मातृभाषा में प्राप्त ज्ञान हमारे हृदय पटल पर हमेशा के लिए अंकित हो जाता है। मातृभाषा के माध्यम से स्मरण शक्ति का विकास और विचारों की अभिव्यक्ति प्रभावी ढंग से की जा सकती है। समाजसेवी विपुल सिंघल ने कहा भारत में जगह जगह पर अलग-अलग मातृ भाषाओं का प्रयोग होता है भारत की मातृभाषाये विविधता में एकता का प्रतीक है। लक्ष्मी शर्मा ने कहा मातृभाषा हमारी संस्कृति की रक्षक हैं मातृभाषा के माध्यम से ही हम अपनी संस्कृति से जुड़ सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन प्रिंस अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में आयुष, पीयूष गोयल, विपुल सिंघल, एस.के शर्मा, प्रिंस अग्रवाल, एकता गौड़, स्वाति, नितिन बंसल, पंकज  आदि उपस्थित रहे।

थाना जानी पुलिस द्वारा चार अभियुक्त गिरफ्तार।

मेरठ 21 फरवरी (CY न्यूज) थाना प्रभारी थाना जानी जनपद मेरठ के निर्देशन व नेतृत्व में उ.नि.जितेन्द्र सिंह मय का.279 राकेश कुमार व का.2719 मनीष कुमार व अन्य पुलिसकर्मी द्वारा दिनांक 20.02.2022 को थाना जानी क्षेत्र के ग्राम मौहमदपुर धूमि मे शमशान घाट के पास खेतों में गौकशी कर रहे अभियुक्तगण 1.करन यादव पुत्र राजू यादव नि.कुम्हार मोह्हला थापर नगर मेरठ, 2.नदीम पुत्र सगीर नि.मुमताज़ नगर जादू वाली गली तारापुरी थाना ब्रह्मपुरी मेरठ, 3.हुसैन उर्फ नदीम पुत्र नईम नि. फिरोज नगर घंटेवाली वाली गली थाना लिसाड़ी गेट मेरठ, 4.योगेन्द्र पुत्र करन सिंह नि.ग्राम मोहमदपुर धुमि जानी को मय गौकशी उपकरणों व वाहन के पकडा गया। प्रयुक्त वाहन टाटा ऐस मेगा न. यू.पी15 डी.टी 4991 को मौके पर 207 एम.वि एक्ट में सीज़ किया गया तथा अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना हाजा पर मु.अ.सं.61/2022 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम पंजीकृत कराकर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण उपरोक्त को जिला कारागार मेरठ भेजा गया। 

गिरफ्तार अभियुक्तगण:   

1.करन यादव पुत्र राजू यादव नि.कुम्हार मोह्हला थापर नगर मेरठ।

2.नदीम पुत्र सगीर नि.मुमताज़ नगर जादू वाली गली तारापुरी थाना ब्रह्मपुरी मेरठ।

3.हुसैन उर्फ नदीम पुत्र नईम नि. फिरोज नगर घंटेवाली वाली गली थाना लिसाड़ी गेट मेरठ।

4.योगेन्द्र पुत्र करन सिंह नि.ग्राम मोहमदपुर धुमि जानी।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

1.उ.नि.जितेन्द्र सिंह, 2.उ.नि.रविन्द्र मलिक, 3.है.का0279 राकेश कुमार, 4.का02719 मनीष कुमार, 5.का02993 अंकुर, 6.का02991 रंजन।

थाना जानी पुलिस द्वारा अवैध शस्त्र के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार।

मेरठ 21 फरवरी (CY न्यूज) थाना जानी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान सिवालखास देशी शराब की दुकान के पीछे खाली जगह से दो अभियुक्त 1.खुर्शीद पुत्र हकीमुल्ली निवासी वार्ड न.5 कस्बा सिवालखास थाना जानी मेरठ, 2.अनीस पुत्र नूर मौहम्मद निवासी पांचली बुजुर्ग थाना सरुरपुर मेरठ हाल निवासी वार्ड न.12 सिवालखास थाना जानी जिला मेरठ, को एक-एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक-एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण के विरुद्व थाना हाजा पर मु.अ.स 62/22 व मु.अ.स.63/22 धारा 3/25 आयुद्व अधिनियम पंजीकृत कर जेल भेजा गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण:

1.खुर्शीद पुत्र हकीमुल्ली निवासी वार्ड न.5 कस्बा सिवालखास थाना जानी मेरठ।  

2.अनीस पुत्र नूर मौहम्मद निवासी पांचली बुजुर्ग थाना सरुरपुर मेरठ हाल निवासी वार्ड न.12 सिवालखास थाना जानी जिला मेरठ।

बरामदगी का विवरणः

1.02 अदद तमंचे 315 बोर।

2.02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर।

आपराधिक इतिहास का विवरणः

खुर्शीद पुत्र हकीमुल्ली उपरोक्तः

मु.अ.स 62/22 धारा 3/25 आयुद्व अधिनियम थाना जानी मेरठ।

अनीस पुत्र नूर मौहम्मद उपरोक्तः

मु.अ.स.63/22 धारा 3/25 आयुद्व अधिनियम थाना जानी मेरठ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः

1.प्रभारी निरीक्षक श्री संजय वर्मा थाना जानी जनपद मेरठ।

2.उ.नि.भूरेन्द्र सिंह चौहान थाना जानी जनपद मेरठ।

3.का.3002 अनुज कुमार थाना जानी मेरठ।

4.रि.का.3256 गौरव कुमार थाना जानी मेरठ।

टीकाकरण के प्रति लोग हो रहे जागरूक, शतप्रतिशत ने लगवाई पहली डोज।


88.23 प्रतिशत बुर्जगों को लगाई जा चुकी है प्रीकॉशन डोज।

टीके की प्रथम डोज:

45 से 60 साल की उम्र वाले शतप्रतिशत।

18से 44 साल की उम्र वाले 96.8 प्रतिशत।

15 से 17 साल के किशोर 68.78 प्रतिशत।

“शुरू में लोग कोविडरोधी टीका लगवाने से बच रहे थे लेकिन अब उत्साह दिखायी दे रहा है” डा.अखिलेश मोहन सी.एम.ओ।

मेरठ 20 फरवरी (CY न्यूज) लोगों की जागरूकता और स्वास्थ्य विभाग की मेहनत रंग ला रही है। तेजी से टीकाकरण होने के कारण जनपद में कोरोना पस्त होता जा रहा है। जनपद में निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शतप्रतिशत लोगों को टीकाकरण की पहली डोज दी जा चुकी है, जबकि 84.04 प्रतिशत लोग दूसरी डोज ले चुके हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सी.एम.ओ) डा.अखिलेश मोहन ने बताया-कोरोना के प्रति लोगों में अब काफी जागरूकता आ गयी है। शुरुआत में लोग कोरोना का टीकाकरण लगवाने से बच रहे थे लेकिन अब हर उम्र के लोग टीका लगवान के लिए उत्साहित हैं। जिले में 25.73 लाख लोग कोरोना का पहला टीका लगवा चुके हैं, जबकि 18.99 लोग दूसरी डोज लगवा चुके हैं। उन्होंने बताया शतप्रतिशत हेल्थ वर्करको प्रथम डोज व 96.4 प्रतिशत को दूसरी डोज दी जा चुकी है। इसी तरह शतप्रतिशत फ्रंटलाइन वर्कर्सप्रथम डोज व 98.07 प्रतिशत दूसरी डोज ले चुके हैं। 45 से 60 साल की उम्र वालेलोगों को लक्ष्य के सापेक्ष शतप्रतिशत प्रथम डोज और 84.4 प्रतिशत दूसरी डोज दी जा चुकी है। 18 से 44 साल की उम्र के 96.8 प्रतिशत लोगों को प्रथम व 66.4 प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। उन्होंने बताया 15 से 17 साल के किशोरों में 68.78 प्रतिशत को प्रथम व 12.21 प्रतिशत बच्चों को दूसरी डोज लगवायी जा चुकी है। प्रीकॉशन डोज की बात करें तो जिले में अब तक 52260 बुजुर्ग व 46107 गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को प्रीकॉशन डोज दी जा चुकी है। उन्होंने बताया अब कोरेाना का संक्रमण कम होने से स्कूल-कालेज खुल गये हैं। इसलिये विभाग का पूरा फोकस छूटे हुए छात्र छात्राओं पर है। 100 प्रतिशत किशोरों का टीकाकरण करना है, जिसे 28 फरवरी तक पूरा करने के निर्देश दिये गये हैं। पब्लिक स्कूलों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कैंप लगाकर टीकाकरण का अभियान चलाया जा रहा है। कोरोना संक्रमण का खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। डा.अखिलेश मोहन ने बताया कोरोना का संक्रमण कम हो गया है, लेकिन खतरा अभी खत्म नहीं हुआ है। इसलिये अभी भी हमें सावधानी बरतने की आवश्यकता है। घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग जरूर करें। सामाजिक दूरी बनाए रखें। हाथ मिलाने के बजाए दूर से ही हाथ जोड़ें । बाजार और भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें। इसी में हम सब लोगों की भलाई व समझदारी है।

सेवा भारती ने मनाई परम पूजनीय संत शिरोमणि रविदास की जयंती।

मेरठ 20 फरवरी (CY न्यूज) सेवा भारती मेरठ महानगर द्वारा रविदास जयंती का पर्व आई.एम.ए हॉल, निकट शर्मा स्मारक, मेरठ पर धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम संत शिरोमणि रविदास एवं भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण एवं प्रभु वंदना के साथ शुरू किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.दिनेश कुमार (प्रो.इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट, चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय, मेरठ) ने की व संचालन छविंद्र सैनी अध्यक्ष सेवा भारती मेरठ महानगर द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता ईश्वर दयाल (क्षेत्र प्रमुख धर्मजागरण समानव्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मेरठ), मुख्य अतिथि फूल सिंह (प्रान्त कार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, मेरठ प्रान्त), विशिष्ट अतिथि मयंक गुप्ता (डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, लायंस क्लब मेरठ), संजय प्रजापति (सदस्य माटी कला बोर्ड, उ.प्र सरकार), अतिथि कैलाश चंद शर्मा (प्रान्त अध्यक्ष, सेवा भारती मेरठ प्रान्त), व दर्शन लाल अरोड़ा (पूर्व क्षेत्रीय संघचालक) रहे। डा.दिनेश कुमार ने कहा कि निर्गुण भक्ति शाखा के महान कवि एवं संत शिरोमणि (संत रविदास) उन महान पुरुषों में से एक है, जिन्होंने समाज की धारा का रुख मोड़ दिया था। उनके द्वारा गाए दोहों और पदों से आम जनता का उद्धार हुआ। अत्यंत सहृदयी स्वभाव के रैदास को संत कबीर का समकालीन माना जाता है। वो भी कबीर की ही भांति कर्म को ही महत्ता देते थे। ईश्वर दयाल ने कहा कि सन्त रविदास एक महान संत, कवि, समाज सुधारक और भगवान के अनुयायी थे। रविदास निर्गुण सम्प्रदाय के प्रसिद्ध और प्रमुख हस्ती में से एक थे। संत रविदास का मानना था कि ईश्वर की भक्ति का मौका बड़े भाग्य से मिलता है। उसे अभिमान में पड़कर खराब नहीं करना चाहिए। जैसे विशालकाय हाथी चीनी के दानों को नहीं चुन सकता। जबकि छोटी सी चींटी इसे आसानी से चुन लेती है। इसी प्रकार अभिमान से दूर रहकर ही हम ईश्वर की सच्ची भक्ति कर सकते है। उन्होंने कहा कि सेवा भारती के कार्यकर्ताओं का धर्म सेवा है। सेवा भारती का कार्य समाज मे समरस्ता की खुशबू फैलाना है। फूल सिंह ने कहा कि सेवा भारती का कार्य सेवा बस्तियों में है। विभिन्न कारणों से वंचित रह गए वर्ग में स्वाभिमान का संचार कर उन्हें स्वालंबी बनाना है तथा सेवा प्रक्रिया से समाज मे समरस्ता का भाव जागृत करना है। उन्होंने कहा कि रविदास बाल्यकाल से ही काफी प्रतिभाशाली थे। उन्हें प्रारंभ से ही साधु-संतो की संगति अच्छी लगती थी। चूंकि उस समय समाज कई टुकड़ो में बँटा था। लोग कभी धर्म के नाम पर, तो कभी जाति के नाम पर एक-दूसरे का खून बहा दिया करते थे। ऐसे में संत रविदास का जन्म किसी अवतार से कम नहीं था। मयंक गुप्ता ने कहा कि हर सेवा नारायण सेवा है। सन्त रविदास के जीवन का उदाहरण देते हुए उन्होंने बतलाया कि एक बार रैदास के कुछ शिष्य गंगा स्नान के लिए जा रहे थे। तो सबने रैदास को भी साथ चलने को कहा। लेकिन रैदास ने मना कर दिया, क्योंकि उन्होंने किसी को समय पर काम पूरा कर के देने का वादा कर दिया था, और वो अपना वादा तोड़ नहीं सकते थे। उन्होंने कहा कि, “गंगा-स्नान के लिए मैं अवश्य चलता किन्तु गंगा स्नान के लिए जाने पर मन यहाँ लगा रहेगा तो पुण्य कैसे प्राप्त होगा? मन जो काम करने के लिए अन्त:करण से तैयार हो वही काम करना उचित है। मन सही है तो इसे कठौते के जल में ही गंगास्नान का पुण्य प्राप्त हो सकता है।” तभी से यह कहावत प्रचलित हो गयी–“मन चंगा तो कठौती में गंगा।” रविदास जयंती के मौके पर मेधावी छात्र खिलाड़ी शिवानी सिंह, आयुषी सिंह, स्वाति, मोनिका जिन्होंने देश स्तर पर  व प्राची जिन्होंने प्रदेश स्तर पर हॉकी खेलकर नाम रोशन किया उन्हें सम्मानित किया। हाई स्कूल में अपने स्कूल में श्रेष्ठ अंक पाने वाले छात्र निखिल पुत्र मनोज कुमार, निखिल पुत्र सुनील कुमार, कु.खुशी, आदित्य लोहरे, विवेकानंद लोहरे, अश्वनी सूद, मनुश्री सूद, कु.विशाखा, कु.प्रेरणा, इंटरमीडिट की छात्रा  कुमारी इंदु, प्रियांशु कुमार, हेमंत कुमार, शिवम काशिया, धनंजय कुमार, कुमारी तान्या, अमन वर्मा को सम्मानित किया। विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले विद्यार्थी अर्जुन, देव, प्रतीक, लक्की चपराना को सम्मानित किया गया। समाज मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता डा.उर्मिला कार्या, अ मित कुमार, प्रदीप चिंयोटी, कु.तान्या, अनुज योगी, बहन बबिता खन्ना को सम्मानित किया गया। वंदे मातरम गीता, डा.मनोज जाटव द्वारा किया गया, कार्यक्रम संयोजक डा.गौरव दत्ता रहे। कार्यक्रम समापन पर सभी को प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर डा.मनोज जाटव, नरेश वैद, सुंदरलाल भुरांडा, दीपक सूद, सतीश सैलगढ़ी, अशोक अग्रवाल, मुकेश सैनी, विपुल सिंघल, गौरव प्रजापति, अक्षय पटेल, डा.कपिल गर्ग, डा.गौरव दत्ता आदि उपस्थित रहे।

Sunday, 20 February 2022

मतदान केन्द्र न बदले जाने से कम वोट डालने पहुँच सके मतदाता।

सात कि.मी का चक्कर लगाकर घसा पुरवा के मतदाता डालते हैं वोट।

पूर्व में मतदान केन्द्र बदलने की ग्रामीण कर चुके हैं मांग।

बिधूना विधानसभा के ब्लॉक सहार की नौगवॉ ग्राम पंचायत का है मामला।


औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 20 फरवरी (CY न्यूज) एक बार फिर ब्लॉक शहर की ग्राम औरैया पंचायत नौगवॉ के मजरा घसा पुरवा के मतदाताओं को इटावा नहर के गहरे पानी में घुस कर बिधूना बिधानसभा के नौगवॉ केंद्र वोट डालने जाने पड़ा। लोगों के मतदान केंद्र बदलने व सात किलो मीटर के चक्कर से बचने के लिए नये नजदीक मतदान बूथ बनाये जाने की मांग को जिला निर्वाचन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। मतदाता संजीव कुमार 65 वर्षीय, किसान लाल संदीप कुमार राजू, सूरज आदि ने कहा है कि दूरी होने व नहर में दो दिन से बहाव अधिक होने के कारण वोट कम पड़ सके हैं। भविष्य में मतदान केन्द्र बदलने पर शासन ध्यान दे।



ब्लॉक प्रमुख सहार बिना वोट डाले पोलिंग बूथ से लौटे वापस।

विधानसभा की वोटर सूची से है नाम गायब।

औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 20 फरवरी (CY न्यूज) उत्तर प्रदेश के जनपद औरैया की विधानसभा बिधूना के मधवापुर पोलिंग पर जनपद के शहर ब्लॉक प्रमुख आकाश सिंह ऋषि नहीं डाल सके वोट, पोलिंग बूथ से वापस लौटे। ब्लॉक प्रमुख का वोटर सूची से नाम ही गायब हुआ। क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। आकाश सिंह ने बताया है कि जब सुबह वोट डालने गए तो सूची में नाम ही नहीं निकला। प्रमुख ने इसकी सूचना ए.डी.एम रेखा एस.चौहान के साथ-साथ ब्लॉक व तहसील को दी। ब्लॉक प्रमुख आकाश सिंह ऋषि ने भाजपा विरोधी दलों पर आरोप लगाया है कि षड्यंत्र कर उनका वोट कटवाया है। वहीं ब्लॉक प्रमुख के पिता राजेंद्र सिंह राजू ने अपना वोट बिधूना विधानसभा के मधवापुर पोलिंग में डाला जबकि उनकी पत्नी नीरज रानी वर्तमान में जनपद कानपुर देहात की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। उनका वोट रानेपुर की मतदान केंद्र विधानसभा रसूलाबाद में वोट डाला गया। अकबरपुर सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने अपने पैतृक गाँव रानेपुर कंचौसी में वोट डाला और बताया है कि प्रदेश में भाजपा को 300 सौ सीटों से अधिक प्राप्त कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। वहीं कंचौसी के आस पास विधानसभा बिधूना, दिबियापुर व रसूलाबाद में मतदान शांति पूर्ण रहा है।



कंचौसी में पुलिस कर्मियों की गुन्डई।

अम्बेडकर पार्क के सामने मकान में खड़ी साइकिलों को गिराया मतदाताओं से की अभद्रता।

लोगों में घोर आक्रोश।

औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 20 फरवरी (CY न्यूज) कंचौसी कस्बा में चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों की गुन्डई। मानस इंटर कालेज मतदान केंद्र से पाँच सौ मीटर दूर अम्बेकर पार्क के पास मकान के बाहर खड़ी साइकिलों को सिपाही ने गिराया और मतदाताओं से की अभद्रता। पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली से लोगों में भारी आक्रोश है। उधर मतदान केन्द्रों के बाहर मीडिया कवरेज को लेकर भी सुरक्षा कर्मियों द्वारा पत्रकारों को रोका गया।




55 खोए हुए मोबाइल सर्विलांस सेल द्वारा बरामद कर दिए उनके मालिकों को।

बहराइच (संवाददाता मोहम्मद इमरान मकरानी) 20 फरवरी (CY न्यूज) अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह द्वारा पुलिस लाइन बहराइच में 55 खोए हुए मोबाइल (कीमत करीब 1110000/- रुपए) को जो सर्विलांस सेल द्वारा बरामद किए गए उनके मालिकों के सुपुर्द किया गया। मोबाइल वापस मिलने पर उनके चेहरे मुस्कान अलग ही देखने को मिली।



प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...