मेरठ 13 अगस्त(चमकता युग)युवा ब्राह्मण समाज (रजि.)उत्तर प्रदेश के प्रतिनिधि मण्डल ने आज सतीश मिश्रा (राष्ट्रीय महासचिव,बहुजन समाज पार्टी) पूर्व मंत्री नुकुल दूबे से अलका होटल,बुलन्दशहर में मिल कर समाज के हितों पर चर्चा करते हुए पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया,जिसमें युवा ब्राह्मण समाज संगठन के अध्यक्ष पंडित अश्वनी कौशिक ने ब्राह्मण समाज के हित में पांच मांगे सतीश चन्द्र मिश्रा के समक्ष रखी। जिनमें निम्नलिखित मांग है..
1.समस्त सनातन धर्मियों के आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव पर अवकाश घोषित किया जाए।
2.समस्त मंदिरों में सेवा कार्य कर रहे पुजारियों एवम अन्यो को सरकारी मानदेय दिया जाए।
3.उत्तरप्रदेश के प्रत्येक जिले में ब्राह्मण भवन का निर्माण कराया जाए।
4.अन्य आयोगों की तरह सवर्ण आयोग का गठन किया जाए।
5.ब्राह्मण समाज के कार्यकर्ताओं को ज्यादा से ज्यादा राजनैतिक प्रतिनिधित्व/टिकिट दिया जाए।
संस्था के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अश्वनी कौशिक ने कहा जो राजनैतिक दल ब्राह्मण समाज की मांगो को अपने घोषणापत्र में गंभीरता पूर्वक स्थान देगा ब्राह्मण समाज उसका सहयोग करने पर गम्भीरता से विचार करेगा और युवा ब्राह्मण समाज सभी दलों के प्रमुख नेताओं को अपनी मांगों से अवगत कराएगा।प्रतिनिधि मण्डल में गौरव शर्मा,संजीव शर्मा अधिवक्ता,सुमित शर्मा अधिवक्ता, सुरेन्द्र शर्मा,अशोक शर्मा,अरूण तिवारी,अजय शर्मा,केतन शर्मा, सुधांशु कौशिक,सुनील शर्मा, महेंद्रपाल शर्मा,मोहित शर्मा,रोहित शर्मा आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment