Sunday, 12 September 2021

सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित पुलिस लाइंस के पश्चिमी छोर स्थित पुलिस अस्पताल का उच्चीकरण एवं मल्टी लेवल पार्किंग से बचाव के संबंध में मंडल आयुक्त के नाम लिखा पत्र।

मेरठ 12 सितंबर (चमकता युग) अखिल भारतीय लोकाधिकार संगठन की बैठक ब्रज भूषण की अध्यक्षता में की गई। बैठक में पुलिस लाइंस मेरठ के पश्चिमी छोर स्ट्रीट पुलिस लाइन अस्पताल के निकट में भूमि नगर निगम द्वारा मल्टीलेवल वाहन पार्किंग बनाने हेतु सर्वे कराने के समाचार पर विचार किया गया। संगठन के सदस्यों ने इस स्थल पर मल्टीलेवल वाहन पार्किंग के प्रयासों को निरस्त करा कर यहां जीर्ण-शीर्ण स्थित के पुलिस अस्पताल के उच्चीकरण की मांग का निर्णय लिया। संगठन इससे पूर्व भी अपने पत्र के माध्यम से इस अस्पताल की उच्चीकरण कराने को लेकर लिख चुका है। इसके उपरांत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कोविड-19 ताल के लिए इस स्थल का उद्घाटन भी किया जा चुका है। संगठन के सदस्यों के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन द्वारा संगठन की मांग से सहमति व्यक्त करते हुए इस स्थल का निरीक्षण कराया। जबकि पुलिस बल के लिए नहीं बल्कि अस्पताल की जनता को चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सहमति भी दी गई थी। गत दिनों पहले मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी द्वारा प्रदेश के जिलों में पुलिस कोविड ताल खोलने का ऐलान भी किया गया है। संगठन ने आग्रह किया है कि इस स्थल पर मल्टी लेवल पार्किंग प्रस्ताव निरस्त कराते हुए पूरे स्थल पर पुलिस कोविड-19 सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल या ट्रॉमा सेंटर प्रस्ताव की स्वीकृति कराकर पुलिस व क्षेत्रीय जनता को स्वास्थ्य हेतु सुविधा दिलाने में अपनी गरिमा और भागीदारी करने की कृपा करें इस निर्माण से सिविल हॉस्पिटल का भार भी कम होगा। इस दौरान बैठक में संगठन के जिला महामंत्री विपुल सिंघल, कोषाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एस.के शर्मा, उपाध्यक्ष गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष संजीव मित्तल उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...