Thursday, 16 September 2021

आमत्य आई.ए.एस पी.सी.एस एकेडमी में हुआ प्रवेश कार्यक्रम।

मेरठ 16 सितंबर (चमकता युग) अमात्य आई.ए.एस पी.सी.एस एकेडमी के 20वे वर्ष में प्रवेश पर संस्थान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रबंध निदेशक राजेश भारती ने दीप प्रज्वलन किया। अपने संबोधन में प्रबंध निदेशक राजेश भारती ने कहा कि हमारे इस संस्थान की पिछले 20 वर्षों की यात्रा काफी रोचक रही है। हमारे इस संस्थान से प्रत्येक वर्ष बच्चों का चयन सिविल सर्विसेस में होता चला आ रहा है। जिसका प्रमुख कारण उचित मार्गदर्शन एवं विद्यार्थी की सशक्त इच्छा शक्ति है। कार्यक्रम के अतिथियों में प्रमुख रूप से पी.सी.एस ऑफिसर सचिन चौधरी,मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के मेरठ मंडल कोऑर्डिनेटर डॉ.मेघराज सिंह,रोजगार कार्यालय से राजीव सपरा इत्यादि रहे। सभी ने छात्रों को सिविल सर्विसेज में सफलता के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा एक वाद विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया,जिसका प्रमुख विषय कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन शिक्षा को लेकर था। प्रमुख रूप से आस्था सोनी,रितिका एवं साक्षी शर्मा ने प्राइज जीता। स्थापना दिवस के इस अवसर पर वर्ष भर आयोजित विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों में अग्रणी प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया,जिसमें प्रमुख रुप से वासु, नरेंद्र राणा,अभय सक्सैना,वन्दना आदि छात्र एवं छात्राएं रहे। कार्यक्रम के दौरान संस्थान की चेयर पर्सन रितु भारती अभिषेक सिंह,पुष्पेंद्र कुमार इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...