Friday, 10 September 2021

जूनियर इंटर स्कूल में हुआ कराटे चौंपियनशिप का आयोजन।


मोदीनगर 10 सितंबर (चमकता युग) गदाना स्थित जूनियर इंटर स्कूल में जूडो कराटे चौंपियनशिप का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय सह संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ कृष्णवीर सिंह (पूर्व प्रमुख),वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व जिला उपाध्यक्ष ओ.बी.सी सतीश बखरवा,भोजपुर मंडल महामंत्री अनुज त्यागी एवं भोजपुर मंडल अध्यक्षा महिला मोर्चा अल्का चौधरी रहीं। कृष्णवीर द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का आयोजन कोच तरुण,गौरव चौधरी द्वारा किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित अतिथि ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने कहा की जो मेहनत बच्चो ने की है उसके लिए जितनी प्रशंसा की जाए कम है। सतीश,अनुज त्यागी ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दीं। भोजपुर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अल्का चौधरी ने विशेष तौर पर बच्चों की माताओं का आभार व्यक्त करते हुए सभी बच्चों को शुभकामनायें दी।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...