Sunday, 14 November 2021

संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 45वें हफ्ते का आयोजन।

मेरठ 14 नवंबर (चमकता युग) संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 45वें हफ्ते का आयोजन संस्था के सदस्य और क्रिकेट प्रशिक्षक बलराम सक्सेना के सहयोग सेे आयोजित किया गया। अन्न सेवा संकल्प के अंतर्गत जरुरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री बलराम सक्सेना के सहयोग से प्रदान की गई। संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने बताया कि संवाद फाउंडेशन लगातार संस्था के सदस्यों और सामाजिक लोगों के सहयोग से अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। बलराम सक्सेना के द्वारा अन्न सेवा संकल्प में सहभागिता करने के लिए संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने उनका आभार व्यक्त किया, साथ ही सतपाल दत्त शर्मा, शशि बाला शर्मा, मिनाक्षी शर्मा, पंडित अश्वनी कौशिक, संजय शर्मा, डा. गौरव पाठक, जीतू सिंह नागपाल, पूजा सिंह, जगमोहन शाकाल, डा.विशाल शर्मा, संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट, अंकुर दत्त, राजकुमार गोयल, अनिरुद्ध शर्मा, सचिन अरोड़ा, शरद गुप्ता, आदित्य शर्मा, दीपक शर्मा, विजय शर्मा, दुष्यन्त शर्मा, अनिल भारद्वाज, चिराग शर्मा ने भी उन्हें इस पुनीत कार्य के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना हम सभी का दायित्व है।







No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...