Thursday, 4 November 2021

आर.ए.एफ के साथ पुलिस ने निकाला फ्लैगमार्च।

मेरठ 04 नवंबर (चमकता युग)  दीपावली पर्व को लेकर पुलिस अफसरों ने मोर्चा संभाल लिया है। शहर में पुलिस ने कई स्थानों पर अलग-अलग फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान पुलिस ने दीपावली मेले में सुरक्षा का जायजा भी लिया। साथ ही पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए। इसके साथ भीड़ भाड़ वाले बाजारों में बैरियर भी लगाए गए। वहीं शहर के दस स्थानों पर फायर टेंडर के इंतजाम किए गए। शहर में दीपावली पर्व को लेकर आबूलेन, सदर बाजार, सेंट्रल मार्केट, शारदा रोड, कंकरखेड़ा, मलियाना, माधवपुरम आदि स्थानों पर दीपावली मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में आने वाले लोगों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सदर, लालकुर्ती व रेलवे रोड पुलिस ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला। बेगमपुल से शुरू हुआ फ्लैग मार्च आबूलेन से होता हुआ सदर बाजार, बाम्बे बाजार, शिव चौक, सर्राफा बाजार, भैंसाली रोडवेज, थापर नगर, सोतीगंज आदि से होता हुआ बेगमपुल पर संपन्न हुआ। इसके साथ लालकुर्ती थाने की पुलिस ने पी.एल शर्मा रोड व आर.जी कालेज, लालकुर्ती पैंठ बाजार में आर.ए.एफ के साथ फ्लैग मार्च निकाला। नौचंदी व मेडिकल पुलिस ने संयुक्त रूप से शास्त्री नगर, सेंट्रल मार्केट, जागृति विहार में फ्लैग मार्च निकाला। इसके साथ ब्रह्मपुरी पुलिस ने शारदा रोड व माधवपुरम में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान भीड़ भाड़ वाले बाजारों में पुलिस ने वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक लगाई। ए.एस.पी सदर सूरज राय का कहना है कि दीपावली पर्व को लेकर आबूलेन व सदर बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया। आग से बचने लिए पुलिस ने दस स्थानों पर फायर टेंडर तैनात किए, जो सूचना मिलने के बाद तुरंत ही मौके पर पहुंच जाएंगे। इसके साथ अलग-अलग शहर में अस्थाई पुलिस चेक पोस्ट बनाए गए हैं।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...