Wednesday, 3 November 2021

भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह एवं दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन।


मोदीनगर 02 नवंबर (चमकता युग) विधायक मोदीनगर डा.मंजू शिवाच के सौजन्य से भाजपा कार्यकर्ता सम्मान समारोह एवं दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन मोदीनगर के ए.वी.एस गार्डन हापुड़ रोड मोदीनगर में आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सांसद डा.सत्यपाल सिंह एवं जिला प्रभारी व राज्यसभा सांसद कांता कर्दम की उपस्थिति में संपन्न हुआ। विधायक डा.मंजू शिवाच ने मोदीनगर विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित भाजपा कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल व समस्त जिला पदाधिकारीगण, ब्लाक प्रमुख सुचिता सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आरती मिश्रा, भोजपुर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अलका चौधरी, सभी मोर्चों के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष ,सेक्टर संयोजक ,सेक्टर प्रभारी ,बूथ अध्यक्ष तथा पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...