Thursday, 16 December 2021

आशियाना कालोनी में 10 सालों से चल रही थी असलहा बनाने की फैक्ट्री।

200 मैगजीन व 10 पिस्टल के साथ 6 को पुलिस ने दबोचा।


मेरठ 15 दिसंबर (चमकता युग) विधान सभा के चुनाव नजदीक आते ही अवैध हथियारों को कारोबार बडे पैमाने पर आरंभ हो गया है। एस.ओ.जी व लिसाड़ी गेट पुलिस ने आशियाना कालोनी में एक मकान पर छापा मारकर असलाह बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। फैक्ट्री देश में निर्मित हथियारों को बडे पैमाने पर बनाया जा रहा था। पुलिस ने मौके से 10 पिस्टल, 200 मैगजीन, हथियार बनाने के उपकरण के साथ 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस उस तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पिछले दस सालो में किन -किन लोगों ने इन लोगों ने हथियारों को सप्लाई किया है। मजे की बात यह है कि पिछले दस सालों से चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री को पुलिस को पता नहीं चल पाया। पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में मीडिया के समक्ष जानकारी देते हुए एस.एस.पी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिल रही थी। लिसाडी गेट के आशियाना कॉलोनी में एक अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री चल रही है। जिस पर क्राइम ब्रांच व लिसाड़ी गेट पुलिस ने वहां पर राशिद व इरशाद के मकान पर छापा मारा तो वहां बड़े पैमाने पर असलहा बनाया जा रहा था। फैक्ट्री के अंदर भारी मात्रा में पिस्टल तमंचे और बंदूक बरामद की गई है। 200 मैगजीन के साथ ही हथियार बनाने के उपकरण भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।  उन्होने बताया कि राशिद और इरशाद पिछले 10 सालों से फैक्ट्री संचालित कर रहे थे कि किसी को इसकी भनक नहीं लगी। दोनों आरोपित कभी जेल भी नहीं गए हैं। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि वह पिछले चुनाव और लोकसभा चुनाव में भी भारी मात्रा में असलाह सप्लाई कर चुके हैं। इस विधानसभा चुनाव में भी असलाह खरीदारी के काफी आर्डर आए हुए थे। एस.एस.पी ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है।  इन लोगों ने हथियार सप्लाई किस किसको दी जा रही थी। नेटवर्क केा तोडने के लिये एक टीम बनायी गयी है। उन्होने बताया अहलाह फैक्ट्री पकडने वाली टीम को 24 हजार का नकद पुरस्कार दिया है।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...