मेरठ 28 दिसंबर (चमकता युग) मेरठ मंडप एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल मनोज गुप्ता की अध्यक्षता व विपुल सिंघल के नेतृत्व में जिलाधिकारी जिलाधिकारी, मेरठ से नव वर्ष उत्सव मनाने के लिए 31 दिसंबर की रात्रि को कार्यक्रम करने की अनुमति दिए जाने की मांग की। अवगत करा दे की कोरोना के बढ़ते संक्रमण के द्रिष्टिग्रत प्रदेश सरकार ने दिनांक 24/12/21 के सर्कुलर में प्रत्येक दिवस रात्रि 11 बजे से सुबह 5 बजे तक के रात्रि कर्फ्यू की घोषणा की है। इसी सर्कुलर में बन्द हॉल में 200 लोगो तक एवं खुले में क्षमता के 50% व्यक्तियों तक के किसी भी प्रकार के सामाजिक, सांस्कृतिक, व राजनितिक कार्यक्रम को करने की अनुमति का प्रावधान दिया गया है। निवेदन किया गया कि इन्ही सब पाबंदियों एवं कोविड प्रोटोकॉल के साथ उन सभी संस्थानों को जो नव वर्ष कार्यक्रम रखना चाहते हैं उन्हें अनुमति प्रदान की जाये। इस मौके पर मेरठ मंडप एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री विपुल सिंघल, कोषाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, चेयरमैन सुबोध गुप्ता व सचिव नमन अग्रवाल मौजूद रहे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मदद के लिए आगे आये राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ। मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) 16 अगस्त को मेरठ कंकरखेडा न्यू गोविंदपुरी से 14 साल की बच्ची का अपहरण...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...
-
मेरठ 25 अगस्त (CY न्यूज) सरूरपुर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक आयशर डी.सी.एम में लदी 8 भैंसों समेत एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने...
No comments:
Post a Comment