Sunday, 5 December 2021

अंडरपास में एक माह से भरा पानी वाहन सवारों को हो रही परेशानी।

औरैया ( कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 04 दिसंबर (चमकता युग) सहार ब्लाक के कंचौसी दिबियापुर, जमौली संपर्क मार्ग पर बिझाई गाँव से डी.एफ.सी और दिल्ली हावड़ा रूट के नीचे से निकले अंडरपास में एक महीने से जलभराव ग्रामीणों की परेशानी का सबब बना है। अंडरपास से लोगों को निकलना मुश्किल हो रहा है। अंडरपास के रास्ते से रोज बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। करीब एक महीने से यहाँ पानी भरा हुआ है। अंडरपास के नीचे हुए जलभराव की वजह से पैदल व साइकिल सवार रेलवे लाइन पार करके गंतव्य को रवाना होते हैं। स्कूली बच्चों को भी आने-जाने के लिए रेलवे लाइन पार करनी पड़ती है। दो पहिया व चार पहिया वाहन भी अंडरपास से नहीं निकल पा रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार डी.एफ.सी के अधिकारियों से मौखिक और लिखित रूप से जलभराव निजात दिलवाए जाने की मांग कर चुके हैं। डी.एफ.सी द्वारा बनाये गए इस अंडरपास से राहगीर दिबियापुर, सहार, सहायल, कंचौसी, झींझक, औरैया, ककोर आदि जगहों पर आवागमन करते हैं, लेकिन अंडरपास में जलभराव होने से कई बार दो पहिया और चार पहिया वाहन फस जाते हैं। जिससे वाहन सवारों को परेशान का सामना करना पड़ता है। वहीं डी.एफ.सी के सहायक प्रोजेक्ट मैनेजर डी.एस पाल का कहना है कि अंडरपास में जलभराव की जानकारी है। जल्द समस्या का समाधान किया जाएगा।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...