Sunday, 5 December 2021

जनपद में महिलाओं को भाया “अंतरा”।

6671 महिलाओं ने परिवार को नियोजित करने के लिये अपनाया गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा। 

4435 महिलाओं ने कॉपर-टी पर भरोसा जताया। 


मेरठ 04 दिसंबर (चमकता युग) जनपद में परिवार नियोजन अभियान असरदार साबित हो रहा है। परिवार को नियोजित करने में जनपद की महिलाएं अहम भूमिका निभा रही है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष अप्रैल से लेकर अक्टूबर तक 2047 नसबंदी के ऑपरेशन हुए। इनमें 1933 महिलाएं और 114 पुरुष शामिल हैं। परिवार नियोजन कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं ए.सी.एम.ओ डा.पूजा शर्मा ने बताया सात महीने में प्रसव के बाद 4435 महिलाओं ने कॉपर.टी लगवाई। इसके अलावा 6671 महिलाएं ऐसी हैं, जिन्होंने अंतरा गर्भ निरोधक इंजेक्शन लगवाया है। महिलाएं परिवार नियोजन के लिए केवल नसबंदी ही नहीं अन्य संसाधन भी अपना रही हैं। 

छोटा परिवार सुखी परिवार:

परिवार नियोजन अपनाने वाली एक महिला मीना ने कहा “हम जानते हैं परिवार का खर्च इस महंगाई में कैसे चलता है। गर्भवती होने पर परिवार समेत अपना भी ध्यान रखना मुश्किल हो जाता है। छोटा परिवार ही सुखी परिवार होता है।”

पखवाड़ा चलाकर बढ़ाई जा रही जागरूकता:

परिवार नियोजन विशेषज्ञ ने बताया “परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी, जीवन में लाएं स्वास्थ्य और खुशहाली” इसी स्लोगन के आधार पर जिले में हर माह की नौ तारीख को खुशहाल परिवार दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य है लोग परिवार नियोजन व परिवार नियोजन के साधनों के प्रति जागरूक हों। उन्होंने कहा इसका असर भी दिखाई दे रहा है। कोरोना के चलते पिछले वर्ष परिवार नियोजन कार्यक्रम का काम काफी प्रभावित रहा। अब दोबारा परिवार नियोजन कार्यक्रम में लोगों की भागीदारी बढ़ रही है। परिवार नियोजन के लिये महिलाओं व पुरुषों में जागरूकता लाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इसमें अहम भूमिका निभा रही हैं।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...