मेरठ 24 दिसंबर (चमकता युग) सुभारती विश्वविद्यालय, द्रुत कार्य बल (आर.ए.एफ) एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-एक के संयुक्त तत्त्वाधान में दिनांक 24 दिसंबर 2021 को रक्तदान शिविर एवं दन्त चिकित्सा शिविर का आयोजन आर.ए.एफ परिसर में किया गया। शिविर का शुभारंभ 108 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर राजेंद्र प्रसाद, कावा समिति की अध्यक्ष अनिता प्रसाद, सुभारती स्कूल ऑफ़ बुद्धिस्ट स्टडीज के सलाहकार डा.हीरो हितो, असिस्टेंट कमांडेंट डा.दीपिका, उप कमांडेंट नीरज चौधरी, ब्लड बैंक प्रभारी डा.देवेंद्र स्वरूप, डा.रवि प्रताप सिंह, डा.मोहनीश मुच्छल, डा.आकांक्षा त्यागी, डा.सीमा शर्मा, पल्लवी त्यागी आदि ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद भंते डा.चन्द्रकीर्ति मंगलाचरण से कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। शिविर में सर्वप्रथम भंते डा.चन्द्रकीर्ति, कमांडिंग ऑफिसर राजेंद्र प्रसाद एवं अनिता प्रसाद ने रक्तदान किया इसके बाद बड़ी संख्या में रक्तदान किया गया। रक्त शरीर का एक ऐसा तत्व है जिसे हम कृत्रिम ढंग से नहीं बना सकते और न किसी जीव-जन्तु से ले सकते हैं। मनुष्य का रक्त ही मनुष्य को दिया जा सकता है। ऐसी स्थिति में स्वाभाविक है कि एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान, किसी का जीवन बचा सकता है। इसीलिए कहा जाता है कि रक्तदान महादान है। रक्तदान शिविर के साथ-साथ दन्त चिकित्सा शिविर का भी आयोजन अत्यंत सफल रहा। इस शिविर में द्रुत कार्य बल के जवानों और उनके परिजनों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। सम्पूर्ण कार्यक्रम में आर.ए.एफ 108 बटालियन के जवानों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग और किया रक्तदान किया।
No comments:
Post a Comment