Saturday, 4 December 2021

विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग जनों को बांटे गए सहायक उपकरण।

जनपद के आधा सैकड़ा दिव्यांग जनों को मिले सहायक उपकरण।

औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता ) 03 दिसंबर (चमकता युग) शुक्रवार को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर कंचौसी में स्थित मूक बाधिर सांकेतिक दिव्यांग विद्यायल हीरानगर कंचौसी में विद्यालय परिसर में जिला दिव्यांग व सशक्तिकरण विभाग द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर 48 दिव्यांगजनों को ट्राई साईकिल, व्हीलचेयर व बैशाखी वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य गीता शाक्य के पति व प्रतिनिधि मुकुट शाक्य द्वारा सभी दिव्यांगजनों को उपकरण वितरण किये गये। जिसमें आधा सैकड़ा महिला, पुरूष व बच्चे शामिल हुए, जिला दिव्यांग एवं सशक्तिकरण अधिकारी डा.प्रीती लता राजपूत ने बताया कि विश्व दिव्यांग दिवस पर 36 ट्राई साईकिल, 2 व्हीलचेयर व 10 जोड़ी बैशाखी जिले भर के सभी चयनित दिव्यांगजनों को नि:शुल्क वितरण किये गए। कार्यक्रम में आए दिव्यंगों को विभाग की ओर से भोजन व पानी एवं फलों की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी आशुतोष सिंह, महेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार, कुअर सिंह, ब्रजेश सिंह आदि विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...