Sunday, 5 December 2021

कैसरगंज सीट से जीतेगी सपा: बैजनाथ दूबे।

बहराइच (संवाददाता मोहम्मद इमरान मकरानी) 04 दिसंबर (चमकता युग) समाजवादी पार्टी कैसरगंज के संभावित प्रत्यासी मसूद आलम खां व ब्राह्मण समाज के कद्दावर नेता व समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने विधान सभा कैसरगंज के जरवल ब्लॉक ग्राम हरना, उनोरा व फखरपुर ब्लॉक के जगतापुर मे प्रबुद्ध वर्ग चौपाल को सम्बोधित किया। और दर्जनों ब्राह्मण बाहुल्य गांव मे जनसम्पर्क किया। साथ ही समाजवादी पार्टी के लिए समर्थन मांगा। इस मौके पर दूबे ने कहा है की प्रदेश की जनता की कमर मंहगाई से टूट चुकी है। प्रदेश का ब्राह्मण समाज समाजवादी पार्टी के साथ आ गया है अब वह भाजपा के झांसे मे नही आने वाला है। भाजपा ने ब्राह्मण समाज पर उत्पीड़न व अत्याचार की सीमाएं पार कर दी हैं। तीन दिन की बिहायता खुशी दुबे पर आतंकवादी जैसा सलूक कर रही है। मुलायम सिंह ने परशुराम जयंती पर छुट्टी घोषित की थी जिसे योगी सरकार ने निरस्त्र कर दिया भाजपा समाज मे नफरत फैलाने का काम करती है। बैजनाथ दूबे ने कहां मसूद खां आपके बीच मे काफी दिनों से मेहनत कर रहे हैं और छेत्र में बहुत तेजी से इनका जनाधार बढ़ा है। उन्होंने सर्तवसमाज के साथ-साथ विशेष रूप से ब्राह्मण समाज को कैसरगंज की सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को जिताने के अपील की। मसूद आलम खान ने कहा कि ब्राह्मण समाज एक प्रबुद्ध वर्ग है इसने हमेशा समाज का मार्गदर्शन किया है। इस समाज ने हमेशा अन्याय अत्याचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है। आज योगी सरकार के अन्याय और अत्याचार के खिलाफ भी ब्राह्मण समाज आगे आ रहा है और कहा कि हम ब्राह्मण समाज को पूरा सम्मान दिया जाएगा। बैजनाथ दुबे व मसूद खान ने ग्राम हरना, उनोरा, दिकोवली कला, हरनी उसैरी, उसरा, गौसपुर, भदौड़ी,जगतापुर, हन्ना मार, सुपनी, भिलौरा, फखरपुर गांवों मे जनसम्पर्क किया और मुख्य रूप से उमाकांत मिश्रा प्रधान, संजय त्रिपाठी, राजकुमार पाण्डेय, स्वामी प्रसाद मिश्रा, दुर्गेश मिश्रा, कृष्ण देव तिवारी, रोहित मिश्रा, विशाल मिश्रा, अन्नू शुक्ला, गिरजाशंकर तिवारी पूर्व प्रधान, शुभम सिंह प्रधान, सीताराम यादव, सूर्य प्रकाश सिंह, अर्जुन सिंह सर्वेश पांडेय, यादवेंद्र पाण्डेय, धर्मवीर सिंह, झब्बर तिवारी, मुन्ना त्रिपाठी, सन्तोष कुमार त्रिपाठी, अमृतलाल त्रिपाठी, विजय कुमार तिवारी, रोहित त्रिपाठी, कृष्ण मुरारी त्रिपाठी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...