Tuesday, 21 December 2021

युवा ब्राह्मण समाज (रजि.) उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक का हुआ आयोजन।

मेरठ 20 दिसंबर (चमकता युग) युवा ब्राह्मण समाज (रजि.) उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक ट्रांसपोर्ट नगर मेरठ में आयोजित की गयी। जिसमें संगठन के विस्तार पर विस्तृत चर्चा करते हुए वर्तमान के राजनैतिक परिदृश्य पर समाज की भूमिका एवं सहभागिता पर गंभीरता पूर्वक विचार विमर्श करते हुए सभी ने अपने विचार व्यक्त किये। बैठक की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष पंडित अश्वनी कौशिक ने की और संचालन प्रशान्त कौशिक ने किया। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने समाज के उत्थान और एकता की बात कही और कहा कि सभी अपने-अपने स्तर से सामाजिक सरोकारों के प्रति अपने दायित्वों को निभाते हुए आगे बढ़ते रहें। संगठन अध्यक्ष पंडित अश्वनी कौशिक ने कहा जल्द ही संगठन के विस्तार हेतु आगमी बैठक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर प्रशान्त कौशिक, अमित शर्मा, राज शर्मा, पंडित तरुण शर्मा, डा.विशाल शर्मा, आदित्य शर्मा, शरद शर्मा, तरुण भारद्वाज, सुमित शर्मा महादेव, रिकिन शर्मा, गौरव शर्मा, देव त्यागी मुख्य रूप से उपस्थित रहें।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...