Tuesday, 28 December 2021

सर्वदलीय गौरक्षा मंच के जिला अध्यक्ष बने-कुलदीप सिंह।


औरैया (संवाददाता विपिन गुप्ता) 28 दिसंबर (चमकता युग) सर्वदलीय गौरक्षा मंच का कार्य जोरदारी से संगठन की मजबूती बड़ती दिख रही है। सर्वदलीय गौ रक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयपाल नयाल सनातनी के निर्देश पर उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार शांडिल्य के द्वारा सिखू नवीमोहन वेल्हूपुर औरैया निवासी कुलदीप सिंह भदौरिया को कानपुर देहात का जिला अध्यक्ष नियुक्ति किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष से आशा करते हुए कहा है कि जल्द जनपदीय टीम गठित कर जिले भर में पदाधिकारी नियुक्ति करें और सच्चे मन और निष्ठा से गौसेवा व गौरक्षा करें। नवनियुक्त नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह भदौरिया ने शपथ लेते हुए कहा कि मैं सच्चे भाव, निडर व लगन से गौ सेवा और गौ रक्षा करूंगा। मंच संघ की महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष रसालिका सिंह आदि दर्जनों लोगों ने कानपुर देहात जिला अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...