मेरठ 27 दिसंबर (चमकता युग) दिनांक 25.12.2021 को वादी ने अपनी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने के सम्बन्ध में थान जानी पर मु.अ.स 372/2021 धारा 363 भादवि बनाम अभि.गण 1.तरुण पुत्र ब्रिजेश, 2.सनि पुत्र भुल्ले, 3.बोबी पुत्र भुल्ले नि.गण ग्राम डालूहैडा थाना जानी जनपद मेरठ, पंजीकृत कराया था।उक्त घटना के अनुक्रम में दिनांक 27.12.2021 को अभियुक्त तरूण पुत्र ब्रिजेश निवासी ग्राम डालूहैडा थाना जानी जनपद मेरठ, को समय करीब 08.00 बजे जानी नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु मा. न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः
तरूण पुत्र ब्रिजेश निवासी ग्राम डालूहेडा थाना जानी जनपद मेरठ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः
1.प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा थाना जानी जनपद मेरठ।
2.उ.नि जितेन्द्र सिंह थाना जानी मेरठ।
3.है.का 1285 परसादी सिंह थाना जानी मेरठ।
4.का.2160 नीलकमल थाना जानी मेरठ।
5.का.3087 प्रदीप चौधरी थाना जानी मेरठ।
No comments:
Post a Comment