मेरठ 22 जनवरी (CY न्यूज) इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद किशोरी का अपहरण और फिर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता किसी तहर बंधनमुक्त होकर थाने पहुंची और आरोपित और उसके दोस्त के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी किशोरी ने बताया कि करीब छह माह पहले उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर युवक से हुई थी। कुछ दिनों बाद दोनों में फोन पर बातचीत होने लगी। सोमवार को युवक ने किशोरी को मिलने के लिए बुलाया था। आरोप है कि युवक ने साथी के साथ मिलकर उसका अपरहण कर लिया और एक घर में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर दोनों आरोपितों ने उसके साथ मारपीट भी की थी। उसे नशे में भी रखते थे। शुक्रवार को वह किसी तरह छूटकर घर पहुंची और स्वजन को जानकारी दी। पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता मेडिकल कराया और रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी आदिल और उसके एक दोस्त के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़िता को उनके घर की जानकारी नहीं है। मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपितों का पता लगाया जा रहा है। जल्द ही उनको दबोच लिया जाएगा।
No comments:
Post a Comment