Thursday, 6 January 2022

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिला सशक्त अभियान का उड़ाया उपहास।

गाजियाबाद 05 जनवरी (चमकता युग) कमेटी की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नीता डिसुजा एवं कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व सांसद प्रत्याशी डोली शर्मा ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि गत सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने लड़की हूँ लड़ सकती हूँ जैसे सशक्त अभियान का उपहास उड़ाया। डोली शर्मा ने कहा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को लड़कियों के सशक्तिकरण से क्या दिक्कत है। उन्होंने कहा कि क्यों कि वे महिला है। महिलाएं स्वतंत्र हों, सशक्त हो, नारी सशक्तिकरण केवल नड्डा ही नहीं उनकी पार्टी भी डरती है। परंतु नड्डा महिलाएं सिर्फ कुरीतियों के खिलाफ या संकुचित मानसिकता खिलाफ ही नहीं लड़ रही हैं, वह सबसे लड़ाई अपने हक की लड़ रही हैं। वह समानता की लड़ाई लड़ रही हैं। समान शिक्षा व अवसरों की लड़ाई लड़ रही हैं। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष नीता डिसुजा, पूर्व महानगर अध्यक्ष नरेन्द्र भारद्वाज, शिवकुमार वर्मा, विजय चौधरी, जितेन्द्र गौड़, अमित यादव, विकास खारी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...