मामला सुलझाने के नाम पर दिया घटना को अंजाम।
मेरठ 03 फरवरी (CY न्यूज) परीक्षितगढ़ क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने ससुर पर गढ़ रोड स्थित होटल में बातचीत के बहाने बुलाकर रेप का आरोप लगाया है। नौचंदी थाने में तहरीर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और होटल का रिकार्ड व सी.सी.टी.वी की पड़ताल की जा रही है। महिला का निकाह करीब तीन साल पूर्व हुआ था। महिला का पति और ससुराल पक्ष में विवाद चल रहा है। महिला मेरठ में रह रही है। मुकदमा मेरठ कोर्ट में विचाराधीन है। 31 दिसंबर 2021 को महिला कोर्ट में आई थी। महिला ने बताया कि यहां उसका ससुर मिला। महिला ने बताया कि ससुर ने बातचीत से मामला सुझाने की बात कही और बातचीत के लिए गढ़ रोड स्थित होटल में ले गया। महिला का आरोप है कि ससुर ने होटल के कमरे में ले जाकर रेप किया और धमकी दी। महिला की ओर से नौचंदी थाने में ससुर पर रेप का आरोप लगाकर तहरीर दी गई है। पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है और होटल स्टाफ से जानकारी ली है। होटल के सी.सी.टी.वी की भी जांच की बात पुलिस ने कही है। एस.पी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि महिला के आरोप की जांच की जाएगी और इसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी।
No comments:
Post a Comment