Saturday, 12 February 2022

सांड की चपेट में आकर बुलेट सवार युवक घायल।

मेरठ/सरधना 12 फरवरी (CY न्यूज) थाना रोहटा क्षेत्र में सड़क पर छुट्टे घूम रहे सांड की चपेट में आने से बुलेट बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को पी.आर.बी 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के मुताबिक कैथवाड़ी निवासी मोहित पुत्र राजेश बुलेट से मेरठ से वापस गांव को लौट रहा था। बताया गया कि जब वह लाहौरगढ़ के पास पहुंचा तो अचानक सांड सड़क पर आ गया। जिससे उसकी टकराकर हो गई। इस हादसे में बुलेट सवार युवक दूर जाकर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पीआरबी 112 ने सी.एच.सी पर भर्ती कराया गंभीर देखते हुए युवक को मेरठ रेफर किया।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...