Saturday, 30 April 2022

दूरबीन से ऑपरेशन कर बच्चेदानी से निकाली दो किलो की रसौली।

मेरठ 29 अप्रैल (CY न्यूज़) अब मेरठ के न्यूटिमा हॉस्पिटल में बच्चेदानी होने वाली बडी-बडी रसौली यानी फाइब्रॉएड का दूरबीन की विधि से उपचार संभव है। नैनीताल की एक महिला की बच्चेदानी से दो किलो की रसौली को महिला चिकित्सा प्रियंक गर्ग ने दूरबीन की विधि से आपरेशन कर बाहर निकाला है। बच्चेदानी के अंदर से रसौली निकलने से महिला को जीवन दान मिला है। मीडिया को जानकारी देते हुए गायनिक एंडोसकोपिक डा.प्रियंक गर्ग ने बताया नैनीताल में रहने वाली मरीज ने दिल्ली के कई हॉस्पिटल, एम्स ऋषिकेश में सम्पर्क किया जहॉ पर उसे खुले ऑपरेशन की सलाह दी गयी और कहा की दूरबीन विधि से इतनी बड़ी रसौली निकालना संभव नहीं है। उन्होंने बताया उक्त महिला ने उनसे संपर्क किया। जिस पर आधुनिक हारमोनिक लेसर एवं मार्सिलेटर की सहायता से महिला का सफल ऑपरेशन किया गया। उन्होनेे बताया दूरबीन द्वारा ऑपरेशन से मरीज की पोस्ट-ऑप रिकवरी बहुत जल्दी  होती है। दर्द तकलीफ कम होता है। ऑपरेशन केबाद कोई परहेज नहीं होते है। पेट कट न होने से हर्निया बनने की कोई समस्या भी नहीं रहती है। उन्होने बताया कि ढाई से तीन किलो का बच्चा नीचे के रास्ते पैदा होता है। उसी प्रकार बडे फाइब्राइड को लेजर द्वारा अलग करके नीचे से निकाला जाता है। अगर रसौली उससे बडी हो तो मार्सिलेटर द्वारा छिल कर बाहर निकाला जा सकता है। उन्होने सभी महिलाओं को फाइब्राइड को हल्के में न लेने की सलाह दी।

नाबालिग से गैंगरेप, हरिद्वार से बरामद मेरठ की लड़की।

मेरठ 29 अप्रैल (CY न्यूज़) थाना कंकरखेडा क्षेत्र में 15 साल की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। तीनों आरोपी पिछले डेढ़ साल से लड़की को डरा धमकाकर रेप कर रहे थे। लड़की विरोध करती, तो उसे जान से मारने की धमकी देते। इस लड़की को आरोपी घर से बुलाकर ले गए और हरिद्वार में ले जाकर भी रेप किया। मेरठ पुलिस ने लड़की को बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पीड़िता का मेडिकल कराने की कार्रवाई कर रही है। क्षेत्र की एक कॉलोनी में 15 साल की लड़की अपने परिवार के साथ रह रही है। पीड़िता ने बताया कि वह दवा लेने के लिए 13 साल की छोटी बहन के साथ मेडिकल स्टोर पर जाती थी। उसकी पहचान सुहेल से हुई। वह उसे अपने घर ले गया। और डरा.₹-धमकाकर गंदा काम करने लगा। पीड़िता का कहना है कि बाद में सोनित और सचिन भी उसके साथ ज्यादती करने लगे। जब मना करती, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते। पीड़िता के परिवार ने कंकरखेड़ा थाने में तहरीर देते हुए बताया कि जब लड़की अपनी छोटी बहन के साथ घर में अकेली रहती थी, तो भी तीनों युवक लड़की के घर में पहुंचकर भी उसके साथ दुष्कर्म करते। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण पीड़िता ने सातवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। पीड़ित परिवार ने यह भी पुलिस को बताया कि हमें अंदेशा है कि हमारी छोटी लड़की पर भी आरोपी गंदी नजर रखे थे। बहला फुलसाकर हरिद्वार ले गए दो दिन पहले लड़की घर से गायब हो गई। इसके बाद परिजनों ने काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। इस मामले में गुरुवार रात को कंकरखेड़ा पुलिस ने जब लड़की के मोबाइल और आरोपी की लोकेशन ट्रेस की, तो पता चला की लड़की हरिद्वार में है। शुक्रवार तड़के पुलिस ने लड़की को हरिद्वार से बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इन्होंन कहा :-

इंस्पेक्टर सुबोध सक्सेना ने बताया कि लड़की नाबालिग है। उसे हरिद्वार से बरामद किया गया है। एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल भी कराया जा रहा है। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।



मेरठ में ईद पर जागरण को लेकर दोनों पक्षों में हुआ समझौता, अब नही होगा जागरण।

मेरठ 29 अप्रैल (CY न्यूज़) ईद से पहले वाली रात जागरण कराने को लेकर भाजपा और पुलिस के बीच चल रही तनातनी बैठक के बाद समझौते में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। जिसमें आयोजकों ने अपनी गलती को माना और अब वो अब बैकफुट पर आ गए। एस.पी सिटी कार्यालय पर प्रशासन, पुलिस और जागरण आयोजकों के अलावा भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारी भी शामिल हुए। शहर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा की जागरण कराने को लेकर एस.ओ सिविल लाइन रमेश चंद्र शर्मा से काफी झडप हुई थी। जिसका वीडियो और आडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद कमल दत्त शर्मा ने एस.ओ और मेरठ पुलिस को जागरूण रोकने को लेकर चुनौती दी थी। जिसके बाद दोनों पक्षों की बैठक में पूरा मामला सुलझा लिया गया। एस.पी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि ये जागरण कोई परंपरागत नहीं था। इसके बारे में आयोजको को बताया गया। एस.पी सिटी ने बताया कि अब जागरण कराने को लेकर किसी प्रकार का कोई मुददा या मामला नहीं रह गया है। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर जो भी वीडियो और आडियो वायरल किए जा रहे है। इनको और अधिक न फैलाए। एस.पी सिटी के साथ ए.डी.एम सिटी के अलावा ए.सी.एम और अन्य जिम्मेदार संभ्रात लोग भी बैठक में मौजूद रहे। आपको बता दें कि तीन दिन पहले मेरठ में भाजपा के नगर सीट से प्रत्याशी रहे कमल दत्त शर्मा का इन्स्पेक्टर रमेश चंद शर्मा से बहस का एक ऑडीओ वायरल हो रहा था जिसमें कमल दत्त शर्मा चाँद रात में मुस्लिम बाहुल्य इलाक़े में माता का जागरण कराने की चेतावनी दे रहे थे। पुलिस प्रशासन ने साफ़ कर दिया कि यह जागरण परंपरागत और विधि मान्य नही है इसलिए इसकी अनुमति नही दी जाएगी। जिसके बाद आयोजक भी मान गए है।



कड़ी सुरक्षा के बीच अलविदा जुमा की नमाज, दो साल बाद मस्जिदों में दिखी भीड़।

मेरठ 29 अप्रैल (CY न्यूज़) शुक्रवार को रमजान माह के आखिरी अलविदा जुमा की नमाज मेरठ के प्रत्येक गांव और मोहल्ले में स्थित मस्जिदों में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा। अलविदा जुमे के मद्देनजर अधिकारी पहले से ही सड़कों पर उतरे हुए थे। अधिकारियों ने महानगर में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। विभिन्न मस्जिदों में नमाजियों ने देश में अमनो-अमान की दुआ मांगी। जामा मस्जिद समेत विभिन्न मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज शांतिपूर्वक पढ़ी गई। अलविदा जुमा, रमजान की फजीलत व ईद के बारे बयान किए गए। देश में अमनों-अमान व खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। मस्जिद के पेश इमामों ने अकीदतमंदों को अलविदा जुमा की नमाज अदा कराई। मौलाना ने कहा कि रमजान माह का अलविदा जुमा अल्लाह से मांगने का सबसे अच्छा दिन है। इसके अलावा कुरैशियान और अन्य मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। देहात क्षेत्र मवाना, सरधना और अन्य इलाकों में अलविदा जुमा की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। देश की खुशहाली व अमनो-अमान के लिए दुआ मांगी गई। जामा मस्जिद में शाही इमाम ने नमाज अदा कराई। उन्होंने बताया कि अलविदा जुमा का दिन अल्लाह की रहमतों वाला दिन है। इस दिन अल्लाह से कुछ न कुछ जरूर मांगना चाहिए। नमाज से पूर्व उन्होंने रमजान की फजीलत बयान की।



सड़क हादसे में पति-पत्नी और अबोध बालिका की मौत।

मेरठ 29 अप्रैल (CY न्यूज़) बुधवार देर रात पेपला के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपति और उनकी दो माह की बेटी की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक गजे सिंह अपनी पत्नी व बच्ची के साथ बाइक द्वारा अपने साढू के यहां एक पारिवारिक समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था। मेरठ के कंकरखेड़ा थाना अर्न्तगत पठानपुरा निवासी गजे सिंह की पत्नी मंजू की छोटी बहन की शादी पास के ही गांव सिसौला निवासी नवीन के साथ हुई थी। गजे सिंह के साढू नवीन के यहां बुधवार की शाम को एक बच्चे का जन्म दिन था। गजे सिंह अपनी पत्नी मंजू व दो माह की बच्ची के साथ पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए सिसौला खुर्द पहुंचा, और समारोह में शामिल होकर देर रात्रि वापस पठान पुरा के लिए बाइक से चल दिया। बताया गया है कि गजे सिंह जैसे ही पेपला से कुछ आगे पहुंचा, तो अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से दंपति व बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पर ग्रामीण व सिसौला निवासी रिश्तेदार जब तक पहुंच पाते तीनोें की मौत हो गई। घटना में तीन की मौत से पठानपुरा व सिसौला में गमों का पहाड़ टूट गया। थाना पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



थाना सरूरपुर पुलिस द्वारा गैगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।

मेरठ 29 अप्रैल (CY न्यूज) थाना सरुरपुर पुलिस द्वारा दिनांक 29.04.2022 को थाना सरूरपुर पर पंजीकृत मु.अ.सं 36/2022 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त महताब पुत्र अलीम नि.काँच का पुल गली नं.16 इस्तयाक नगर थाना लिसाडी गेट मेरठ को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।  

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः 

महताब पुत्र अलीम नि.काँच का पुल गली नं.16 इस्तयाक नगर थाना लिसाडी गेट मेरठ।

आपराधिक इतिहासः

1.मु.अ.सं 117/21 धारा 395,412 भादवि थाना सरधना मेरठ।

2.मु.अ.सं 128/21 धारा 395,412 भादवि थाना सरधना मेरठ। 

3.मु.अ.सं 130/21 धारा 307 भादवि थाना सरधना मेरठ।

4.मु.अ.सं 133/21 धारा 25/4 आयुध अधि.थाना सरधना मेरठ।

5.मु.अ.सं 36/22 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना सरधना मेरठ।

गिरफ्तार करने वाली टीमः

1.थानाध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह।

2.उ.नि रघुवीर सिंह।

3.का.379 सत्यवीर सिंह।

4.कां.241 विकास।

कुपोषण को लेकर सी.डी.पी.ओ और मुख्य सेविकाओं का किया गया संवेदीकरण।

यूनिसेफ की मंडल कोऑर्डिनेटर और मास्टर ट्रेनर ने दिया प्रशिक्षण।

बताया-सैम और मैम बच्चों को कैसे बनाएं सुपोषित।

मेरठ 29 अप्रैल (CY न्यूज़) कुपोषण को समाप्त करने के लिये सरकार पूरी तरह गंभीर है। कुपोषण को समाप्त करने के लिये जिले में सी.डी.पी.ओ और मुख्य सेविकाओं को यूनिसेफ की ओर से विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्हें बताया जा रहा है कि गंभीर तीव्र अतिकुपोषित (सैम) और मध्यम गंभीर कुपोषित(मैम) बच्चों को कैसे सुपोषित बनाया जा सकता है।जनपद के विकास भवन में यूनिसेफ की ओर से एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद के बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सी.डी.पी.ओ) और मुख्य सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने के बाद वह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरूक करेंगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार ने बताया जनपद में शून्यसे छह साल के करीब 2.14382 बच्चे हैं। उनमें 4894 बच्चे कुपोषित और 961 अति कुपोषित बच्चे हैं। इनमें 926 सैम और 35 मैम श्रेणी के हैं।उन्होंने बताया यूनिसेफ की मंडल कोऑर्डिनेटर गरिमा सिंह और मास्टर ट्रेनर राम चरण ने जनपद की 13 सी.डी.पी.ओ और 34 मुख्य सेविकाओं को बताया कि बच्चों का कैसे कुपोषण दूर किया जा सकता है। उन्होंने बताया सैम और मैम बच्चों को किस प्रकार पोषाहार देकर उन्हें सामान्य श्रेणी में लाया जा सकताहै। मास्टर ट्रेनर रामकरण ने बताया शून्य से छह साल के बच्चे का वजन कैसे लेना है। कैसे उनकी लंबाई व ऊंचाई नापनी है। कैसे उनकी ग्रेडिंग करनी है। अगर बच्चा ग्रेडिंग के अनुसार कमजोर है तो उसे सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (सी.एच.सी-पी.एच.सी) और पोषण पुनर्वास केन्द्र (एन.आर.सी) भेजना है। सी.डी.पी.ओ ग्रामीण सुमन तोमर ने बताया प्रशिक्षण काफी लाभप्रद रहा।ट्रेर्निग में नयी-नयी जानकारी मिलीहैं। सी.डी.पी.ओ दौराला सुशील कुमार ने बताया प्रशिक्षण के दौरान कुपोषण से संबंधित काफी जानकारी मिली, जिससे आंगनबाड़ी को बताने में काफी सुविधा मिलेगी। मुख्यसेविका रजपुरा पूनम गर्ग ने बताया जो कुछ यहां सीखा वह आगे चलकर बड़ा काम आएगा।

स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा मनाया गया विश्व नृत्य दिवस।

मेरठ 29 अप्रैल (CY न्यूज़) संगीत व नृत्य सांस्कृतिक गतिविधि क्लब, ललित कला संकाय स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा 29 अप्रैल को विश्व नृत्य दिवस के उपलक्ष्य में नृत्य दिवस मनाया गया। विश्विद्यालय के परफॅामिंर्ग आर्ट्स विभाग में पिछले लगभग दस वर्ष से कत्थक नृत्य एक विषय के रूप में है जिसके अंतगर्त अनेको छात्र छात्राएं विधिवत शिक्षा ग्रहण करके वतर्मान में अनेक छात्र  छात्राओं को लाभान्वित कर रहे हैं। कायर्क्रम में सवर्प्रथम माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर छात्र छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की गई। तत्पश्चात् नृत्य कायर्क्रमों का आयोजन किया गया जिसमें सवर्प्रथम बी.पी.ए कत्थक की छात्रा रिया महरोत्रा ने एकल कत्थक नृत्य में स्तुति, तीनताल द्रुतलय में तोड़े, टुकड़े परने प्रदशिर्त करते हुए दशर्कों को मंत्रमुग्ध किया। तत्पश्चात् बी.पी.ए कत्थक की छात्रा पीहू ने एकल कत्थक नृत्य में तीनताल तराना प्रस्तुत किया। तत्पश्चात् बी.पी.ए कत्थक की छात्राओं सृष्टि, पीहू, अकक्षिका, रिया मेहरोत्रा व श्रिया अग्रवाल ने बिरजू महाराज द्वारा रचित ठुमरी “घिर घिर आई बदरा” पर भावाभिव्यक्ति प्रस्तुत की। इसके उपरान्त काॅलेज के प्राचायर् डा.पिंटू मिश्रा ने संगीत व नृत्य सांस्कृतिक गतिविधि क्लब की कायर्क्रम की संयोजिका डा.प्रीति गुप्ता को शुभकामनाऐं देते हुए भविष्य में भी ऐसे कायर्क्रम आयोजित करने के लिए कहा। परफॅामिंर्ग आर्ट्स विभाग की विभागाध्यक्षा डा.भावना ग्रोवर ने कहा नृत्य जीवन में बड़े बदलाव लाता है। नृत्य के माध्यम से एकाग्रता बढ़ती है। जीवन में अनुशासन आता है तथा लयबद्धता बनी रहती है इसीलिए सभी बच्चो में भारतीय शास्त्रीय नृत्य का संस्कार अवश्य डालना चाहिए। अंत में क्लब की संयोजिका डा.प्रीती गुप्ता ने समस्त छात्र-छात्राओं व विद्यालय के समस्त सह प्रवक्ताओं को कायर्क्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापन दिया तथा कहा कि नृत्य से रचनात्मकता का विकास होता है। इसके साथ ही व्यक्ति मनोवैज्ञानिक रूप से भी मजबूत हो जाता है। नृत्य आध्यात्मिक विकास करता है, सामजिक रूप से भी व्यक्ति को बेहतर बनाता है। कायर्क्रम मे विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं व शिक्षक डा.आकांक्षा सारस्वत, विधि खण्डेलवाल, डा.सोनल, नेहा, अभिषेक मिश्रा, निशि चैहान, श्वेता भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।

नगर पंचायत निवाड़ी जनपद गाजियाबाद में अनियमितताएँ ही अनिमितताएँ, है कोई संबंधित अधिकारी सुनने वाला-?

मोदीनगर 29 अप्रैल (CY न्यूज़) नगर पंचायत निवाड़ी में अधिशासी अधिकारी के भ्रष्टाचार एवं अनियमितताओं  के चलते काफी आर्थिक क्षति पहुँची है ,जो कि अधिनियम-1916 व शासनादेश का घोर उल्लंघन है। लेकिन न मालूम क्यों संबंधित अधिकारी ने इस ओर क्यों नहीं ध्यान दिया ऐसा प्रतीत होता है कि भ्रष्टाचार की बहती नैया संबंधित अधिकारी भी लिप्त हैं। स्वच्छ भारत के अन्तर्गत प्राप्त अनुदान से व्यकितगत शौचालय हेतु किये गये भुगतान से संबंधित पत्रावलियाँ भ्रष्टाचार के चलते जांच हेतु प्रस्तुत नहीं की गयी। पंचायत द्वारा शासन को भेजे गए स्वच्छ भारत मिशन के अनुदान के उपयोग प्रमाण- पत्र एवं अवशेष की स्थिति वर्ष 2018-19 तक में वर्ष 2018-19 का अवशेष रू0 98,68,,642,=00 दिखाया गया था, जब कि बैंक शेष के अनुसार यह धनराशि रू0 96,29, 878=96 थी ।जिसमें रू0 2,38, 768=04 का अस्पष्ट अन्तर था।भारतीय स्टेट बैंक शाखा निवाड़ी के खाता संख्या 11552102060 एवं 11552102080 में विगत वर्षों से कोई लेन-देन नहीं हो रहा था, इस खाते से संबंधित पास बुक/ स्टेट मेन्ट पंचायत के पास जांच में अनुपलब्ध थे। यह है कि 31 मार्च 19 को रोकड़बही शेष रू0 6,25, 14,306=53 तथा बैंक शेष रू0 6,98,67,839,=29 था। रू0; 73,53 ,532=76 का बहुत अधिक था, जिसका समाधान नहीं किया गया। इतना ही नहीं बैंक समाधान विवरण तैयार नहीं किया गया था। जिसके अभाव में ज्ञात नहीं हो सका कि 31 मार्च 19 को अभुने चैकों की धनराशि कितनी थी। रोकड़बही को अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा प्रमाणित नहीं किया गया। रोकड़बही में दैनिक योग एवं संतुलित भी नहीं किया गया था। रोकड़बही में मासिक एवं वार्षिक लेखाबन्दी भी अधिशासी अधिकारी द्वारा नहीं की गयी। यह अनियमित लेखा नियमों के विरुद्ध है। जो अधिशासी अधिकारी अपने विभाग का लेखा-जोखा सही ढंग से नहीं रख सकता है,तो वह उस पद लायक के भी नहीं हैं, जिस पर वह बैठा है। जनहित एवं शासन हित में अधिशासी अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाये और जांच की जाये।



आई.आई.एम.टी विश्वविद्यालय सभागार में अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ की एक दिवसीय क्षेत्र कार्यसमिति बैठक व प्रशिक्षण कार्यशाला हुई सम्पन्न।


मेरठ 29 अप्रैल (CY न्यूज़) गंगा नगर स्थित आई.आई.एम.टी विश्वविद्यालय के बी-ब्लॉक स्थित सभागार में अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ की एक दिवसीय क्षेत्र कार्यसमिति बैठक व प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न हुई। मुख्य वक्ता के रूप में पधारे साप्ताहिक मैगजीन ऑर्गनाइज़र के मुख्य संपादक प्रफुल्ल केतकर ने कहा की आत्मनिर्भरता व्यक्ति के "स्व" की जागृत अवस्था है।आत्मनिर्भर व्यक्ति अपनी क्षमताओं पर विश्वास करते हुए आगे बढ़ता है और यदि वह कहीं मार्ग में असफलता भी प्राप्त करता है तो स्वयं के प्रयत्नों द्वारा उसे सफलता में परिवर्तित करने की क्षमता से परिपूर्ण होता है। व्यक्ति आत्मनिर्भर तो परिवार आत्मनिर्भर होगा, जब परिवार आत्मनिर्भर होगा तो समाज और नगर आत्मनिर्भर होंगे, जब समाज और नगर आत्मनिर्भर होंगे तो प्रदेश आत्मनिर्भर होगा और अंततः जब प्रदेश आत्मनिर्भर बनेगा तो संपूर्ण भारत वर्ष भी आत्मनिर्भर बन सकेगा। इसी से अखंड भारत की वैश्विक पहचान उजागर हो सकेगी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख सुरेन्द्र सिंह ने "भारत को जानो" विषय पर बोलते हुए स्नातक संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की स्वामी विवेकानन्द का कथन है कि ‘‘अतीत की नींव पर ही भविष्य की श्रेष्ठताओं का निर्माण होता है।’’ सत्य है कि गौरवपूर्ण अतीत से प्राप्त आत्म -गौरव का भाव तथा प्रगतिशील वर्तमान से प्राप्त आत्मविश्वास, हमें उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर करने में सहायक होता है। हमे भारत के मूल को सुरक्षित रखते हुए संगठन व समाज कार्य को करना चाहिए। राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.राकेश पांडेय ने संगठन की आगामी योजना व क्रियाकलापों पर प्रकाश डालते हुए पश्चिम क्षेत्र के 9 जिलों से पधारे कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार का संकल्प दिलाया। पश्चिम क्षेत्र के अध्यक्ष गौरव सिंह ने क्षेत्रीय संगठनात्मक वृत पेश किया व संगठन कार्य को पूर्ण निष्ठा के साथ करने का आह्वान किया। क्षेत्रीय महामंत्री पवन त्यागी ने "साथी कार्यकर्ता मित्र या सेवक" विषय पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संगठन महामंत्री हिमांशु गोयल व जिला महामंत्री विनम्र रस्तोगी ने किया। कार्यक्रम मे पश्चिम क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्रों के 3 लगभग 200 पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी के साथ निर्वाचन रस्तोगी, मुकेश चौबे, विपुल सिंघल, ऋचा सिंह, पवन त्यागी, सविता त्यागी, शुचि शर्मा, वीरेंद्र शर्मा। रविकान्त शर्मा, संजय अग्रवाल, अमरीश चौहान, अरुण कौशिक, मोंटी रोशवाल, नवनीत निमी, पंकज गर्ग, पंकज चौधरी, निखिल जैन आदि ने सहभागिता की।

युवा एकता सेवा समिति संगठन ने उप जिलाधिकारी से की जलभराव की शिकायत, जल्द से जल्द पानी निकासी की जाएं।


मेरठ 29 अप्रैल (CY न्यूज़) शहीद ग्राम खेड़ा मे अधिकारी पट्टी में पीर बाबा वाली गली मे राहुल के मकान से सतवीर के मकान तक जलभराव हर समय भरा हुआ रहता है और आने-जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल जाने के लिए भरे पानी से गुजरना पड़ रहा है बच्चों की ड्रेस की भी कीचड़ में गन्दी हो जाती है। खड़ंजे की कुछ ही दूरी पर तालाब स्थित है जहां से आए दिन घरों में सांप घुस जाते हैं। वहां के परिवारों को डर सताया रहता है किसी दिन कुछ घटना में घट जाए युवा एकता सेवा समिति संगठन द्वारा सरधना उप जिलाधिकारी एवं सरधना विकास खंड अधिकारी को भी अवगत करा दिया गया संगठन प्रदेश अध्यक्ष अंकित शर्मा ने बताया की कोई भी अधिकारी कार्यवाही करने के लिए तैयार नहीं है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज का सपना है। गांव में साफ सफाई स्वच्छता अभियान चलाया जाए गांव स्वच्छ हो लेकिन अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। अगर जल्द से जल्द पानी निकासी नहीं की गई तो युवा एकता सेवा समिति उच्च अधिकारियों को शिकायत करने का काम करेगी। मौके पर सरधना तहसील प्रभारी सचिन त्यागी, जिला मंत्री शुभम कुमार, पंकज, सचिन, कपिल आदि मौजूद रहे।



गौ माता की सेवा कर मिलती है मन को संतुष्टि।

मेरठ 29 अप्रैल (CY न्यूज़) पल्लवरम उदय सिटी निवासी बी-58 में रहने वाली उमा भारद्वाज ने गौ सेवा, गोरक्षा का संकल्प उठाया हुआ है। उनका उद्देश्य गौ माता की निस्वार्थ सेवा करना उनकी रक्षा करना अपने जीवन का उद्देश्य बनाया हुआ है।इसके साथ-साथ वे समाज सेविका का काम भी करती है। उमा भारद्वाज का कहना है कि गौ माता की सेवा करने में आनंद मिलता है। मन को प्रसन्नता मिलती है। उनकी की तरफ से राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के जिला अध्यक्ष पंडित रविंद्र शर्मा एवं मंडल उपाध्यक्ष (भाजपा) एवं जिला मंत्री मेरठ महानगर (भाजपा) गौरव मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखने का आश्वासन दिया कि गौ रक्षा अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाई जा रही परियोजना के अंतर्गत मिलने वाली धनराशि एवं गौ माता की गौशाला बनवाने हेतु जमीन दिलवाने का आश्वासन दिलवाने का आग्रह किया। अति शीघ्र उमा भारद्वाज को भारतीय जनता पार्टी द्वारा मिलने वाली प्रत्येक योजना का लाभ मिलेगा।



Friday, 29 April 2022

थाना देहली गेट मेरठ पुलिस द्वारा एमेजन कम्पनी के डिलीवरी बॉय से सामान चोरी करने वाला अभियुक्त चोरी के माल सहित गिरफ्तार।

मेरठ 28 अप्रैल (CY न्यूज़) थाना देहली गेट पुलिस द्वारा अभियुक्त राजा पुत्र विजय निवासी मौ.जत्तीवाडा सराय खैरनगर थाना देहली गेट मेरठ को फिल्मीस्तान सिनेमा के पास से एमेजन कम्पनी के डिलीवरी बॉय सुजित पटेल पुत्र स्वर्गीय राजेन्द्र प्रसाद नि.-अशोक नगर यूनिवर्सीटी रोड थाना मैडिकल मेरठ का लोवर व टी-शर्ट (डिलीवरी सामान) चोरी करने के कारण गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध मे थाना हाजा पर मु.अ.सं 68/22 धारा 379/411 भादवि पंजीकृत किया गया है। थाना देहली गेट पुलिस द्वारा विधिक आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः

राजा पुत्र विजय निवासी मौ.जत्तीवाडा सराय खैरनगर थाना देहली गेट मेरठ उम्र 27 वर्ष। 

गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास:

1.मु.अ.सं 68/22 धारा 379/411 भा.द.वि थाना देहली गेट मेरठ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:

1.उ.नि रजीत सिह थाना देहली गेट मेरठ।

2.का.795 सुभाष थाना देहली गेट मेरठ।

3.का.1329 महेन्द्र थाना देहली गेट मेरठ।

4.सी.सी 1178 धीर सिंह। 

थाना मवाना पुलिस द्वारा फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड बनाने वाले अभियुक्त को मय उपकरणो सहित गिरफ्तार किया गया।

मेरठ 28 अप्रैल (CY न्यूज़) अवगत कराना है कि, थाना मवाना पुलिस द्वारा गोपनिय सुचना के आधार पर खलील चौक मवाना में हाइटेक कम्प्यूटर (जन सुविधा केन्द्र) नाम की दुकान से अभियुक्त राहत अली पुत्र मौहम्मद अली नि.868 होली चक्कर के पास मौ.तिहाई मवाना मेरठ को फर्जी आधार कार्ड बनाते हुये पकडा गया। मौके पर अभियुक्त के कब्जे से एक लैपटोप, एक डेस्कटोप कम्प्यूटर व प्रिंटर व आधार कार्ड बनाने का सामान बरामद हुआ। अभियुक्त राहत अली उपरोक्त जन सुविधा केन्द्र की आड में फर्जी आधार कार्ड, वोटर कार्ड व पैन कार्ड बनाकर फर्जी लोन लेने के लिये लोगो के फर्जी दस्तावेज तैयार कर अवैध धन अर्जित कर रहा था। आवश्यक कार्यवाही करते हुये अभियुक्त के विरुद्ध थाना मवाना पर मु.अ.सं.160/2022 धारा 420, 465, 468 भादवि पंजीकृत किया गया बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त को जेल भेजा गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः

राहत अली पुत्र मौहम्मद अली नि.868 होली चक्कर के पास मौ.तिहाई मवाना मेरठ उम्र 30 वर्ष। 

गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहासः

1.मु.अ.सं-160/2022 धारा 420/465/468 भादवि थाना मवाना मेरठ। बरामदगी का विवरणः

1.एक लैपटोप लेनोवो बी-50 व 80. 

2.एक डेस्कटॉप मॉनिटर जेब्रोनिक्स कंपनी का । 

3. एक डेस्कटॉप सी.पी.यू जेब्रोनिक्स कंपनी का।

4.एक कलर प्रिंन्टर एस्पोन कम्पनी। 

5.एक फिंगर प्रिंट डिवाइस।

6.एक किबोर्ड, व माउस। 

7.14 आधार कार्ड एक आधार कार्ड प्रारुप।

8.3 पूर्ण बने वोटर आई.डी कार्ड व 3 अर्ध बने वोटर आई.डी कार्ड। 

9.5 पैकेट आधार कार्ड बनाने की शीट।

10.एक पैकेट प्लास्टिक पेपर शीट A2 साइज व एक पैकेट पोलीथिन लेमीनेशन।

गिरफ्तारी करने वाली टीमः

1.उ.नि भीमप्रकाश तैनाती थाना मवाना मेरठ।

2.उ.नि संदीप कुमार तैनाती थाना मवाना मेरठ।

3.है.का.1198  राजीव कुमार  तैनाती थाना मवाना मेरठ।

4.का.अमित कुमार तैनाती थाना मवाना मेरठ। 

5.का.2672 धर्मेन्द्र सिंह तैनाती थाना मवाना मेरठ।

महर्षि युनिवर्सिटी आॅफ इनफारमेंशन एंड टैक्नोलोजी, नोएडा में ऋचा सिंह हुई चयनित।



मेरठ 28 अप्रैल (CY न्यूज़) जज्बा, हिम्मत और समर्पण और कर्मठता की पहचान बनी है ऋचा सिंह, ग्लोबल सोशल कनेक्ट की अध्यक्षा, जिनको महर्षि युनिवर्सिटी आफ इनफारमेंशन एंड टैक्नोलोजी, नोएडा के द्वारा महिला उत्पीड़न की आंतरिक समिति में चयनित किया गया है। इस समिति में चार सदस्य रहेंगी जिसमें तृप्ति अग्रवाल डीन, महर्षि यूनिवर्सिटी पीठासीन अधिकारी होंगी। ऋचा सिंह अपने कार्य क्षेत्र की जानी मानी प्रतिष्ठित हस्ती हैं जो दिन-रात एक कर ना केवल बच्चों के भविष्य, गऊ रक्षा, वस्त्र-पुस्तकों के वितरण, वृक्षारोपण में ही नहीं अपितु समाज के विभिन्न क्षेत्रों में संलग्न रहकर अनेक सामाजिक कार्यों में संलग्न हैं। सपनो में जब होती है जान तो कौन रोक सकता है उड़ान। कार्य स्थल पर महिला उत्पीरण जैसे ज्वलंत समस्या के निवारण हेतु समिति बनाने के लिये ऋचा सिंह महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी, नोएडा का आभार प्रकट करती हैं और यह विश्वास दिलाती हैं कि सम्पूर्ण दायित्व से वह इस पद को न्याय पूर्वक और निष्ठा से निभाएंगी।

गाय हत्या की सूचना पर पहुचे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता।

 


मेरठ 28 अप्रैल (CY न्यूज़) समय लगभग सुबह 7:00 बजे के करीब बजरंगदल के प्रखंड के कार्यकर्ताओं की सूचना प्राप्त हुई कि रोहटा रोड सरस्वती कॉलोनी थाना टी.पी नगर के पास गोकशी हुई है। मौके पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के भारी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। वहां पर आधी कटी हुई गाय मौके पर मिली। बजरंगदल के  कार्यकर्तों के हंगामे के काफी देर बाद थाना प्रशाशन एस. डी.एम मोके पर पहुचे। प्रशाशन ने घटना को खोलने का सात दिन का समय मांगा है। मोके पर राजकुमार डागुर, प्रान्त सह मंत्री विहिप अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



वी.टी पब्लिक स्कूल में स्काउट गाइड के ऊपर सेमिनार का आयोजन।


मेरठ 28 अप्रैल (CY न्यूज़) मोहिउद्दीनपुर स्थित वी.टी पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को स्कूली बच्चों के लिए स्काउट गाइड के ऊपर   सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा चार से बारह तक के छात्रों ने भाग लिया। स्काउट गाइड के ट्रेनर लीडर अभिषेक माथुर ने बच्चों को कोरोना अवेयरनेस के साथ जीना, जल सरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति आदि विषयों जागरूकता फैलाते हुए। सैल्यूट, ध्वज,चिन्ह, संकेत आदि का प्रशिक्षण दिया। साथ ही प्रशिक्षम योजना के तहत स्कूल में तीन महा का स्काउट गाइड का प्रशिक्षण की शुरुआत की। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य पुष्पा चिकारा उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कोडिनेटर राखी त्यागी स्काउट गाइड इंचार्ज नीतश चौधरी का भरपूर सहयोग रहा।

बुल्डोजर की मदद से गिराए 200 से ज्यादा निर्माण।

हाईवे चैड़ीकरण के बीच में आने वाले मंदिर को शिफ्ट कराएगा प्रशासन।

मेरठ 28 अप्रैल (CY न्यूज़) एन.एच 119 (मेरठ-पौड़ी हाईवे) पर मेरठ पुलिस प्रशासन और एन.एच.ए.आई ने अवैध कब्जों को गिराना शुरू किया। मेरठ-मवाना मार्ग पर सड़क के दोनों तरफ रजपुरा गांव से लेकर 3 किमी की दूरी में 200 से ज्यादा निर्माण कार्य गिराए गए। इस दौरान एन.एच.ए.आई के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस बीच हनुमान मंदिर को छोड़ दिया गया, जिसे शिफ्ट करने की बात अधिकारियों ने कही है। यहां मंदिर के दोनों साइड और बराबर के मकान को तोड़कर गिरा दिया गया। मेरठ मवाना मार्ग पर रजपुरा, सलारपुर के बीच अलग अलग स्थानों पर 10 बुलडोजर लगाए गए थे। जहां सुरक्षा को देखते हुए पुलिस फोर्स की भी ड्यूटी लगाई गई। कानून व्यवस्था को लेकर एस.डी.एम सदर भी मौके पर फोर्स के साथ मौजूद रहे। यहां 200 से ज्यादा घर, दुकानें, गोदाम, स्कूल और कॉलेजों की दीवार, पेट्रोल पंप के हिस्से, मंडप भी तोड़े गए। दोपहर से लेकर मंगलवार शाम तक यह कार्रवाई चली। एन.एच 119 पर फोरलेन के चैड़ीकरण का किया गया। मेरठ-मवाना मार्ग पर आबादी के बीच लोगों ने अपने कब्जे नहीं हटाए थे। कई बार पुलिस और प्रशासन की टीम ने इन्हें हटाने के लिए कहा। लेकिन उसके बाद भी यह कब्जा नहीं हटा सके। जहां दुकानें और अन्य मकानों को तोड़ना था। एन.एच.ए.आई उन लोगों को जमीन का मुआवजा दे चुकी है। लेकिन उसके बाद भी इन लोगों ने कब्जे नहीं हटाए थे। ट्रांसलम स्कूल की दीवार भी तोड़ी गई। सड़क किनारे आने वाले तीन मंजिला घरों के भी आगे के हिस्से तोड़ दिए गए। सड़क के दोनों तरफ मलबा ही मलबा है। इस पूरे मामले में एस.डी.एम सदर संदीप भागिया का कहना है कि हाईवे के चैड़ीकरण को लेकर पूरी प्रक्रिया के बाद निर्माण कार्य गिराए गए हैं। हाईवे किनारे जो मंदिर है उसे शिफ्ट किया जाना है। दूसरे स्थान पर जब मंदिर तैयार हो जाएगा, उसके बाद यहां से हटा दिया जाएगा।



फ्लावर मार्केट में भीषण आग से करीब 10 लाख की क्षति।

मेरठ 28 अप्रैल (CY न्यूज़) मंगलवार रात तीन बजे गढ़ रोड पर फ्लावर मार्केट में भीषण आग लग गई। आग ने एक के बाद कई अस्थायी दुकानों को चपेट में ले लिया। आस-पास के दुकानदारों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। इसमें व्यापारी नेता भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ी ने 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर आबू पाया। गौरतलब है कि मेरठ में गढ़ रोड पर अक्षय पैलेस के पास फूलों का बाजार सजाया जाता है। यहां 20 से अधिक फूलों की दुकानें और खोखे हैं, जो बांस और लकड़ी से बने हुए हैं। यहां, गेंदा, गुड़हल, गुलाब, गुलमोहर, द्रोपदी माला, जरबरा, गोदावरी, विदेशी फूल भी मिलते हैं। सजावट के लिए इस्तेमाल होने वाले अलग-अलग प्रकार के फूल मेरठ और आस-पास के जिलों में पहुंचाए जाते हैं। फूलों की यहां 13 दुकान जलकर राख हुई हैं। कई लोग यहां सोए भी हुए थे। जिन्होंने आग लगने पर भागकर जान बचाई। आग की सूचना पर नौचंदी पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला। पुलिस मान रही है की सड़क किनारे यह लकड़ी और बांस के खोखों में फूलों को रखते हैं। इसलिए आग बहुत तेजी से खोखों तक फैल गई। आग से 13 लोगों का आठ से 10 लाख रुपये का नुकसान होना बताया गया है। गनीमत रही कि सुबह चार बजे ही दिल्ली से फूल यहां आते हैं, नहीं तो यह नुकसान 20 लाख से अधिक का होता।



रूद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी में हुआ 'आर्ट एण्ड क्राफ्ट' प्रदर्शनी का आयोजन।

 


हापुड़ 28 अप्रैल (CY न्यूज़) रूद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी नानपुर हापुड़ में शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा 'आर्ट एण्ड क्राफ्ट' प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बी.एड प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मनमोहक एंव आकर्षक कल्यकृतियों तथा साज-सज्जा बनाई। सभी शिक्षक एंव शिक्षिकाओं ने बी.एड के प्रशिक्षुओं केअनुपम कार्य की सराहना की। काजल द्वारा बनाऐ गए वॉल एण्ड बकिट, वॉल हैगर, राधा-कृष्ण की पेंटिंग, बटर फ्लाई की पेंटिग तथा जूट का फ्लॉवर, पाटे बहुत ही आकर्षक रहे।प्रियंका डाल, हट, आइसक्रीम प्रीति मोरल-फ्लॉवर पाटे, एम्ब्रोयडदी के विभिन्न सामान निक्क शर्मा-शिवानी, मौ.रिहान, प्रियंका कपिल सिन्धु-चारपाई व कुर्सी सपना देवी-फ्लॉवर कॉलेज के प्राचार्य डा.गंगादास सिंह ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया और कहा कि बी.एड़ के छात्र-छात्राऐं हमारे देश के भविष्य के राष्ट्र निर्माता है, आपके कंधो पर बहुत बडी जिम्मेदारी है अतः आज से ही आपको अपने पद की गरिमा के अनुरूप आचरण करना सीखना चाहिए। इस अवसर संस्थान के डायरेक्टर डॉ पवन तोमर, आर.आई.टी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रधानाचार्य डा.जफर वसी, बी.एड विभागाध्यक्ष डा.पूनम तेवतिया, दीपक गुप्ता, विकास मोहन, शैंकी त्यागी, शुभम भाटी, एस के गौतम, अश्वनी मिश्रा, राजकुमार वर्मा, अनुज चौहान, हरेंद्र सिंह, शाकिर अली, वसीम अकरम, अंकित कुमार, मिथुन कुमार, रिंकेश कुमार, रामानंद सागर, कविता रानी,मोनिका शर्मा, ममता कोहली रुचि शर्मा, इरम राजपूत, प्रिया, बबीता एव अन्य सभी अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहे।

रुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों ने किया मोहद्दीनपुर शुगर मिल इंडस्ट्री का भ्रमण।

 



मेरठ 28 अप्रैल (CY न्यूज़) मवाना खुर्द, मेरठ रुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के मैनेजमेंट (बी.बी.ए) व (बी.सी.ए) विभाग की ओर से विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की प्राचार्या डा.अनुप्रिता शर्मा के निर्देशन में मोहद्दीनपुर शुगर मिल इंडस्ट्री का किया भ्रमण मैनेजमेंट विभाग के एच.ओ.डी संजीत सिंह राकेश देशवाल व योगेश कुमार के संरक्षण में छात्र व छात्राओं ने शुगर मिल का भ्रमण करते हुए वहां के कार्य एवं विधि को सकुशल जाना समझा और प्रश्न उत्तर भी किया। जिसमें वहां के जनरल मैनेजर ने अपने कर्मचारियों की मदद से सभी विद्यार्थियों को एक के बाद एक चीनी बनाने की विधि प्री प्रोडक्शन से पोस्ट प्रोडक्शन तक का सफर समझाया और चीनी की गुणवत्ता को ध्यान में देते हुए अलग-अलग प्रकार की मशीनों का इस्तेमाल कैसे किया जाता है। इसमें योग्य कर्मचारियों द्वारा कार्य को करके दिखलाया भी इस प्रकार विद्यार्थियों ने इस भ्रमण का आनंद लेते हुए शैक्षिक भ्रमण को सफल बनाया। जिसमें विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर ऋचा शर्मा, स्वाति चौधरी, सागर शुक्ला, सत्यवीर और शीतल राणा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

मिशन शक्ति-4.0

महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जागरूकता अभियान एक मई से।

मेरठ 28 अप्रैल (CY न्यूज़) मिशन शक्ति के फेज-चार में बाल संरक्षण व महिला सशक्तिकरण के साथ ही एक मई से महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ही अन्य कार्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार ने बताया एक मई को श्रम दिवस के मौके पर ऑपरेशन मुक्ति शुरू होगा। इस ऑपरेशन के तहत ईंट भट्ठों और दूर-दराज के क्षेत्रों में छापेमारी कर बाल श्रम कर रहे बच्चों को मुक्त कराया जाएगा और साथ ही उन्हें स्वावलंबन के लिए शिक्षा एवं कौशल विकास जैसे कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार ने बताया महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए कार्यक्रम आयोजित कराने को 100 दिन का एजेंडा शासन से तय किया गया है। एक मई को श्रम दिवस के मौके पर बाल श्रम के खिलाफ जागरूकता अभियान की शुरुआत होगी। बाल श्रम के प्रति जागरूकता के लिए एक सप्ताह तक कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला व ब्लॉक स्तर पर स्वावलंबन कैंप का आयोजन कर मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और निराश्रित महिला पेंशन योजना की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा तीन मई को अक्षय तृतीया के अवसर पर बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता अभियान शुरू करने के साथ ही इस संबंध में कानून की जानकारी दी जाएगी। लिंगानुपात पर समाज का ध्यान केंद्रित करने के उद्देश्य से ग्राम स्तर पर गुड्डा-गुड्डी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में 13 मई को प्रधान सम्मेलन आयोजित होगा। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया जून माह की दो तारीख को मेगा इवेंट, हक की बात जिलाधिकारी के साथ का आयोजन किया जाएगा। महिलाओं के स्वावलंबन के लिए ब्लॉक स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा और फिर 30 जून को मिशन शक्ति-4.0 का मेगा कार्यक्रम अनंता आयोजित किया जाएगा, जिसमें अलग-अलग क्षेत्र में जिले की सफल महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा ताकि वह अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकें। 



दर-दर भटक रही महिला दिबियापुर पुलिस ने नहीं लिखा मुकदमा।

एस.पी औरैया से भी नहीं मिला न्याय, अगर न्याय नहीं मिला महिला जाएगी मुख्यमंत्री के दरबार में।

औरैया/कंचौसी (संवाददाता विपिन गुप्ता) 28 अप्रैल (CY न्यूज़) एक तरफ प्रदेश में योगी सरकार महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं। वहीं दिबियापुर थाना कंचौसी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पुरवा महिपाल निवासी रश्मी देवी पत्नी अभिलाख सिंह न्याय के लिए दर-दर भटक रही है। लेकिन अभी तक पीड़ित महिला को कहीं भी न्याय नहीं मिल सका। उल्टा थानाध्यक्ष द्वारा मामले को झूठा बताकर पीड़ित महिला को टहला दिया जाता है। मामला यह है कि दिनांक 23 अप्रैल 2022 को रात्रि 10 बजे पति के गैर मौजूदगी में पुरवा महिपाल कंचौसी निवासी अनुरुद्ध उर्फ लखपति पुत्र लालमन, धर्मवीर पुत्र अनुरुद्ध, सुनील पुत्र अनुरुद्ध घर के अंदर घुस गए और अकेली पाकर महिला से अभद्रता कर इज्जत के साथ खिलवाड़ करने लगे। इसके बाद महिला के विरोध करने पर उन लोगों ने महिला के मारपीट कर बक्से में रखे 500 रुपए एवं पायल भी उठा ले गए। जिसकी शिकायत महिला द्वारा थाना दिबियापुर व पुलिस अधीक्षक औरैया को दी गई। लेकिन उपरोक्त प्रकरण में एफ.आई.आर तो दूर कोई सक्षम अधिकारी जांच करने भी नहीं अभी नहीं पहुंचा। उल्टा घटना को अंजाम देने वालों से प्रार्थना पत्र लेकर थानाध्यक्ष पीड़िता को बदसलूकी व धमका रहे हैं। पीड़िता महिला का कहना है कि यदि अधिकारियों द्वारा शीघ्र सुनवाई नहीं हुई। तो वह उत्तर प्रदेश सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दरवार में लिखित प्रार्थना देने को विवश होंगी।



वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र सरकार की योजना माइक्रो डोनेशन के तहत भोजपुर में लगाया गया कैंप।


मोदीनगर 28 अप्रैल (CY न्यूज़) भोजपुर मंडल के ग्राम गदाना में माइक्रो डोनेशन कैम्प भोजपुर महिला मोर्चा अध्यक्ष अल्का चौधरी के नेतृत्व में लगाया गया। भाजपा सरकार की योजनाओं, नीतियों और रीतियों की प्रशंसा करते हुए लोगों ने पूरे जोश के साथ पार्टी के लिए डोनेशन किया। जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने कहा है कि प्रदेश भाजपा सरकार द्वारा माइक्रो डोनेशन के तहत प्रदेश के प्रत्येक जिले, तहसील, ब्लॉक, नगर/कस्बा, ग्राम पंचायत व हर गली-गली में भाजपा कार्यकर्ता जाकर माइक्रो डोनेशन कैंप लगाए तथा लोगों से माइक्रो डोनेशन के तहत डोनेशन करने की अपील करें। और साथ ही यह भी कहा है कि प्रदेश ही नहीं पूरा देश सरकार की यह योजना माइक्रो डोनेशन कैंप में हर व्यक्ति डोनेशन करके पार्टी व वर्तमान सरकार का सहयोग करें। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल, भोजपुर ब्लॉक प्रमुख सुचेता सिंह, जिला महामंत्री जितेन्द्र चितौड़ा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री ऋतु चौधरी, वरिष्ठ नेता सतीश बखरवा, जिला कोषाध्यक्ष नवीन जायसवाल, भोजपुर मंडल महामंत्री अनुज त्यागी, मंडल मंत्री मनीष त्यागी, गदाना बी.डी.सी और भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ता शेखर चौधरी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष संजू जाटव, बूथ अध्यक्ष नीरज गुर्जर, बूथ अध्यक्ष सचिन गुर्जर, भाजपा कार्यकर्ता चौहान साहब, चन्द्रबोस, शांति सिंघल, शेट्टी भाई, सोनू सैन के साथ आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी माइक्रो डोनेशन कैंप में हिस्सा लिया।

कुख्यात बदन सिंह के करीबी अजय सहगल की दुकानों पर गरजा बाबा का बुलडोजर।

भारी पुलिस के साथ सात अवैध दुकानों को किया ध्वस्त।


मेरठ 28 अप्रैल (CY न्यूज़) कुख्यात बदन सिंह के करीबी अजय सहगल की दुकानों पर गुरूवार को बाबा का बुलडोजर गरजा। एम.डी.ए ने एक माह के भीतर फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। ढाई लाख के इनामी फरार बदन सिंह बद्दो से जुड़ी एक और अवैध संपत्ति पर एम.डी.ए और पुलिस की मौजूदगी में बुलडोजर चलाया गया। गुरुवार सुबह शहर के दिल्ली रोड स्थित जगन्नाथपुरी में बदन सिंह के करीबी कहे जाने वाले अजय सहगल की सात दुकानें ध्वस्त कर दी गईं। इस मामले में शासन स्तर से कार्रवाई की गई है। टीपी नगर थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुरी में सुबह शासन के आदेश पर भारी पुलिस-फोर्स के साथ एम.डी.एम अधिकारी बुलडोजर लेकर पहुंचे और अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कराई। दरअसल, पिछले एक महीने में इन दुकानों को ध्वस्त करने के लिए एम.डी.ए अधिकारियों को शासन की ओर से बुलाया गया था। इससे पहले 15 मार्च 2022 को भी इसी स्थान पर कई दुकानों को ध्वस्त किया गया था। बता दें कि अजय सहगल बद्दो की फरारी के मामले में जेल भी गया था। वहीं जिस निर्माण पर बुलडोजर चलाया गया है यहां पार्क की जमीन पर अवैध कब्जा कर ये दुकानें तैयार की गई थीं। इसके बाद बदन सिंह बद्दो से उसके करीबी अजय सहगल ने सेटिंग कर इन दुकानों का बैनाम करा लिया था। एम.डी.ए अधिकारियों के मुताबिक 1500 वर्ग मीटर के पार्क को घेरकर अवैध दुकानों को बनाया गया है। इसी कारण कार्रवाई की जा रही है, जबकि अजय सहगल का कहना है कि प्रशासन ने उनकी कोई बात नही सुनी है। यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। वहीं, कागजातों में भी कहीं पर भी पार्क का जिक्र नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है। शासन के आदेश पर मेरठ विकास प्राधिकरण पर कार्रवाई की गयी है। वही खत्ता रोड पर बाबा का बुलडोजर चला। यहां पर शारिक नाम के व्यक्ति द्वारा किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। ध्वस्तीकरण के दौरान कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही। एम.डी.ए के अधिकारियों का कहना था निर्माण बिना नक्शे के किया गया है। नोटिस देने के बाद जवाब देने पर कार्यवाही की गयीहै। शारिक ने एमडीए के अधिकारियों पर दो लाख घूस लेने का आरोप भी लगाया। लेकिन नक्शे के कागज न दिखाने पर कार्रवाई की गयी।





कपड़ा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जल कर राख।

एतियाततौर पर पुलिस व प्रशासन नेेे आस-पास का इलाका कराया खाली।

मेरठ 28 अप्रैल (CY न्यूज़) सरधना में बाहुबली कपड़ा फैक्ट्री के बॉयलर में गुरूवार को भीषण आग लग गई। आग बुझाने मे सात दमकल की कई गाड़ियां जुटींं। कडी मशक्कत के बाद  आग पर काबू पाया। मेरठ से सटे सरधना में गुरुवार सुबह एक कपड़ा फैक्टरी में भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और फैक्टरी के आसपास का इलाका खाली कराया। मेरठ से भी कई दमकल गाड़ियां बुलाई गई हैं जानकारी के अनुसार सरधना में मेरठ रोड स्थित बाहुबली कपड़ा फैक्ट्री के बॉयलर में आग लग गई। सूचना पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की बताया गया फैक्टरी में बॉयलर के पास रखे केमिकल ने किसी कारण से आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। वहीं भीषण आग लगने से फैक्टरी में काम कर रहे मजदूरों में हड़कंप मच गया समय रहते सभी ने फैक्ट्री से बाहर निकलकर जान बचाई वहीं सूचना पर दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं आग से लाखों के नुकसान की बात कही जा रही है। हालांकि किसी भी की जनहानि नहीं है। फायर विभाग का कहना है शॉट सर्किट से आग लगी।



नौचंदी मेले का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हो लाइव प्रसारण।

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नौचंदी मेले की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित।

डी.एम ने नौचंदी मेले के संबंध में बनायी विभिन्न समितियां, नामित किये नोडल अधिकारी।

मेरठ 28 अप्रैल (CY न्यूज़) बचत भवन में नौचंदी मेले की तैयारियों के संबंध में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुये जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि नौचंदी मेला एक प्रांतीय मेला है। यह मेरठ की शान व गौरव है। इसलिए नौचंदी मेले को उत्साहपूर्वक व हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि ईद के बाद मेला अपने पूरे स्वरूप में होगा। उन्होने विभिन्न कमेटियो बनाते हुये उनके दायित्व निर्धारित किये। उन्होंने कहा कि नौचंदी मेले का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव प्रसारण भी कराने की व्यवस्था की जाए ताकि जो कार्यक्रम पटेल मंडप पर मंच पर हो उसका सीधा प्रसारण आमजन देख सके। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने ठेका संपादन समिति, निर्माण कार्य सत्यापन समिति, दुकान आवंटन समिति, स्मारिका समिति, कार्यालय व्यवस्था समिति, पेयजल व्यवस्था समिति, मंच एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति, आमंत्रण समिति सहित विभिन्न समितियों के नोडल अधिकारी नामित करते हुये उनके दायित्व भी निर्धारित करते हुये कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि नौचंदी मेले में हर सरकारी विभाग का स्टॉल लगेगा। उन्होने कहा कि मेले में मेरठ व आसपास के क्षेत्रों के लोग आते है। उन्होने कहा कि मेले में सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाये। उन्होंने कहा कि शिक्षा नवाचार, आशा, आंगनबाडी, सफाई कर्मचारी आदि सम्मेलन भी मेले के दौरान आयोजित किये जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारी स्कूली छात्र-छात्राओं जिनको मेले के दौरान प्रस्तुति देनी है उनकी सूची व रोस्टर अभी से बना लें तथा उनको दिये जाने वाले प्रमाण पत्र व मेडल बनवाकर उसका अप्रूवल भी ले लें। उन्होंने कहा कि स्मारिका का कार्य डी.एफ.ओ कराये। उन्होने कहा कि मेले में पुस्तक मेला व तारामंडल का कार्य भी कराया जाये तथा ओ.डी.ओ.पी योजना के अंतर्गत भी स्टॉल लगाये जाये। इस अवसर पर सीडीओ शशांक चौधरी, नगर मजिस्ट्रेट अमित कुमार भटट, सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

सगे भाई को पेट में गोली मारकर किया घायल।

मेरठ 28 अप्रैल (CY न्यूज़) थाना लिसाड़ीगेट क्षेत्र के तारापुरी में दो सगे भाइयों के बीच विवाद हो गया। एक भाई ने दूसरे भाई को गोली मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को हिरासत में ले लिया। आरोपी फरार बताया जा रहा है। घटना गुरुवार की शाम लिसाड़ी गेट क्षेत्र की तारापुरी गली नम्बर-5 में हुई। जावेद पुत्र बशीर टैम्पू चालक है। बताया जा रहा है कि वह अपनी मां से पैसे मांग रहा था, मां ने देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद जावेद ने अपनी मां से अभद्रता करनी शुरू कर दी। जिसका दूसरे भाई साबिर ने विरोध किया। दोनों भाइयों में तनातनी इतनी बढ़ी ने एक ने दूसरे भाई के पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही घर में चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पाकर इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घर को खंगाला। आरोपी भाई गोली मारने के बाद फरार हो गया, पुलिस ने मौके से एक महिला समेत दो को हिरासत में ले लिया है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि जावेद नशा करता है। इसी कारण मां ने रुपये देने से इंकार कर दिया था। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



पूर्व सभासद के बेटे की गोली मारकर हत्‍या।

शामली 28 अप्रैल (CY न्यूज़) शामली के झिंझाना में बुधवार की देर रात पूर्व सभासद के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सभासद के पड़ोस के ही दो युवकों ने इस हत्‍याकांड को अंजाम दिया। थाने से मात्र बीस मीटर की दूरी पर खाली पड़े प्लाट में युवक को गोली मार दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। घायल युवक को अस्‍पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्‍टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतक के चाचा ने दो लोगों को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस इनकी तलाश में जुट गई है। बताया जाता है कि बुधवार की देर रात पूर्व सभासद दिलदार सैनी के बेटे विकास सैनी (21) की गोली मारकर हत्या कर दी। मोहल्ले के ही दो युवकों ने विकास को गोली मारी है, जिसके बाद दोनों हत्यारोपी मौके से फरार हो गए। चर्चा है कि दोनों आरोपी कुछ दिन पहले सट्टे में पकड़े गए थे। दोनों को पकड़वाए जाने के पीछे शक विकास सैनी पर था। जिसके चलते हत्या कर दी गयी। घटना थाना के बगल की है। मात्र बीस मीटर दूरी पर घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना पर परिजन पहुंचे और पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने विकास को अस्पताल भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में मृतक विकास के चाचा रामकुमार सैनी की तरफ से हरिओम पुत्र कैलाशी व सुनील पुत्र धर्मपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा कायम कराया है। इंस्पेक्टर रोजन त्यागी ने बताया कि आरोपित अभी फरार हैं। जिनकी तलाश में टीम लगी हुई है। मुखबिरी के शक वाली बात कोरी अफवाह है।



Thursday, 28 April 2022

साइबर ठगी से बचने के लिए एस.एस.पी ने दिए ये टिप्स, पीड़ित इस नंबर पर करें शिकायत।

मेरठ 27 अप्रैल (CY न्यूज़)  साइबर अपराध से बचाव के लिए एस.एस.पी ने जनता से अपील की है। उन्होंने कहा है कि साइबर ठग लोगों को अपने चंगुल में फंसाने के लिए बल्क मैसेज और कॉल कर रहे हैं। मैसेज में दिए गए लिंक को क्लिक करने या झांसे में आने से मेहनत की गाढ़ी कमाई पर चूना लग सकता है। ऐसे में जागरूकता और सतर्कता ही साइबर ठगी से बचने का एकमात्र उपाय है। उन्होंने कहा कि साइबर ठग प्री.अप्रूव्ड लोन, ऑनलाइन जॉब, रोमांचक कैशबैक पुरस्कार, गिफ्ट वाउचर, स्क्रैच कार्ड आदि का प्रलोभन देकर भोले-भाले लोगों यहां तक कि पढ़े लिखे लोगों को फंसाते हैं और लिंक के साथ एक एस.एम.एस प्राप्त होता है और लिंक को क्लिक करने का आग्रह किया जाता है। उन्होंने जनता को आगह किया कि यदि आपने लिंक पर क्लिक किया तो जालसाज आपका खाता खाली कर देगा। इसी प्रकार धोखेबाज आपको कॉल कर आपको यू.पी.आई ऐप पर कैशबैक प्राप्त करने के लिए कह सकते हैं। कैशबैक का दावा करने वाले ऐसे सभी लिंक, सोशल मीडिया पोस्ट या फ़ोन कॉल भ्रामक हैं जो कैशबैक के लिए ग्राहकों से उनका यू.पी.आई पिन पूछते हैं। उन्होंने कहा कि यू.पी.आई पिन की आवश्यकता तभी होती है जब आप अपने बैंक खाते से पैसा भेजते हैं। साथ ही बताया कि मैसेज और ई-मेल पर आए अनजान और नए क्यू.आर कोड को स्कैन करने से बचें। क्यू.आर कोड स्कैन करने से पैसा आपके खाते से कटता है न की पेमेंट रिसीव होता है। उन्होंने बताया कि यू.पी.आई ऐप से पेमेंट करते समय जब भी हमारा ट्रांजेक्शन सफल नहीं होता है या किसी कारण से पेमेंट रिसीव होने में देरी होती है तो हम तुरंत कस्टमर केयर नंबर की तलाश गूगल पर करते है। गूगल पर मौजूद अधिकांश कस्टमर केयर नंबर फेक है, जो साइबर ठगों के हैं। वे आपकी समस्या का समाधान बताते हुए आपसे बैंक डिटेल, यू.पी.आई डिटेल या एनीडेस्क, टीम व्यूअर, क्विक सपोर्ट जैसे रिमोट एक्सेस ऐप डाउनलोड कराकर आपका बैंक खाता खाली कर देते है। इसलिए ऐसी किसी तरह की समस्या के लिए यू.पी.आई एप के सपोर्ट आप्शन से सहायता ले। उन्होंने अनजान नंबरों से आने वाले विडियो कॉल को रिसीव न करने की सलाह दी। कहा कि साइबर ठग विडियो कॉल कर वीडियो को अश्लील बना कर ब्लैकमेल कर पैसे की मांग कर रहे हैं।

नेशनल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करें शिकायत:

एस.एस.पी ने कहा कि साइबर ठगी की घटना होने पर तुरन्त साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत दर्ज कराते समय जरूरी जानकारी जैसे अपना मोबाइल नंबर, धनराशि निकासी की तिथि, बैंक खाता संख्या या वॉलेट आई.डी या यू.पी.आई आई.डी जिससे धनराशि की निकासी हुई है, ट्रांजेक्शन आई.डी तथा उपलब्ध हो तो स्क्रीन शॉट देना होगा। शिकायत दर्ज कराने के बाद सिस्टम द्वारा एक्नॉलेजमेंट शिकायतकर्ता को एस.एम.एस अथवा ईमेल से प्राप्त होगा, जिसे 24 घंटों के भीतर अनिवार्य रूप से वेबसाइट पर पंजीकृत कराना होगा। इसके अलावा पुलिस लाइन स्थित साइबर सेल में भी साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

कोतवाल जागरण तो होकर रहेगा! देखता हूं कैसे रोकेगा।

रोकने के लिए बुलडोजर लेकर आना।

मेरठ 27 अप्रैल (CY न्यूज़) कोतवाल जागरण तो होकर रहेगा!देखता हूं कैसे रोकेगा रोकने के लिए बुलडोजर लेकर आना। ये चेतावनी मेरठ के एक भाजपा नेता द्वारा एक थानाध्यक्ष को दी गई है। जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में सभी तरह की धार्मिक यात्राओं और आयोजन पर रोक लगाई हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश है कि कोई भी धार्मिक यात्रा या आयोजन के लिए डी.एम और एस.एस.पी की अनुमति ली जाए। उसके बाद ही धार्मिक यात्रा या आयोजन किया जाए। इसके बाद भी भाजपा नेता अपनी ही सरकार में अपने मुख्यमंत्री के आदेश की अवहेलना कर रहे हैं। भाजपा नेता मोबाइल पर थानाध्यक्ष को खुलेआम धमकी दे रहे हैं कि वे कैसे माता का जागरण रोकने की कोशिश कर सकते हैं। जबकि मोबाइल पर थानाध्यक्ष साफ कह रहे हैं कि ये शासन का आदेश है आप डी.एम या एस.एस.पी के यहां से आदेश की कापी ले आए तो उन्हें कोई परेशानी नहीं है। इस पर भी भाजपा नेता थानाध्यक्ष की एक नहीं सुनते। भाजपा नेता खुलेआम मोबाइल पर थानाध्यक्ष को जागरण रोकने की चेतावनी देते हैं और कहते हैं कि देखते हैं कैसे जागरण करने से रोकते हैं। इस बारे में जब थानाध्यक्ष से बात की गई तो उनका कहना था कि ऊपर से आदेश हैं कि बिना लिखित अनुमति के कोई भी धार्मिक आयोजन या धार्मिक यात्रा की अनुमति ना दी जाए। भाजपा नेता सत्ता की हनक में थानेदार को यहां तक कह देता है कि जागरण रूकवाने के लिए वो अपने साथ बुलडोजर लेकर आए। भाजपा नेता का कहना है कि यह जागरण परंपरागत है जो कि हर साल होता है। जबकि थानाध्यक्ष का कहना है कि जागरण की तिथि को बढ़ा लो और इसको रमजान के बाद कर लो। लेकिन भाजपा नेता थानाध्यक्ष को धमकी भरे अंदाज में कहता है कि जागरण तो तय समय पर ही होगा उसमें हिम्मत है तो रोककर दिखा दे।

मवाना में केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग।

बुझाने में जुटीं कई दमकल की गाड़ियां। 


मेरठ 27 अप्रैल (CY न्यूज़) मवाना में बुधवार दोपहर को एक केमिकल फैक्टरी में भीषण आग लग गई। बताया गया कि यहां फिटकरी रोड स्थित एक केमिकल फैक्टरी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं मेरठ और हापुड़ जिले से भी दमकल गाड़ियां बुलाई गई हैं। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया है। दमकल कर्मी आग बुझाने के प्रयास कर रहे हैं। बताया गया कि फैक्टरी में दर्जन भर मजदूर काम कर रहे थे। वहीं आग लगने से भगदड़ मच गई, समय रहते मजदूर जान बचाकर बाहर निकल आए। आग शॉर्ट सर्किट से लगी है या फिर किसी अन्य वजह से लगी है इसका अभी पता नहीं चल सका है। बताया गया कि फैक्टरी में आग लगते ही केमिकल से भरे बैरल तेज धमाकों के साथ फटते गए और आग भीषण होती गई। जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची तब तक आग भीषण रूप धारण कर चुकी थी।


प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...