Saturday, 27 August 2022

कांग्रेस को बड़ा झटका।

गुलाम नबी आजाद ने छोड़ी कांग्रेस।

नई दिल्ली (एजेंसी) 26 अगस्त (CY न्यूज) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। पिछले कुछ दिनों से पार्टी से नाराज चल रहे आजाद ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। आजाद ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंपा है। उन्होंने सोनिया गांधी को पांच पेज की लंबी चिट्ठी भी लिखी है। आजाद ने चिट्ठी में लिखा कि मैंने भारी मन से कांग्रेस छोड़ने का फैसला लिया है। आजाद ने लिखा, 'बहुत खेद के साथ मैंने कांग्रेस से अपना सालों पुराना रिश्ता संबंध तोड़ने का फैसला किया।' उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने पार्टी चलाने वाली मंडली के संरक्षण में इच्छाशक्ति और क्षमता खो दी है। 'भारत जोड़ी यात्रा' शुरू करने से पहले नेतृत्व को 'कांग्रेस जोड़ी यात्रा' करनी चाहिए थी।

छह और पूर्व विधायकों और मंत्रियों ने दिया इस्तीफा:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद के पार्टी से इस्तीफा देने के बाद जम्मू कश्मीर प्रदेश कांग्रेस में भगदड़ मच गई है। पहले से कमजोर पड़ चुकी पार्टी और बिखर गई। आजाद के समर्थन में तत्काल छह पूर्व विधायकों और मंत्रियों ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अभी और भी नेता पार्टी छोड़ सकते हैं। कांग्रेस के लिए जम्मू कश्मीर में यह कठिन घड़ी है। मौजूदा हालात को देखते हुए श्रीनगर में पार्टी की आपातकालीन बैठक हुई।

कांग्रेस के जिन छह पूर्व विधायकों और पूर्व मंत्रियों ने गुलाम नबी आजाद के समर्थन में पार्टी छोड़ी है, इनमें पांच ने सामूहिक इस्तीफा दिया है। सामूहिक इस्तीफा देने वाले कांग्रेस नेताओं में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री रहे जीएम सरूरी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मौजूदा उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री हाजी अब्दुल रसीद, पूर्व विधायक और विधान परिषद सदस्य मो.आमीन भट, अनंतनाग के मौजूदा जिला प्रधान और पूर्व विधायक गुलजार अहमद वानी और पार्टी के मौजूदा एसटी सेल के चेयरमेन पूर्व विधायक चौधरी मोहम्मद अकरम शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...