Saturday, 1 October 2022

कोरोना के 3,947 नए मरीज मिले।

नई दिल्ली (एजेंसी) 30 सितंबर (CY न्यूज) पिछले 24 घंटे में शुक्रवार सुबह आठ बजे तक देश में कोरोना के 3,947 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 5,096 है। जबकि 09 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या 04 करोड़ 40 लाख 19 हजार 095 हो गई है। इस दौरान रिकवरी दर 98.73 प्रतिशत हो गई। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 39 हजार 583 है। जबकि दैनिक संक्रमण दर 1.23 प्रतिशत है। आई.सी.एम.आर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 3.20 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 89 करोड़ 50 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

No comments:

Post a Comment

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...