Monday, 2 August 2021
प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार रोकने की मांग
हिंदुस्तान यूनिटी मिशन द्वारा लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक किया।
Sunday, 1 August 2021
माधवपुरम बना नर्क पुरम, कौन है जिम्मेदार नगर निगम या कोई और?
संवाद फाउंडेशन के अन्न सेवा का लगातार 31वें हफ्ते आयोजन
गाड़ी के कवर चुराता है चोर, पहचान करने वाले को रु.500 का इनाम।
वायरल वीडियो लिसाड़ी गेट की मदीना कॉलोनी का है। यहां रविवार सुबह करीब चार बजे एक चोर कार के ऊपर से कवर चोरी कर ले जा रहा है। इस दौरान आरोपी की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए कार के मालिक ने आरोपी की पहचान बताने पर 500 रुपये का इनाम भी घोषित किया है। लिसाड़ीगेट पुलिस को भी शिकायत दी गई है।
मेरठ में हिस्ट्रीशीटर के सिर में गोली मारकर हत्या, शव बरामद होने वाली कार पर लिखा था प्रदेश मंत्री
रविवार सुबह राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी की कांवड़ मार्ग पर जानी कला गांव के सामने एक कार में हिस्ट्रीशीटर का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस को तलाशी में कार से एक आधार कार्ड मिला। जिसके आधार पर मृतक की पहचान मुकीत अहमद निवासी मौजपुर दिल्ली के रूप में हुइ। कार पर प्रदेश मंत्री भी लिखा हुआ था। मुकीत के सिर में गोली लगी थी। कार के पास ही पुलिस को एक तमंचा भी पड़ा हुआ मिला है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी संजय वर्मा ने बताया कि मुकीत अहमद बिजनौर के उमरी कला गांव का रहने वाला था। वर्तमान में परिवार के साथ दिल्ली के मौजपुर में रह रहा था। मुकीत बिजनौर जिले का हिस्ट्रीशीटर भी था। शनिवार देर रात मुकीत किराए पर दिल्ली से कार में सवारी लेकर चला था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
दिल्ली में कपड़े का काम करता था
पुलिस ने प्राथमिक जानकारी के आधार पर बताया कि हिस्ट्रीशीटर मुकीत अहमद दिल्ली में कपड़ा बेंचने का काम करता था। यह बिजनौर जिले का हिस्ट्रीशीटर रह चुका था। पिछले काफी समय से यह दिल्ली में ही रहता था। शनिवार को यह किसी के बुलावे पर वहां से उसके साथ निकला था। लेकिन रास्ते में रविवार की सुबह इसका शव बरामद हुआ।
सरधना में आफत बनकर बरसी बारिश, तीन मकान गिरे
पहली घटना शुक्रवार देर रात मोहल्ला भाटवाड़ा में हुई। यहां मामचंद पुत्र तौखीराम और महेश पुत्र जनेश्वर का मकान है। मकान का काफी हिस्सा कच्चा है। दिनभर हुई बारिश के बाद देर रात दोनों के मकान भरभराकर गिर गए। घटना से कुछ देर पहले ही परिवार के सदस्य बाहर निकल गए थे। यदि अंदर होते तो बड़े हादसे का शिकार हो जाते। छत और दीवार के मलबे में दबकर दोनों के मकान में भारी नुकसान हुआ। काफी कीमती सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। छत गिरने की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग दौड़ पड़े। उन्होंने मशक्कत कर मलबे में दबे सामान को बाहर निकाला। दूसरी घटना शनिवार सुबह नवाबगढ़ी गांव में हुई। यहां अरशद पुत्र निजामुद्दीन का परिवार रहता है। निजामुद्दीन ने मकान में ही पावरलूम मशीन लगा रखी है। सुबह तेज धूप निकली तो अचानक अरशद के मकान की छत गिर गई। घटना के वक्त परिवार के सदस्य बाहर थे जिसके चलते बड़ा हादसा होने से बच गया। छत के मलबे में पावरलूम मशीनें और अन्य कीमती सामान दब गया। अरशद के अनुसार उसे कई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
जानलेवा हमला प्रकरण : स्कूटी की जांच करने पहुंची फॉरेंसिंक टीम
बतादें कि छुर निवासी विपिन पुत्र जगमेहर पर 15 दिन पूर्व भामौरी गांव में जानलेवा हमला हो गया था। उस पर गोलियां चलाई गईं थी। उसने तीन लोगों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। 15 दिन बाद भी गिरफ्तारी न होने से के विरोध में शुक्रवार को भाकियू और रालोद कार्यकर्ताओं ने थाने में प्रदर्शन किया था। थाना प्रभारी ने फॉरेंसिक टीम से जांच कराने और उसके बाद आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया था। शनिवार को फॉरेंसिक टीम विपिन की थाने में खड़ी स्कूटी की जांच करने पहुंची। टीम ने जांच पड़ताल की साथ ही फोटोग्राफी भी की। बाद में टीम अपनी जांच पूरी कर यहां से चली गई। अब टीम क्या जांच रिपोर्ट देती है उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
शनिवार को सोनू पुत्र महफूज निवासी फलावदा रोड मवाना बाइक से खादर क्षेत्र में गया था। वह पशुओं के खरीदने बेचने का कार्य करता है। शाम सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि हस्तिनापुर मखदूमपुर मार्ग पर कुंडा मोड़ पर एक व्यक्ति पड़ा हुआ है और उसकी बाइक भी वहीं पर गिरी पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी ले आई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही इसकी सूचना परिजनों को मिली तो सैकड़ों लोग सीएचसी पहुंच गए और सोनू की हत्या का अंदेशा जताते हुए हंगामा करने लगे। जिस पर थाना प्रभारी अशोक सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद लोगों ने शव ले जा रही गाड़ी को थाने के सामने रोकने का प्रयास किया परंतु पुलिस ने समझा बुझाकर गाड़ी को आगे जाने दिया। परिजनों ने थाने पर कोई भी तहरीर नहीं दी है। थाना प्रभारी अशोक सिंह का कहना है कि सिर में चोट लगी है। संभवतया किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से सोनू की मौत हुई हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
केक काटकर मनाया गया कुंवर बासित अली का जन्मदिन
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
-
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मेरठ 10 अगस्त (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल, इनरवील क्लब शान, गोल्डन मीट ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा (75वे आजादी का अमृत महोत्व) कार्य कम्...















