मेरठ 31 दिसंबर (चमकता युग) बागपत रोड स्थित नवल विहार व्यापार संघ के अध्यक्ष नरेंद्र मित्तल ने अपने पदाधिकारियों व्यापारियों को सह परिवार एकत्रित कर धूमधाम से नव वर्ष को कैरम बोर्ड, बैडमिंटन तथा तंबोला खेल कर मनाया। व्यंजन में चाट, पकौड़ी, टिक्की, देशी सरसों का साग, मक्के की रोटी, मक्खन धूप में बैठकर सभी ने लुफ्त लिया। इस मौके पर संयुक्त व्यापार समिति के महामंत्री विपुल सिंघल, अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, राजेंद्र कुमार, मुकेश मित्तल, मनोज गुप्ता, रमन सहित अन्य व्यापारी बंधु परिवार सहित मौजूद रहे।
Saturday, 1 January 2022
संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 52वें हफ्ते का आयोजन।
मेरठ 31 दिसंबर (चमकता युग) संवाद फाउंडेशन के संकल्प अन्न सेवा का लगातार 52वें हफ्ते का आयोजन बुढ़ाना गेट स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर पर शुक्रवार अपराह्न 2 बजे किया गया। इस अवसर पर संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने बताया कि अन्न सेवा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को अन्न सेवा के माध्यम से प्रसाद के रूप में अन्न उपलब्ध कराना है, उन्होंने कहा कि इस अन्न सेवा संकल्प का दायरा निरन्तर बढ़ रहा है और सहयोगियों के साथ से भिन्न-भिन्न जगहों पर इसका आयोजन किया जा रहा है। प्रशान्त कौशिक ने बताया कि 1 जनवरी 2021 को अन्न सेवा संकल्प का शुभारंभ किया गया था और ईश्वर की कृपा से तभी से इसका आयोजन प्रत्येक हफ्ते किया जा रहा है और आज का यह आयोजन लगातार 52वें हफ्ते का आयोजन रहा है। संवाद फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रशांत कौशिक ने बताया कि आज का आयोजन पंडित अश्वनी कौशिक, संजीव कुमार शर्मा एडवोकेट और प्रशान्त कौशिक के द्वारा किया गया। इस आयोजन में 51 किलो हलवे के प्रसाद का वितरण किया गया। युवा ब्राह्मण समाज के प्रदेशाध्यक्ष पंडित अश्वनी कौशिक ने कहा कि सामाजिक दायित्वों का हम सभी को निर्वहन करना चाहिए, सामाजिक कार्यों से ही व्यक्ति के अंदर बदलाव आता है और उसका व्यक्तित्व पूर्ण होता है। शिक्षाविद् सतपाल दत्त शर्मा ने कहा कि सेवा करने का भाव ही सर्वाेत्तम भाव है, उन्होंने सभी को आशीर्वाद देते हुए अपना पूरा सहयोग इस संकल्प की सफलता के लिए देने की बात कही। एडवोकेट संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि अन्न सेवा का आयोजन एक सार्थक प्रयास है इसके माध्यम से मानव सेवा होती है। शिक्षाविद् लक्ष्मी शर्मा ने कहा कि यह एक पवित्र संकल्प है और इस आयोजन पर ईश्वर का आशीर्वाद हैं, उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन से जुड़ कर सेवा करना प्रेरणादायक है। प्रधानाचार्य डा.गौरव पाठक ने कहा कि अन्न सेवा के माध्यम से अन्न, प्रसाद वितरण करना एक सार्थक और प्रेरक प्रसंग है। इस अवसर पर शिक्षाविद् सतपाल दत्त शर्मा, प्रशांत कौशिक, पंडित अश्वनी कौशिक, संजीव कुमार शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, डा.गौरव पाठक, वत्सल कौशिक भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सुभारती विधि संस्थान ने चलाया साइबर जागरूकता अभियान।
मेरठ 31 दिसंबर (चमकता युग) स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के सरदार पटेल सुभारती विधि संस्थान द्वारा मलियाना मेरठ में साइबर जागरूकता अभियान चलाकर स्थानीय निवासियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता किया गया। इस अभियान का शुभारम्भ प्रो.(डा.) वैभव गोयल भारतीय, संकायाध्यक्ष, सुभारती विधि संस्थान के दिशा निर्देशन में किया गया। डा.आशुतोष गर्ग एवं अंजलि यादव के नेतृत्व में छात्रों का दल मेरठ के बागपत रोड स्थित मलियाना बस्ती में साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्धेश्य से पहुँचा। इस साइबर जागरूकता अभियान में डा.आशुतोष गर्ग द्वारा लोगों को बताया गया कि ऐसा कोई भी अपराध जिसमें इण्टरनेट का इस्तेमाल कम्प्यूटर अथवा मोबाइल के माध्यम से हो साइबर अपराध कहलाता हैं। ई-मेल भेजकर, आपको फोन कॉल करके अथवा किसी लिंक के माध्यम से, अपराधी आप से आपकी व्यक्तिगत जानकारी जैसे कि आपका आधार कार्ड नं., आपका बैंक अकाउण्ट न.अथवा अन्य इसी प्रकार की जानकारी माँगते हैं। आभासी दुनिया द्वारा किए जाने वाले इन अपराधों में संलिप्त अपराधी द्वारा मांगी गयी जानकारी यदि आपके द्वारा दे दी जाती है तो आपको बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। उन्होनें कहा कि यदि किसी अंजान नम्बर से आपको कोई कॉल आता है और वह खुद को बैंक अधिकारी बताकर आपके बैंक अकाउण्ट की जानकारी, आपका पासवर्ड या ओ.टी.पी आपसे मांगे तो आपको उसे यह जानकारी कभी नही देनी है। दूसरे शब्दों में कहे तो यह आभासी व्यक्तियों द्वारा कम्प्यूटर का इस्तेमाल करके लोगो को ठगना है। पहले ठग दैनिक जीवन में सामने आकर धोखा देते थे लेकिन अब इन अपराधियों ने इण्टरनेट एवं कम्प्यूटर के माध्यम से लोगों को ठगना शुरू कर दिया है। ऐसे ठग या अपराधी इंटरनेट का गलत उपयोग करके हैकिंग, डाटा चोरी, आपकी व्यक्तिगत जानकारी व फोटो की चोरी तथा आपसे अनचाहे सॉफ्टवेयर को इस्तेमाल करने के लिए कहना आदि के जरिए इंटरनेट यूजर को अपना शिकार बनाते हैं। उन्होंने बताया कि किसी के कम्प्यूटर से उसकी निजी-जानकारी को निकाल लेना या चोरी कर लेना और उसका गलत इस्तेमाल करना ही साइबर- क्राइम कहलाता है। फर्जी बैंक कॉल इसका सबसे सटीक उदाहरण है। इसके अलावा कॉल कर यह कहा जाता है कि आपकी लॉटरी निकली है आप इस नम्बर पर कॉल कर अपनी डिटेल्स दे दीजिए। कभी भी किसी अंजान व्यक्ति के मैसेज या ईमेल में दिए गए लिंक पर क्लिक करने की भूल न करें। किसी भी वेबसाइट पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। यदि आप ऑनलाइन खरीदारी करते हैं तो भी जांची परखी साइट से ही खरीदारी करें तथा खरीदारी करते समय सावधान रहें। उन्होनें कहा कि यदि आप साइबर अपराध से पीड़ित हैं तो आप अपनी शिकायत भारत सरकार के साइबर अपराध पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त प्रत्येक जिले में साइबर सेल होती है आप वहाँ जाकर भी अपनी रिपोर्ट लिखवा सकते हैं। पीड़ित व्यक्ति अपनी रिपोर्ट ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से लिखवा सकते हैं। रिपोर्ट लिखवाने के बाद आपको धैर्य रखना होगा क्योंकि आभासी दुनिया का अपराधी कहाँ है उसकी खोज में थोड़ा समय लग सकता है। इस सर्वेक्षण के दौरान अंजलि यादव ने लोगों को बताया कि राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के सहायता नम्बर 155260 पर कॉल भी कर सकते हैं। इस पोर्टल पर साइबर अपराधों से सम्बंधित शिकायतों को कानून प्रवतर्न एजेंसियों/ पुलिस द्वारा शिकायतों में उपलब्ध सूचना के आधार पर निपटाया जाता है। त्वरित कार्यवाही के लिए शिकायत दर्ज करते समय सही और सटीक विवरण देना आवश्यक है। इस जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने अपने साथ पेटीएम के माध्यम से हुई धोखा-धड़ी अर्थात आर्थिक नुकसान के विषय में भी जानकारी दी। जागरूकता दल के सदस्यों द्वारा लोगों को बताया गया कि आप अपनी किसी भी प्रकार की विधिक समस्या के लिए सुभारती विधि संस्थान के निरूशुल्क विधिक सहायता केन्द्र पर प्रात:8 बजे से सांय 4 बजे तक सोमवार से शनिवार सम्पर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त आप दूरभाष संख्या 0121-6678000 पर कॉल कर के भी अपनी समस्याओं का निवारण कर सकते हैं। आप व्हाट्स एप न.9639010415 अथवा vidhikmitra.law@subharti.org पर ई-मेल के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। अनिल किशोर, हिमांशु पंवार, परमजीत हुड्डा, अभयजीत, क्षितिज राणा, माणिक पाहुजा एवं उवैस आदि छात्रों ने साइबर जागरूकता अभियान में भागीदारी की तथा लोगों से प्रश्नावली प्रपत्र आदि भी भरवायें।
युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस पर लापरवाही का आरोप।
मेरठ 31 दिसंबर (चमकता युग) थाना किठौर क्षेत्र अंतगर्त कस्बे में देर रात को एक बड़ी घटना हो गई। यहां आठ बजे के करीब मतलब पुत्र रशीद की तीन गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से हत्या हुई है। बताया गया कि आरोपी दो माह से कई फायरिंग व मारपीट की घटनाओं में फरार चल रहा था। इसी आरोपी ने फिर एक बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। बताया गया कि किठौर का एक सक्रिय के नाम से चर्चित गैंग है, इस गैंग में दस से बारह लोग हैं। यह गैंग करीब एक साल में आधा दर्जन घटनाओं को अंजाम दे चुका है। इनमें दरोगा के साथ मारपीट की घटना भी शामिल है। इस गैंग के सदस्य सलमान व मुनकाद के साथ रहते हैं और इन्हीं के कहने पर घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इस गैंग से कस्बे में हर समय अनहोनी की आशंका बनी रहती है। दरोगा के मोबाइल छीनने के मामले में इंस्पेक्टर किठौर ने सलमान के कहने पर साठ हजार में केस रफा-दफा किया था। बताया गया हत्या करने वाले का नाम शोएब है। बताया गया शोएब सक्रिय गैंग का लीडर है। वहीं मृतक के परिजनों ने आरोपी के घर जमकर तोड़फोड़ भी की।
शेयर बाजार में हुआ घाटा तो इकलौते बेटे ने गोली मारकर कर ली आत्महत्या।
मेरठ 31 दिसंबर (चमकता युग) शेयर बाजार में घाटा होने पर ए.टू.जेड कॉलोनी में परिवार में इकलौते बेटे ने गोली मारकर हत्या कर ली। पहले परिजन युवक के शव को गुपचुप तरीके से पैतृक गांव ले गए। बाद में शव को लेकर दोबारा कॉलोनी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक हर्ष की शादी डेढ़ वर्ष पहले हुई थी और उसकी पत्नी अपने मायके नोएडा गई हुई थी। थाना प्रभारी पल्लवपुरम अवनीश कुमार ने बताया कि हर्ष घर पहुंचा और घर पहुंचने के बाद उसने कमरे में जाकर लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर मां कमरे में पहुंची। बेटे का लहूलुहान शव देखकर मां के होश उड़ गए। जिस कारण हर्ष की मां बेहोश होकर सीढ़ियों से गिर गई और घायल हो गई। हर्ष चौधरी के आत्महत्या कर लेने के बाद परिजन उसके शव को गुपचुप तरीके से पैतृक गांव मवाना के भैंसा पहुंचे। लेकिन, वहां पहुंचने के कुछ देर बाद वह हर्ष के शव को लेकर वापस ए-टूजे-ड कॉलोनी आ गए। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। परिजनों का कहना है कि वह डर गए थे और गांव पहुंचने के बाद उन्हें लगा कि कहीं पुत्रवधु उन पर शक जाहिर कर मुकदमा न करा दे। इसलिए वह दोबारा कॉलोनी आ गए। हर्ष मेडिकल स्टोर चलाते थे और मां-पिता की इकलौती संतान थे।
गल्ला माफिया की 15 करोड़ की संपत्ति जप्त।
शिवसेना की 15 सदस्य चुनाव समिति घोषित।
मेरठ 31 दिसंबर (चमकता युग) शिवसेना प्रदेश प्रमुख ठा.अनिल सिंह द्वारा उ.प्र के विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुऐ 15 सदस्य चुनाव समिति की घोषणा की गई है। इस चुनाव समिति में मेरठ से शिवसेना प्रदेश महासचिव व पश्चिमी यू.पी प्रभारी धर्मेन्द्र तोमर को भी स्थान दिया गया है। शिवसेना प्रदेश प्रमुख ठा.अनिल सिंह ने इस 15 सदस्य चुनाव समिति की 5 जनवरी 2022 को लखनऊ में बैठक बुलाई गई है।
प्रधानमंत्री की रैली में पहुंचने की अपील।
मेरठ 31 दिसंबर (चमकता युग) सलावा में आगामी 2 जनवरी को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की सफलता के लिए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काजी शादाब ने शुक्रवार को मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में जनसंपर्क कर मुस्लिम समाज के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में रैली में पहुंचने की अपील की। जाकिर कॉलोनी में काजी शादाब ने कहा कि अब हम सब लोगों को रैली की सफलता के लिए मेहनत करनी है और अधिक से अधिक संख्या में सलावा पहुंचना है। उन्होंने कहा कि सलावा में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली ऐतिहासिक होगी। इस मौके पर प्रमुख रूप से कारी मुकर्रम, कारी मुरसलीन, अहसान मलिक, खुशनसीब चौधरी, फैसल जैदी, फरीद खान, जुबेर अंसारी आदि मौजूद रहे।
कमिश्नर ने किया पिकनिक स्पॉट का निरीक्षण।
मेरठ 31 दिसंबर (चमकता युग) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरठ आगमन के दृष्टिगत जिला पंचायत द्वारा सलावा चौकी के निकट झाल पर पिकनिक स्पॉट विकसित किया गया। जिसका कमिश्नर सुरेंद्र सिंह ने जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी के साथ निरीक्षण किया।
मेरठ में एस.जी कंपनी का नकली माल पकड़ने गई टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
पुलिस की गाड़ी तोड़ी दारोगा का मोबाइल लूटा।
मेरठ 31 दिसंबर (चमकता युग) ब्रांडेड कंपनी का नकली माल पकड़ने गई टीम के सदस्यों पर हमला बोल दिया। दारोगा ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया तो उनसे धक्का-मुक्की करते हुए मोबाइल तोड़ दिया। पुलिस जीप और टीम की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने नकली माल बेचने वाले फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार कर लिया। ब्रांड प्रोटेक्टर्स इंडिया प्रा.लि. गुरुग्राम के निदेशक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि टीम को काफी समय से एस.जी कंपनी के नकली माल को आधी कीमत में बेचने की सूचना मिल रही थी। एक रेट लिस्ट भी बाजार में घूम रही थी, जिस पर एस.जी के सामान की आधी कीमत दर्शा रखी थीं। टीम ने पड़ताल की तो पता चला खरखौदा थाना क्षेत्र के लोहिया नगर बुद्धा कालोनी निवासी नाहिद जफर अपनी फैक्ट्री में बने सामान को एस.जी का बताकर बेच रहा है। टीम के सदस्यों ने उससे संपर्क कर सभी जानकारी एकत्र की। बिजली बंबा चौकी पुलिस के साथ टीम ने छापामार कार्रवाई की। मौके पर एस.जी कंपनी का माल और नाहिद भी मिल गया। छापे की सूचना पर आसपास के लोग और कर्मचारी एकत्र हो गए। उन्होंने टीम का विरोध करते हुए हमला कर दिया। पुलिस ने लोगों को रोकने का प्रयास किया। दारोगा का मोबाइल भी टूट गया। जैसे-तैसे टीम ने माल और नाहिद को थाने भेजा। इस दौरान गुस्साए लोगों ने जीप और टीम की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। धीरेंद्र सिंह ने बताया कि लोगों ने सभी को घेर लिया था। काफी देर तक बवाल होता रहा। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि टीम ने नकली माल की सूचना पर छापा मारा था। फैक्ट्री मालिक को पकड़ लिया है। हमला या फिर मोबाइल तोडऩे और गाड़ी क्षतिग्रस्त होने की जानकारी नहीं है।
प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मेरठ 20 सितंबर (CY न्यूज) राष्ट्रीय हनुमान दल मेरठ के पद अधिकारियों द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रीय हनुमान दल के क...
-
मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...
-
मेरठ 28 जून (चमकता युग)। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन एवं विम्स मल्टीस्पेशियलिटी हाॅस्पिटल के प्रबन्ध न...