Thursday, 30 September 2021

अग्रवाल समाज महासभा की मीटिंग का हुआ आयोजन।


मेरठ 30 सितंबर (चमकता युग) अग्रवाल समाज महासभा के जिलाध्यक्ष संजीव अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर अग्रवाल समाज महासभा की मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें मनीष गुप्ता  हत्याकांड के विरोध में चर्चा की गई जिसमें सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने सुझाव दिए किस तरह से इस परिवार को न्याय एवम सुरक्षा दिलाई जाए। और अग्रवाल समाज महासभा के जिलाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने कहा है की हम सभी को एक होकर पीडित परिवार को न्याय दिलाने हेतु आगे आना चाहिए। इस दौरान अग्रवाल समाज महासभा के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

भोजपुर मंडल अध्यक्ष अल्का चौधरी का हुआ पुष्प माला पहनाकर स्वागत।


मोदीनगर 30 सितंबर (चमकता युग) गदाना के ग्राम प्रधान के यहां आयोजित कार्यक्रम में भोजपुर मंडल की ग्राम प्रधान रेखा नेहरा ने भोजपुर मंडल अध्यक्ष अल्का चौधरी का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। भोजपुर मंडल अध्यक्ष ने भी ग्राम प्रधान रेखा नेहरा धर्मपत्नी विशाल चौधरी का पुष्पमाला पहनाकर उन्हें शुभकामनायें दी। मंडल अध्यक्ष अल्का ने सभी बडी बुजुर्गों माताओं और बहनो को पुष्पमाला पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया। भोजपुर मंडल के सभी पदाधिकारी कमलेश,संजू रानी, गुरप्रीत,सुधा शर्मा आदि उपस्थित रहीं।

निशान रहित स्तन से गांठो को निकालने की न्यूनतम तकनीकी उपलब्ध हो गई है।


मेरठ 30 सितंबर (चमकता युग) मेरठ न्यूटीमा हॉस्पिटल में आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कॉन्फ्रेंस के द्वारा यह अवगत कराया गया की दिनांक 28 सितंबर 2021 को निशान रहित स्तन से गांठो को निकालने की न्यूनतम तकनीकी उपलब्ध हो गई है। इस तकनीक के द्वारा अल्ट्रासाउंड के माध्यम से मैमोटोम नामक मशीन से ट्यूमर को एक 5mm छेद से निकाला जा सकता है। इस तकनीक का लाभ वह सभी महिलाएं व लड़कियां ले सकती हैं जिन्हें ब्रेस्ट में कांटे हैं पर चीरे के निशान का डर है। यह तकनीकी पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अकेली व पहली बार डा.सुधि अग्रवाल कम्बोज के सौजन्य से सिर्फ न्यूटिमा हॉस्पिटल में ही उपलब्ध है। यह मेरठ के गौरव की एक और गाथा है। प्रेस वार्ता में डा.रोहित कम्बोज,डा.प्रियांक गर्ग,डा.संदीप गर्ग,डा.विनोद,कैप्टन राजीव रस्तोगी उपस्थित रहे।

भाजपा महिला मोर्चा महानगर कोषाध्यक्ष रुचि गर्ग के घर हुई बैठक।


मेरठ 30 सितंबर (चमकता युग) भाजपा महिला मोर्चा महानगर कोषाध्यक्ष रुचि गर्ग के आवास पर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक हुई। जिसका उद्देश्य आने वाले चुनाव में फिर से भापजा को कैसे लाया जाए उसकी चर्चा हुई।इस दौरान भाजपा महिला क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक,क्षेत्रीय मंत्री रंजना,कादंबरी कौशिक, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा ,महामंत्री डॉली गुप्ता,महानगर उपाध्यक्ष बबीता चौहान,महानगर मंत्री अनीता विद्यार्थी‌ आदि सभी महानगर कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रही।

राज्यमंत्री दिनेश खटीक का महिला मोर्चा महानगर कार्यकारिणी ने किया स्वागत।


मेरठ 30 सितंबर (चमकता युग) दिनेश खटीक के राज्यमंत्री मंत्री बनाए जाने के बाद पहली बार मेरठ आगमन पर सर्किट हाउस में पूरी महिला मोर्चा महानगर कार्यकारिणी ने भव्य स्वागत किया। जिसमें महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष गीता शर्मा,महामंत्री डोली गुप्ता,नूपुर जौहरी और कोषाध्यक्ष रुचि गर्ग,वरिष्ठ उपाध्यक्ष बबीता चौहान ने और‌ उनकी पूरी कार्यकारिणी के साथ दिनेश खटीक का भव्य स्वागत किया। महिला क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक,डा.अंजू वारियर भी सर्किट हाउस में स्वागत कार्यक्रम में उपस्थित रही।

विचारों से होता है व्यक्तित्व का निर्माण:नेहा कक्कड़


मेरठ 30 सितंबर (चमकता युग) व्यक्ति के विचार पढने,सुनने और देखने से बनते है। किसी भी व्यक्ति का व्यक्तित्व उसके विचारों से बनता है। इसलिए व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया केलिए सभी विद्यार्थियों को सुबह के दो घंटे देश दुनिया की खबरों को जानने के लिए देना चाहिए। रात में सोने से पहले सभी को एक घंटे लेखन कार्य में व्यतीत करना चाहिए। उक्त विचार गुरुवार को आकाशवाणी दिल्ली की प्रोग्राम प्रेजेंटर और रेडियो जॉकी नेहा ककड़ ने गणेश शंकर विद्यार्थी सुभारती कॉलेज ऑफ़ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के विद्यार्थियों से साझा किया। जन-जन की आवाज रेडियो कार्यक्रम के विशेष व्याख्यान की मुख्य वक्ता नेहा कक्कड़ ने अपने उद्बोधन में रेडियो के उद्भव और विकास के बारे में बताते हुए कहा की भारत के जेसी बोस ने विश्व में सबसे पहले वायरलेस कम्युनिकेशन का आविष्कार किया मगर उन्होंने इसका पेटेंट नहीं कराया। गुग्लियो मार्कोनी के नाम से पेटेंट होने के कारण उसे रेडियो का जनक कहा जाता है। रेडियो कार्यक्रमों के जोनर को विस्तार से समझाते हुए उन्होंने कहा कि कार्यक्रम निर्माण के दौरान कार्यक्रम निर्माता को अपने श्रोताओं को ध्यान में रखते हुए, उनके भौगोलिक पृष्टभूमि को दृष्टिगत करते हुए कार्यक्रम का निर्माण करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि रेडियो आवाज का माध्यम है इसलिए वोईस मॉडयूलेशन की इसमें अहम् भूमिका होती है। कार्यक्रम के अंत में गणेश शंकर विद्यार्थी सुभारती कॉलेज ऑफ़ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के अधिष्ठाता व प्राचार्य प्रो नीरज कर्ण सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए कहा कि माध्यम के रूप में आकाशवाणी की उपयोगिता सर्वाधिक है। ग्रामीण भारत में जिस माध्यम की सर्वाधिक पहुँच है उनमे पहला स्थान आज भी रेडियो का ही है। आकाशवाणी अपनी विश्वसनीयता के लिए घर घर में जाना जाता है। जनसंचार के विद्यार्थियों को रेडियो के कार्यक्रम निर्माण और प्रसारण के बारे में भी जानना अतिआवश्यक है।

कार्यक्रम का संयोजन सहायक प्राध्यापक प्रीती सिंह व संचालन महाविद्यालय के विद्यार्थी मंथन ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर अशोक त्यागी,डा.गुंजन शर्मा, संजय जुगरान सहित सभी कर्मचारी व विद्यार्थी उपस्थित थे।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनने पर काजी शादाब का किया स्वागत।


मेरठ 30 सितंबर (चमकता युग) भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने पर काजी शादाब का घंटाघर स्थित कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। समर्थकों ने बुके देकर व माला पहनाकर मुबारकबाद दी। इस दौरान काजी शादाब ने पार्टी की उपलब्धियों के बारे में बताया। काजी शादाब ने कहा कि आगामी विश्व चुनाव में पार्टी बहुमत से सरकार बनाएंगी। मुस्लिम भारी संख्या में पार्टी से जुड़ रहा है। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से सबिया खान,शाहिद सलमानी, मुख्यियार अली गुड्डु,हाजी नफीस,प्रवीण कुमार,यश कुमार आदि मौजूद रहें।

हाईकोर्ट के आदेश पर नगर निगम के अधिकारियों ने चलाया अतिक्रमण पर डंडा।


मेरठ 30 सितंबर (चमकता युग) शहर के अतिक्रमण व जाम सहित पार्किंग की समस्या से त्रस्त एक व्यक्ति ने हाईकोर्ट में जब जनहित याचिका दायर की। तो इसमें हाईकोर्ट का आदेश आते ही आनन फानन में नगर निगम के अधिकारियों ने दौड़ते हुए शहरभर से होर्डिंग व पार्किंग को हटाना शुरू कर दिया।


इसी क्रम में नगर निगम के अधिकारियों ने गढ़ रोढ़ स्थित लोकप्रिय अस्पताल के इमरजेंसी सूचना बोर्ड को अतिक्रमण बताते हुए तोड़ दिया तथा वहां आने वाले मरीजों के तीमारदारों को अस्पताल के सामने वाहन नही खड़ा करने के निर्देश भी दिये। इस दौरान यह भी देखा गया कि भेदभाव के सबब किसी पर कार्यवाही हुई तो कोई ध्वस्तीकरण की जद में आने से बच गया।  इसके अलावा सम्राट पैलेस के निकट स्थित सेवन स्टार बेकरी द्वारा टीन शेड से सड़क पर किए गये अतिक्रमण पर अभी तक प्रशासन की नजरें नही गई है,शहर के बाहुबली अस्पताल न्यूटिमा व आनन्द अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था चौपट होने के बावजूद भी इनपर अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है। अब देखना यह है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम का महाबली इन बाहुबली प्रतिष्ठानों के अतिक्रमण पर कब गरजता है। बता दें कि गढ रोड पर लोकप्रिय अस्पताल के सामने सेवन स्टार बेकरी के टीन शेड ने सड़क को घेरते हुए छोटा कर रखा है जो जाम का कारण बन रहा है। वहीं इसी अस्पताल में मरीजों को लाने वाले तीमारदारों के वाहनों को भी वहां से नगर निगम के अधिकारियों ने हटाने के निर्देश दिये है। लोगो का कहना है,कि ऊपर से दवाब आने पर ही नगर निगम कार्यवाही करता है वरना शहर में हर ओर पार्किंग, अतिक्रमण एवं जाम की समस्या बनी हुई है। इसके अतिरिक्त न्यूटिमा अस्पताल व आनन्द अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था ठीक नही होने के कारण तीमारदारों के वाहन बीच सड़क पर ही खड़े रहते है लेकिन इस और प्रशासन का ध्यान नही जा रहा है। लोगो का कहना था कि अवैध रूप से व्यापारियों व न्यूटिमा एवं आनन्द अस्पताल द्वारा सड़कों पर किये गये अतिक्रमण को नगर निगम बिना भेदभाव के हटाएं ताकि आमजन को जाम से राहत मिल सकें।

ज़नवोल्ट ने अपने पार्टनरशिप मॉडल का अनावरण किया:पहले दिन 50+ पार्टनर्स हुए शामिल।


गुरुग्राम 30 सितंबर (चमकता युग) गुरुग्राम स्थित एनर्जी स्टार्टअप ज़नवोल्ट ने अपने नए पार्टनरशिप मॉडल का अनावरण किया,जो छोटे बिज़नेस की एक्सटेंसिव मार्केटिंग और बिक्री सहायता प्रदान करता है। मॉडल में दो खंड शामिल हैं-ज़नवोल्ट विराट पार्टनरशिप और ज़नवोल्ट विशाल पार्टनरशिप। इस कदम का उद्देश्य 2 करोड़ भारतीयों को बिजली देना है,जिनके पास निर्बाध बिजली नहीं है। लॉन्च के पहले दिन ही पूरे भारत में पचास से अधिक पार्टनर्स शामिल हुए। कंपनी की योजना इस साल के अंत तक इन पार्टनर्स की संख्या में 1000-1200 तक की बढ़ोतरी करने की है। वर्तमान में,ज़नवोल्ट बिज़नेस के लिए अपने पार्टनर्स को सिर्फ बैटरी सीरीज़ की पेशकश कर रहा है। हालाँकि,यह आने वाले समय में अपने होम-इलेक्ट्रिकल डिवाइसेस को पार्टनर्स के लिए भी पेश करने की योजना बना रहा है। ज़नवोल्ट देशवासियों की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए दो प्रकार की बैटरी-टॉल ट्यूबलर और शॉर्ट ट्यूबलर इन्वर्टर बैटरी प्रदान करता है। ज़नवोल्ट का चीफ ड्राइवर,लंबे समय तक और बार-बार बिजली कटौती की समस्या का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है,जिसका लोगों को सामना करना पड़ता है।ज़नपल्स के फाउंडर तथा सीईओ,प्राणेश चौधरी कहते हैं, "पहले हम विशेष रूप से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ज़नवोल्ट के प्रोडक्ट्स की पेशकश कर रहे थे,लेकिन अब पूरे भारत में हमारे पार्टनर्स होने के कारण,हम देश में बड़ी संख्या में लोगों तक पहुँचने में सक्षम होंगे। हम अपने पार्टनर्स को हर बिज़नेस से संबंधित सहायता प्रदान करने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।" ज़नवोल्ट बैटरी एक एडवांस्ड ट्यूबलर प्लेट टेक्नोलॉजी के साथ आती है,जो लंबी बिजली कटौती के लिए निर्बाध बिजली बैकअप सुनिश्चित करती है। यह डिस्चार्ज की एक डीप साइकल पर काम करता है,जो लंबी अवधि में निरंतर शक्ति प्रदान करता है और बैटरी को मजबूती से चलाता है। इसमें माइक्रोपोरस सेपरेटर और वेंट प्लग भी हैं,जो पानी के उपयोग को न्यूनतम बनाते हैं। लंबे और लगातार बिजली कटौती को संभालने के लिए निर्मित, बैटरी में पीएसओसी (पार्टिकल स्टेट ऑफ चार्ज टेक्नोलॉजी) है, जो इसे तेजी से रिचार्ज भी करता है। ज़नवोल्ट बैटरीज़ 36 महीने की वॉरंटी के साथ आती हैं और हेवी-ड्यूटी एप्लीकेशंस के लिए आदर्श हैं। उन्हें एक्सीलेंट ओवरचार्ज टॉलरेंस,लंबे समय तक लगातार बिजली कटौती के दौरान बेहतर प्रदर्शन और न्यूनतम रखरखाव की आवश्यकता होती है। यह प्रोडक्ट अमेज़न,फ्लिपकार्ट,स्नैपडील और www.zunsolar.com पर उपलब्ध है। यदि आप ज़नवोल्ट के साथ पार्टनरशिप करने में रुचि रखते हैं,तो कृपया हमसे www.zunsolar.com पर संपर्क करें।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का किया स्वागत किया।


मेरठ 30 सितंबर (चमकता युग) मेरठ आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य न लोक निर्माण विभाग राजकीय निगम विभाग और सेतु निगम की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। साथ ही अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नईम तोमर और उपाध्यक्ष अनवार कुरेशी ने बुके देकर केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत किया। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रदेश सचिव एवं प्रशासनिक कार्य प्रभारी युवा एकता सेवा समिति उत्तर प्रदेश राजकुमार ने करवाई टूटी पाइप लाइन ठीक।


मेरठ 30 सितंबर (चमकता युग) मेरठ नगर निगम वार्ड नं.44 में बाल्मीकि बस्ती नाला रोड पर 4 दिन से पानी की पाइप लाइन टूटने से सड़को पर पानी आना शुरू हो गया था। जिस वजह से वहा सड़को पर पानी भरने लगा और आने जाने लोगो को मुस्किल होने लगी। राजकुमार प्रदेश सचिव एवं प्रशासनिक कार्य प्रभारी युवा एकता सेवा समिति उत्तर प्रदेश द्वारा पाइप लाइन ठीक करवाई गई और वहा रहने वाले लोगों ने राजकुमार को धन्यवाद दिया।

दिलशाद अहमद बने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य।


मेरठ 30 सितंबर (चमकता युग) भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के दिलशाद अहमद दोबारा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त होने पर सह संगठन मंत्री कर्मवीर,क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल,प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली,क्षेत्रीय अध्यक्ष जावेद मलिक,निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष हैदर अब्बास चांद,निवर्तमान क्षेत्रीय अध्यक्ष रिजवान खान अमीर,महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल,मेरठ हापुर लोकसभा से सांसद राजेंद्र अग्रवाल,कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल,विधायक सत्यवीर त्यागी,मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंजुम निजामी,उपाध्यक्ष राशिद मेवाती,नौशाद राणा,मंत्री हाजी तुफैल,नदीम खान,आसिफ लतीफ अंसारी,फुरकान अंसारी, शम्मी राणा,शहाबुद्दीन अंसारी, हाजी अकील,हाजी आतिफ, हाजी सलीम,राहुल शर्मा आदि लोगों ने बधाई दी।


नवयुक्त राज्यमंत्री दिनेश खटीक का हुआ जोर-शोर से स्वागत।


मेरठ 30 सितंबर (चमकता युग) मेरठ हस्तिनापुर सीट से विजय एक्स दिनेश खटीक को उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बनाए जाने पर उनके प्रथम मेरठ आगमन पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा मेरठ महानगर में महानगर अध्यक्ष अंजुम निजामी के नेतृत्व में अपनी पूरी टीम में कार्यकर्ताओं के साथ राजहंस होटल गढ़ रोड पर ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ जोरदार तरीके से नवनियुक्त मंत्री दिनेश खटीक का स्वागत किया। इस स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और बड़े जोश के साथ राज्यमंत्री का स्वागत किया। लक्ष्मीकांत वाजपेई के बाद यह पहला मौका है जब मेरठ विधानसभा सीट से किसी विधायक को मंत्री बनाया गया। इसलिए हस्तिनापुर सीट से विधायक दिनेश खटीक को मंत्री बनाए जाने पर पूरे मेरठ में जबरदस्त उत्साह का माहौल था। सुबह से ही अल्पसंख्यक कार्यकर्ता अपने अध्यक्ष के नेतृत्व में फूल माला और ढोल नगाड़ों के साथ राजहंस होटल गढ़ रोड पर  मंत्री का इंतजार करते रहे। और जैसे ही मंत्री का काफिला आया तो कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ मंत्री का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में महानगर अध्यक्ष जनाब अंजुम,निजामी आफाक सैफी,शम्मी राणा,फिरोज चांद,आसिफ सैफी,सैयद अमरीन के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी भी रही।

उस्मान भड़ाना नगर सचिव मनोनीत।


फलावदा 30 सितंबर (चमकता युग) कस्बा फलावदा मेरठ में समाजवादी पार्टी युवजन सभा की एक मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूती प्रदान करना का संकल्प लिया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष युवजन सभा समाजवादी पार्टी के आसिफ कुरैशी ने उस्मान भड़ाना को नगर सचिव नियुक्त किया। इस मौके एम.डी.ज़ीशान सैफ़ी प्रचार मंत्री ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। इस मौके पर नीरज प्रजापति,वक़ार फरीदी,साकिब अल्वी,अनुज जाटव,तरुण अटोरिया,गोलू जाटव,मोहित सैनी,अयान रिज़वी,आदि समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अमित चंदोला बने मंत्री भाजयुमो मलियाना मंडल।


मेरठ 30 सितम्बर (चमकता युग) भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के नेतृत्व में महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा अंकुश कुशवाहा एव मलियाना मंडल अध्यक्ष राहुल जाटव ने अमित चंदोला को मंत्री भाजयुमो मलियाना मंडल नियुक्त किया। इस अवसर पर नवनियुक्त भाजयुमो मलियाना मंडल मंत्री ने  कहा कि पार्टी ने उन पर विश्वास दिखाकर जो दायित्व सौंपा है   वह उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे।

जिला अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश मेरठ के नेतृत्व में पितरों के नाम के पौधे लगाए।

मेरठ 30 सितम्बर (चमकता युग) वैश्य समाज महिला उत्तर प्रदेश मेरठ की सदस्यों द्वारा पितृ पक्ष में पितरों के नाम पर पौधे लगाए गए।  मेरठ जिलाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने कहा जिस प्रकार वृक्ष सुख, समृद्धि, संपदा और जीवन देने वाले होते हैं उसी प्रकार पितृ हमारी पीढ़ी को सुख समृद्धि और संपदा से भरपूर दीर्घायु देखना चाहते हैं। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए वैश्य समाज की महिलाओं ने अपने पितरों के नाम पर एक एक  पौधा लगाया। यह पहल उन्होंने पिछले वर्ष शुरू की थी इससे प्रेरणा लेकर मोहल्ले कॉलोनी और अन्य संगठन के लोगों ने भी पौधे लगाए थे। पौधे लगाने के साथ उनका उचित संरक्षण भी होता रहे इस के लिए वार्ड 58 के  पार्षद अंशुल गुप्ता ,विवेक विश्नोई  गुरु मां निलिमाआनंद जी महाराज ,और उनकी शिष्या  मुक्ता चौधरी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।  उन्होंने बाबा मनोहर नाथ मंदिर की प्रांगण में अपने संरक्षण में पौधे लगवाए  जिलाध्यक्ष शालिनी अग्रवाल ने खुद अपने द्वारा उगाए गए 25 आम के पौधे लगाए। इस पहल में जिला अध्यक्ष शालिनी अग्रवाल के साथ महानगर अध्यक्ष सोनल विश्नोई उनके पदाधिकारी महामंत्री शालिनी गोयल ,नेहा गोयल , प्रभा बिश्नोई  राधा सिंघल , अंकिता गुप्ता, गीत गुप्ता , शुभम ,प्रिशा गुप्ता आदि पदाधिकारी ने भी आंवला नीम, पीपल ,तुलसी और अन्य औषधि गुण वाले पौधे लगाए ।

Saturday, 25 September 2021

वेंक्टेश्वरा में धूमधाम से मनाया गया विश्व फार्मेसिस्ट दिवस।


फार्मेसिस्ट का योगदान डाक्टर से कम नही-डा.सुधीर गिरि,समूह चेयरमैन।

फार्मेसिस्ट के बिना चिकित्सा सुविधा असंभव-डा.राजीव त्यागी,प्रतकुलाधिपति।

मेरठ 25 सितंबर (चमकता युग) दिल्ली रूडकी बाईपास स्थित वेंक्टेश्वरा संस्थान में शनिवार को विश्व फार्मेसिस्ट दिवस पर फार्मेसी विभाग द्वारा एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वेंक्टेश्वरा संस्थान के सी.वी.रमन सभागार में आयोजित समारोह का शुभारम्भ वेंक्टेश्वरा समूह के चेयरमैन डा.सुधीर गिरि,प्रतिकुलाधिपत डा.राजीव त्यागी,कुलपति डा.पी.के.भारती,मेरठ परिसर निदेशक डा.प्रभात श्रीवास्तव ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए समूह चेयरमैन डा.सुधीर गिरि ने कहा कि जब भी विश्व में कोरोना जैसी कोई भी आपदा आई है तो उसमें फार्मेसिस्ट ने डाक्टर्स से बढ कर अपना सहयोग दिया है। कार्यक्रम को प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी,कुलपति प्रो.पी.के.भारती, परिसर निदेशक डा.प्रभात श्रीवास्तव ने भी सम्बोधि किया। रंगारंग प्रस्तुति में विशाल दहिया,आकाश एवं वसीम ने प्रथम,द्वितिय तथा तृतिय स्थान प्राप्त किया। द्वितीय वर्ष के छात्र गौरव कुमार ने फार्मेसिस्ट द्वारा ली जाने वाली शपथ का महत्व बताते हुए उपस्थित सभी छात्रों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर फार्मेसी विभाग के छात्र-छात्राओं द्वारा फार्मेसी से सम्बधित रंगोली बनाई। कार्यक्रम में फार्मेसी विभाग के डायरेक्टर डा.सुन्दर सिंह एवं प्रिंसीपल योगेश बरसिलिया ने सभी छात्रों का मार्गदर्शन किया एवं उन्हे फार्मेसी का महत्व भी बताया। इस अवसर पर परिसर निदेशक डा.प्रभात श्रीवास्तव,रजिस्ट्रार विकास कौशिक,निदेशक एडमिशन अलका सिंह,विम्स के वरिष्ठ सलाहकार आर.एन.सिंह,संयुक्त कुलसचिव डा.राजेश सिंह,अरूण गोस्वामी,एस.एस.बघेल,मारूफ चौधरी,नेहा माहेश्वरी, अनिल जयसवाल विश्वास त्यागी,स्वाति,शिवाकांत,रितु,लक्ष्मी,तनु, गौरव,रवि एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग उपस्थित रहे।

मौलाना कलीम के विरोध में हिंदू जागरण मंच के सदस्यों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन,राजपाल को भेजा ज्ञापन।

मेरठ 25 सितंबर (चमकता युग) 3 दिन पूर्व एसटीएस की टीम ने धर्मांतरण के मामले में मेरठ से इस्लामिक विद्वान मौलाना कलीम सिद्दीकी को गिरफ्तार किया था। इसी मामले को लेकर शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष सचिन सरोज ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए मौलाना कलीम पर सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की प्रदेश में जितने भी मदद से चलाए जा रहे हैं उन सभी की जांच की जाए। उन्हें पढ़ने वाले मौलाना कहां से हैं इससे पहले वह क्या करते थे तथा इस पूरे प्रकरण की जांच कराई जाए। ज्ञापन देते समय भारत,राजीव बंसल,जय भगवान,शुभम,अर्जुन,नरेंद्र,संजय वर्मा,कुलदीप,प्रदीप कौशिक आदि मौजूद रहे।

आई.एम.ए भवन में हुई प्रेस वार्ता,नवजात शिशु को बेहतर इलाज दिलाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन।

मेरठ 25 सितंबर (चमकता युग) इंडियन एकेडमी ऑफ पीडीयाट्रिक्स(आई.ए.पी) वे नेशनल न्युनोटोलजी ऑफ फोरम (एन.एन.एफ) द्वारा नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य व इनसे जुड़े डॉक्टर/मेडिकल स्टाफ की ट्रेनिंग,पाठ्यक्रम में परिवर्तन में संशोधन को लेकर परतापुर बाईपास स्थित ग्रैंड 5 रिसोर्ट में 25 और 26 सितंबर को आयोजित की जाएगी। यह जानकारी शुक्रवार को आई.एम.ए भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में डा.अमित उपाध्याय,डा.राजीव प्रकाश ने दी। उन्होंने आगे बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों से जुड़ी बीमारियों और उन पर की गई रिसर्च उजागर करना है। कार्यशाला में पूरे देश के विभिन्न राज्यों से बच्चों की बीमारियों से जुड़े डॉक्टर,मेडिकल स्टाफ,रिसर्चर आदि शामिल होंगे। इसके साथ ही विदेशों से डॉक्टर,मेडिकल स्टाफ व अन्य संस्थाओं के लोग वर्षों में हिस्सा लेंगे। डा.डेविड टिंगे मेलबॉर्न से ऑनलाइन जुड़ेंगे। डा.अमित उपाध्याय ने यह भी बताया है कि जो हमारे प्रतिनिधि मेरठ में और मेरठ के आसपास में लगभग 500 प्रतिनिधि इसके अंदर उम्मीद है जो भाग लेंगे। यह एक बहुत ही अच्छा आयोजन है हमारी पूरी एक्टिव इसके अंदर लगी हुई है। पिछले काफी समय से हमें आशा है कि यह बहुत ही सफल आयोजन साबित हो सकता है।

Friday, 24 September 2021

राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान जेवरी में छात्र छात्राओं को समाजसेवी अंकित शर्मा खेड़ा ने प्रशस्ति पत्र वितरण किया।

मेरठ 24 सितंबर (चमकता युग) राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान जेवरी कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मेरठ के जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं युवा एकता सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अंकित शर्मा खेड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं युवा एकता सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष अंकित शर्मा खेड़ा ने प्रशिक्षार्थियों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण एवं आत्म अनुशासन के लिए छात्र छात्राओं को प्रशस्ति पत्र वितरण कर छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना कर छात्र छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी।

समाजसेवी अंकित शर्मा खेड़ा ने कंकरखेड़ा थाना अध्यक्ष तपेश्वर सागर से की मुलाकात।

मेरठ 24 सितंबर (चमकता युग) भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं युवा एकता सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अंकित शर्मा खेड़ा ने उत्तर प्रदेश पुलिस के मेरठ कंकरखेड़ा थाना अध्यक्ष तपेश्वर सागर से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करा कर आने वाली जन समस्याओं का तुरंत निस्तारण किया जाए। वही कंकरखेड़ा थाना अध्यक्ष तपेश्वर सागर ने प्रदेश अध्यक्ष अंकित शर्मा को आश्वासन दिया।

प्रदेश अध्यक्ष ने मुरादाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से डा.अरशद के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

मुरादाबाद 24 सितंबर (चमकता युग) युवा एकता सेवा समिति संगठन उत्तर प्रदेश के मुख्य कार्यालय पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राणा के साथ प्रदेश अध्यक्ष अंकित शर्मा खेड़ा ने बैठक आयोजित की। प्रदेश अध्यक्ष अंकित शर्मा ने मुरादाबाद मंडल कार्यकारिणी को लेकर अहम मुद्दों पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि डा.अरशद मुरादाबाद का युवा एकता सेवा समिति संगठन से कोई भी किसी भी तरीके से कोई लेन-देन नहीं है। डा.अरशद एक कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहा था। डा.अरशद संगठन को बदनाम करने के लिए अपने आप को मुरादाबाद मंडल प्रभारी बता कर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को गुमराह करने का कार्य कर रहा है। संगठन के नाम पर लोगों से अवैध तरीके से वसूली करने का भी कार्य कर रहा है जिसकी मुरादाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर डा.अरशद के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई।

प्रदेश अध्यक्ष अंकित शर्मा ने बताया कि 1 माह के भीतर प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी।

मेरठ 24 सितंबर (चमकता युग) युवा एकता सेवा समिति उत्तर प्रदेश के मुख्य कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अंकित शर्मा खेड़ा ने प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राणा के साथ प्रदेश कार्यकारिणी गठित करने को लेकर अहम मुद्दों पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष अंकित शर्मा खेड़ा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सरधना विधायक एवं युवा एकता सेवा समिति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा.संगीत सिंह सोम एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी दादरी विधानसभा एवं पूर्व पश्चिम उत्तर प्रदेश मंत्री अनिल सिंह खेड़ा एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं युवा एकता सेवा समिति के संरक्षक ललित चौहान के दिशा निर्देश पर एक माह के भीतर प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर रिपोर्ट प्रेषित कर दी जाएगी।

खादी ग्राम उद्योग प्रशिक्षण शिविर में मोहन गुर्जर किनौनी ने किसानों को सर्टिफिकेट किए वितरित।

मेरठ 24 सितंबर (चमकता युग) जिटोला गांव में आयोजित खादी ग्राम उद्योग के किसानों के प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी मेरठ युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मोहन गुर्जर किनौनी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहन गुर्जर किनौनी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष मोहन गुर्जर किनौनी ने अपने हाथों से सभी प्रशिक्षित किसानों को सर्टिफिकेट वितरित कर बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी  एवं लोकेश प्रधान,अनिल कुमार,दिनेश आर्य,अर्जुन,विकास त्यागी,चीनू कसौली,प्रदीप राठी,सत्य प्रधान,रवि करण,रजनीश आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं सम्मानित समस्त ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

ऑल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी/सदस्यों संस्था प्रदर्शनी की तैयारी देखने पहुंचे प्रगति मैदान।

मेरठ 24 सितंबर (चमकता युग) ऑल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी/ सदस्य संस्था के महासचिव सरदार करतार सिंह कोचर के नेतृत्व में प्रगति मैदान में आकार एक्सहिबिटर के साथ मिलकर होने जा रही 28,29 व 30 सितंबर को प्रदर्शनी को सफल बनाने के लिए तथा तैयारियों देखने के लिए पहुंचे। प्रगति मैदान में 23,24 व 25 सितम्बर को आकार द्वारा लगाई गई तीन दिवसीय फ़ोटो वीडियो एशिया प्रदर्शनी चल रही है। प्रगति मैदान में चल रही प्रदर्शनी कोरोना के सभी मानकों के अनुरूप चल रही है। आने वाले लोगों की तादाद को देखकर लग रहा था की होने वाली टेंट व्यवसाइयों के लिए प्रदर्शनी में भी देशभर से टेंट व्यवसायी इसी प्रकार भाग लेंगे। प्रगति मैदान के हॉल में किस प्रकार टेंट के सामान के निर्माताओं की स्टॉल लगाई जानी है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग उनकी स्टॉल को देखें साथ ही किस प्रकार खाने की व्यवस्था की जानी है उसके स्थान को चिन्हित करने के लिए विचार विमर्श किया। 28 सितंबर 2021 को होने जा रही ऑल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की गवर्निंग बॉडी की मीटिंग जिसका स्थान पहले डी15 वसंत कुंज चिन्हित किया गया था। उसको स्थानांतरित कर आचार्य सुशील मुनि आश्रम सी 599 चेतना मार्ग डिफेंस कॉलोनी नई दिल्ली पर होना निश्चित किया गया। प्रगति मैदान से सभी पदाधिकारी आचार्य सुशील मुनि आश्रम पहुंचे। यहां पर होने वाली गवर्निंग बॉडी की मीटिंग के लिए सभी तैयारियों पर विचार विमर्श किया गया। महासचिव करतार सिंह कोचर ने देश के सभी टेंट व्यवसायियों को संदेश दिया कि प्रगति मैदान में होने जा रही प्रदर्शनी में कोरोना के सभी प्रोटोकॉल का ध्यान रखा जाएगा और साथ ही निवेदन किया कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए पहुंचे ताकि ज्यादा से ज्यादा व्यवसायियों का अपने व्यवसाय में नए सामान को देख/खरीद कर लाभ मिल सके। इस मौके पर ऑल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष विपुल सिंघल,महामंत्री सरदार करतार सिंह कोचर,बोगनविलिया डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर जसलीन कौर कोचर,ऑल इंडिया टेंट डीलर वेलफेयर आर्गेनाईजेशन के सीनियर वाइस चेयरमैन नवीन अग्रवाल,उपाध्यक्ष ठकेन्द्र जैन,भूपेंद्र सिंह,सचिव नरेश रॉबिंसन,टेंट एंड लाइट डेकोरेशन एसोसिएशन दिल्ली के कोषाध्यक्ष चरणजीत सिंह बत्रा, कार्यकारिणी सदस्य रविंद्र बजाज,प्रदीप अग्रवाल,गुरप्रीत सिंह आहूजा,बीनू राय,तुलसी राम,विष्णु सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग के मामले में मेरठ प्रदेश में अव्वल।

इस वित्तीय वर्ष में अब तक गैर संचारी रोगों के 7855 मरीजों की स्क्रीनिंग की गयी।

आवेदनों के मुकाबले स्क्रीनिंग में बेहतरीन प्रदर्शन।

मेरठ 24 सितंबर (चमकता युग) मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने को लेकर जनपद लगातार प्रयासरत है। जिले में खुले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर गैर संचारी रोगों के मरीजों को उपचार और स्क्रीनिंग के मामले में जनपद ने प्रदेश स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया है। प्रदेश में दूसरे स्थान पर रामपुर व तीसरे स्थान पर मुजफ्फरनगर हैं,जबकि चौथे व पांचवें स्थान पर वाराणसी व बुलंदशहर का नाम है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अखिलेश मोहन ने बताया-जिले में खुले हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर गैर संचारी रोग-हाईपर टेंशन,डायबिटीज,ओरल कैंसर,ब्रेस्ट कैंसर,सरवाईकल कैंसर आदि की स्क्रीनिंग की जाती है। इन केन्द्रों पर इस वित्तीय वर्ष में अब तक 7855 मरीजों को स्क्रीनिंग कर जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने बताया-अप्रैल से सितम्बर माह में अब तक 13170 पंजीकरण किये गये,जिसमें 7855 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी। पहली तिमाही में 2530 आवेदन आये, जिसमें 441 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी। जुलाई माह में 4102 आवेदन में से 1132 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी। अगस्त माह में 3681 आवेदनों में से 3598 लोगों की जबकि सितम्बर माह में अब तक 2857 आवेदनों में से 2684 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी है। उन्होंने बताया रैंकिंग में रामपुर ने दूसरा,मुजफ्फरनगर ने तीसरा,वाराणसी ने चौथा व बुंलदशहर ने पांचवां स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया रामपुर में 11599 आवेदनों से 7752 लोगों,मुफ्फरनगर में 22544 आवेदनों में से 11499 लोगों,वाराणसी में 3903 आवेदनों में से 4306  लोगों,एवं बुलंदशहर में 8519 आवेदनों में से 3903 लोगों की स्क्रीनिंग की गयी है। गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डा.पूजा शर्मा ने बताया जिले में 143 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं,जिसमें शहरी क्षेत्र में 21 व ग्रामीण क्षेत्र में 30 पीएचसी एवं 92 उप केन्द्रों पर हेल्थ एंव  वेलनेस सेंटर हैं। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के सेंटर पर चिकित्सा अधिकारी व स्टाफ नर्स जबकि उप केन्द्र पर कम्युनिटी हेल्थ आफिसर तैनात रहते हैं। उन्होंने बताया पिछले माह की रैंकिंग में मेरठ जिला चौथे स्थान पर था। लेकिन सीएमओ के सख्त निर्देशों के पालन के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों की मेहनत के बाद उत्तर प्रदेश में मेरठ पहले स्थान पर आया है।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का किया सम्मान।


मेरठ 24 सितंबर (चमकता युग) भारतीय उद्योग विकास व्यापार मंडल के अध्यक्ष व भाजपा नेता काजी शादाब ने शुक्रवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी से नई दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। तथा उनको राज्यसभा मे सदन का उप नेता बनाए जाने पर शॉल पहनाकर तथा बुके देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने काजी शादाब से उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा अल्पसंख्यकों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा। इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला मीडिया प्रभारी मौइन अहमद कुरेशी,मुख्तियार अली गुड्डू,शहजाद जैदी,मुजाहिद अली,आदि मौजूद रहे।

राजस्थानी दिल्ली में दिनदहाड़े रोहिणी कोर्ट परिसर में फायरिंग,मचा हड़कंप।



दिल्ली 24 सितंबर (चमकता युग) राजधानी दिल्ली में आज दिनदहाड़े रोहिणी कोर्ट परिसर में फायरिंग से हड़कंप मच गया। कोर्ट में हुई गैंगवार में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की मौत हो गई है। उसे तिहाड़ जेल से कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था। बताया जा रहा है कि गोगी के विरोधी गैंग से जुड़े दो हमलावरों ने उसे गोली मारी। बताया जा रहा है कि दोनों हमलावर वकील की ड्रेस में आए थे और उन्होंने ही फायरिंग की। काला कोट और काली पैंट पहने होने के कारण उन्हें कोर्ट में आसानी से एंट्री मिल गई। बाद में गोलियों की तड़तड़ाहट से सुरक्षाकर्मी ऐक्शन में आ गए और दोनों हमलावरों को मौके पर ही मार गिराया।

रामलीला भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संपूर्ण जीवनव्रत पर आधारित की गई प्रदर्शनी।

मेरठ 24 सितंबर (चमकता युग) भारतीय जनता पार्टी जिला मेरठ द्वारा नरेंद्र मोदी के सम्पूर्ण जीवनव्रत पर आधारित एक परदर्शनी रामलीला ट्रस्ट भवन भैंसाली मैदान के सामने मेरठ कैंट पर आयोजित की गई। इसमें तय कार्यक्रम के अनुसार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अंजुम निजामी व उनकी टीम के समस्त पदाधिकारी गण व कार्यकर्ता बंधु अपने इष्ट मित्रों के साथ इस कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने नरेंद्र मोदी के जीवन काल पर आधारित इस प्रदर्शनी को देखा कैसे बाल्यावस्था से देश के प्रधानमंत्री बनने तक का सफर संपूर्ण हुआ। और हमारे देश का नेतृत्व करने के बाद हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में क्या-क्या बदला यह सब इस प्रदर्शनी में दिखाया गया है। जैसे कि अंतरिक्ष में आज भारत का दबदबा है अब से पहले भारत अंतरिक्ष में और देशों की तुलना में कहीं भी नहीं टिकता था। इसी तरह गरीब तबके को आयुष्मान योजना के द्वारा इलाज का अधिकार मिला जन-धन योजना में गरीब तबके के जिनका आज तक कभी बैंक में अकाउंट नहीं होता था उन सब के जीरो बैलेंस पर खाता खोले गए। काशी का कायापलट हुआ आज की तारीख में काशी जानी-मानी तीर्थ नगरी बन गई है इसी तरह गंगा को साफ सुथरा रखने के लिए जरूरी कदम उठाए गए। मां-बहनों तो धुए से दो-चार ना होना पड़े इसके लिए उज्जवला योजना लाई गई। जिन लोगो के ऊपर छत नहीं थी उन्हें अपना प्रधानमंत्री आवास योजना में घर मिला। जिनके पास जमीन थी मकान बना नहीं सकते थे उनके लिए आर्थिक मदद दी गई उनकी जमीन पर सरकार द्वारा घर बनवाए गए। पूरे देश में घर-घर शौचालय योजना को लागू किया गया इसी तरह की बहुत सारी योजनाएं जो भारत सरकार द्वारा संचालित है वह भी इस प्रदर्शनी में दिखाई गई। इस मौके पर भाजपा नेत्री सीमा श्रीवास्तव,महानगर अध्यक्ष अंजुम निजामी,मीडिया प्रभारी आसिफ सैफी,युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंकुर कुशवाहा,शम्मी राणा आदि मौजूद रहे।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी के उपलक्ष में की पुष्पांजलि।

मेरठ 24 सितंबर (चमकता युग) पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म शताब्दी के उपलक्ष में माधव नगर मंडल के राजकीय सेक्टर शक्ति केंद्र पर एडवोकेट बृजमोहन के ऑफिस पर पुष्पांजलि कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट बृजमोहन रूहेला द्वारा की गई। मुख्य वक्ता के रूप में पार्षद राकेश जैन,महानगर मंत्री ममता मित्तल उपस्थित रही। कार्यक्रम में उपस्थित मंडल अध्यक्ष दीपक वर्मा ने 32 कार्यकर्ताओं को नमो ऐप डाउनलोड कराया।इस दौरान ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जतिन राणा,युवा मोर्चा के अध्यक्ष नितिन गर्ग,किशोर शुक्ला,ओमपाल शर्मा,ललित गुप्ता,अतुल शर्मा,चिंटू अरोड़ा,राम निवास,सनी श्रीवास्तव,अनुराग कौशिक,टीटू पुरी आदि उपस्थित रहे।

मैक्स हॉस्पिटल,पटपड़गंज ने मेरठ में किडनी रोग संबंधी ओपीडी सेवा शुरू की।

यह ओपीडी हर महीने किडनी संबंधी शिकायतों पर मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह देने के लिए समर्पित रहेगी।

मेरठ 24 सितंबर (चमकता युग) उत्तर भारत का अग्रणी स्वास्थ्य संस्थान मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज,नई दिल्ली ने आज मेरठ में किडनी संबंधी बीमारियों पर मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टर की सलाह देने के लिए ओपीडी सेवाएं शुरू करने की घोषणा की। मरीजों को अपने घर के पास ही बेहतरीन स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में मैक्स हॉस्पिटल द्वारा उठाया गया यह एक और सराहनीय कदम है। यह ओपीडी मैक्स मेड सेंटर,मेरठ में संचालित की जाएगी और हर महीने के चौथे शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक खुली रहेगी। ओपीडी सेवाएं शुरू होने से मेरठ और आसपास के लोग सर्वश्रेष्ठ डॉक्टरी सलाह प्राप्त कर सकते हैं,चाहे वे किसी भी उम्र,सामाजिक आर्थिक पृष्ठभूमि के हों। इस मौके पर मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज में एसोसिएट डायरेक्टर नेफ्रोलॉजी डा.वरुण वर्मा ने शहर में किडनी संबंधी समस्याओं पर परामर्श के लिए एक विशेष ओपीडी की बेहद जरूरत थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि किडनी की सेहत बनाए रखने के लिए नियमित डॉक्टरी सलाह और जांच बहुत महत्वपूर्ण है। देश में डायबिटीज और हाइपरटेंशन के बढ़ते मामलों के बीच किडनी रोग के मामले भी तेजी से बढ़े हैं। किडनी खराब होने का सबसे बड़ा कारण डायबिटीज और हाइपरटेंशन ही है लेकिन सही समय पर इसकी डायग्नोसिस और फिर नियमित रूप से इलाज कराने से इस रोग से बचा जा सकता है। इतनी बड़ी आबादी वाले हमारे देश में बेहतर स्वास्थ्य का अभाव है इसलिए लोगों को इलाज कराने के बजाय रोगों से बचाव करने पर ही ध्यान देना होगा। डा.वरुण वर्मा ने कहा,लोग अक्सर दर्द,वजन में कमी,भूख की कमी,टांगों,हाथ या एड़ियों में सूजन,आंखों के नीचे सूजन,सांस उखड़ने,थकान,यूरीन में ब्लड,रात में बार बार पेशाब के लिए जाने की शिकायत,नींद में दिक्कत,त्वचा शुष्क होने और खुजलाहट होने जैसी शिकायतें लेकर हमारे पास आते हैं। ये सभी सीकेडी के ही लक्षण हैं। इन लक्षणों की शुरुआती तौर पर पहचान कर ली जाए तो हर उम्र के लोगों का खर्च और जीवन बच सकता है। यदि स्वस्थ व्यक्ति भी नियमित रूप से जांच कराते रहें तो उनमें गंभीर रूप से बीमार पड़ने की नौबत बहुत कम आती है। इन्हीं सबको देखते हुए मेरठ की यह ओपीडी पहले से पीड़ित लोगों के लिए लाभकारी होगी जिन्हें नियमित परामर्श लेने की जरूरत है। इससे उन्हें दूसरे शहर में जाकर डॉक्टरी सलाह लेने से छुटकारा मिल जाएगा और उनका समय और धन भी बचेगा। डा.वर्मा कहते हैं,किडनी की समस्याएं विशेष तरह की होती हैं और इसके शुरुआती चरणों में बहुत कम लक्षण दिखते हैं। यह कई कारणों से हो सकता है और स्वस्थ दिखने वाले व्यक्ति को भी खराब हो रही किडनी का पता नहीं चल पाता है जब तक कि कोई गंभीर स्थिति न उत्पन्न हो जाए। किडनी की सेहत बिगड़ने के कई कारण हैं जिनमें अल्कोहल सेवन,मादक पदार्थों का सेवन,गंभीर स्तर का डिहाइड्रेशन,असंतुलित खानपान और दर्दनिवारक दवाइयों को बेहिसाब इस्तेमाल करना आदि शामिल हैं। हमारा लक्ष्य इस रोग का प्रभावी प्रबंधन और मरीजों को अपने आसपास ही विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। यह अस्पताल साक्ष्य आधारित दिशानिर्देशों का पालन करते हुए अत्याधुनिक संसाधनों से किडनी रोग का किफायती इलाज करने के लिए प्रतिबद्ध है।

वेंक्टेश्वरा को मिला ’’आईडियल हैल्थ इंस्टीट्यूशन 2021’’ का सम्मान।

हम आदरणीय प्रधानमंत्री के’’स्वस्थ भारत-स्वच्छ भारत’’के सपने को साकार करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्ध-डा.सुधीर गिरि- चैयरमैन वेेंक्टेश्वरा समूह।

मेरठ 24 सितंबर (चमकता युग) वेंक्टेश्वरा संस्थान के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा। कोविड के दौरान हजारों मरीजों की जान बचाने एवं शानदार चिकित्सीय एवं स्वास्थय सेंवाओं के लिए वेेंक्टेश्वरा संस्थान को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट चिकित्सा शिक्षा एंव वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं सामाजिक कार्याे को प्रोत्साहित करने वाली संस्था’’नमो मोशन पिक्चर्स एण्ड सोशल क्नैक्ट प्रा.लि.’’की चैयरमैन पूर्व मिसेज इण्डिया यूनीवर्स डा.श्वेता कोठारी ने राजधानी लखनऊ मे आयोजित एक शानदार समारोह मे सम्मानित किया। वेंक्टेश्वरा समूह के चैयरमैन डा.सुधीर गिरि ने इस सम्मान को अपने चिकित्सकों,नर्सिग/पैरामेडिकल्स को समर्पित करते हुए प्रधान मंत्री के ’’स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत’’ के सपने को साकार करने मे वेंक्टेश्वरा की प्रभावी भूमिका की प्रतिबद्धता को दोहराया। यह सम्मान समूह चौयरमैन डा.सुधीर गिरि के प्रतिनिधि एवं विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डा.राजीव त्यागी ने ग्रहण किया। वेंक्टेश्वरा समूह को ये शानदार अवार्ड मिलने पर समूह के चौयरमैन डा.सुधीर गिरि को बधाई देने वालों का तॉता लग गया। उन्हे बधाई देने वालों में विख्यात शिक्षाविद एवं प्लानिंग निदेशक डा.वीना सिंह,कुलपति प्रो.पी.के.भारती,निदेशक विम्स ब्रिगेडियर डा.एस.के.अग्रवाल,डा.ए.एस.ठाकुर,कुलसचिव डा.पीयूष पाण्डे,मेरठ परसिर निदेशक डा.प्रभात श्रीवास्तव,निदेशक एडमिशन अल्का सिंह,डा.एना ब्राउन,डा.राजेश सिंह,रजिस्ट्रार विकास कौशिक,अरूण गोस्वामी,सुनील कुमार भगवानियॉ एवं,मीडिया प्रभारी विश्वास राणा आदि लोग रहे।

Thursday, 23 September 2021

युवक की मौत को छुपाती रही दो थानों की पुलिस।

मेरठ 23 सितंबर (चमकता युग) दिल्ली रोड स्थित एक दवा कंपनी में काम करने वाले युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। उसके स्‍वजन गुमशुदगी दर्ज कराने को सात दिन तक थाना ब्रह्मपुरी और टीपी नगर के चक्कर लगाते रहे,लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।युवक की उसी रात हापुड़ रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। पुलिस ने मौत के सातवें दिन स्‍वजन को अज्ञात शव मिलने की जानकारी दी। गुरुवार को मृतक युवक के स्‍वजन और बड़ी संख्या में अन्य लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोनों थानों के लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मृतक युवक की पत्नी और बच्चों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। ब्रहमपुरी क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा नगर से बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष गुरुवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां पहुंच कर उन्होंने थाना टीपी नगर और थाना ब्रह्मपुरी पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर महिला मंजू पत्नी नरेंद्र सिंह ने बताया कि उनका सबसे छोटा पुत्र रोहित उर्फ मंटू दिल्ली रोड स्थित एक दवा कंपनी में काम करता है।14 सितंबर की शाम को वह ड्यूटी के बाद घर वापस नहीं पहुंचा। परिवार वालों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन नहीं मिला। अगले दिन कंपनी के मालिक से पूछताछ की। आरोप है कि गायब युवक की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए स्‍वजन थाना ब्रह्मपुरी पहुंचे तो वहां से उन्हें थाना टीपी नगर का मामला बताकर थाना टीपी नगर भेज दिया गया। थाना टीपी नगर पुलिस ने उन्हें वापस ब्रह्मपुरी भेज दिया। तीन दिन की जद्दोजहद के बाद आखिरकार थाना ब्रह्मपुरी से एक दारोगा और सिपाही दवा कंपनी में पहुंचे। दवा कंपनी में लगे सीसीटीवी की रिकार्डिंग देखी गई तो युवक रोहित ड्यूटी खत्म करने के बाद कंपनी मालिक के साथ गाड़ी में बैठकर जाता दिखाई दिया। कंपनी के मालिक से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने रोहित को ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर छोड़ दिया था। गुमशुदगी के आठवें दिन 22 सितंबर को थाना टीपी नगर से फोन करके 15 सितंबर की रात को हापुड़ रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर मरे एक अज्ञात युवक का शव बरामद होने की जानकारी दी गई। स्‍वजन ने उसकी पहचान रोहित के रूप में की। स्‍वजन ने रोहित की हत्या कर शव को रेलवे लाइन पर फेंक दिए जाने की आशंका जताई। आरोप लगाया कि पुलिस का व्यवहार भी इस मामले में संदिग्ध रहा है। जिसके चलते हत्या में पुलिस की भी मिलीभगत की आशंका है। 14 सितंबर से लेकर 22 तक पुलिस स्‍वजन को बहलाती रही। शव मिलने की जानकारी भी सात दिन तक छुपाई गई। उन्होंने जिलाधिकारी से हत्या में शामिल लोगों तथा दोनों थानों के पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग जिलाधिकारी से की। इसके साथ ही स्‍वजन ने मृतक युवक की पत्नी और उसकी ढाई साल की मासूम बच्ची के भरण-पोषण के लिए आर्थिक मदद की भी मांग की।

जम्मू-कश्मीर में तैनात मेरठ निवासी सैनिक गिरफ्तार,साली को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप।

मेरठ 23 सितंबर (चमकता युग) सात माह पूर्व साली को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोपित सैनिक को पुलिस ने मंगलवार रात ड्यूटी पर तैनाती के दौरान जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि युवती अभी बरामद नहीं हुई है। पूछताछ के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया। खरखौदा थाना क्षेत्र निवासी विवेक सेना में है। उसकी तैनाती जम्मू-कश्मीर में है। करीब छह साल पूर्व विवेक की शादी किठौर क्षेत्र के एक गांव निवासी रेनू से हुई थी। रेनू की एक बेटी भी है। बताया गया कि विवेक का ससुराल में काफी आना-जाना था। गत फरवरी में वह अपनी रिश्‍ते की साली को लेकर फरार हो गया। तलाशी के दौरान पता चलने पर युवती के पिता ने विवेक के विरुद्ध बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। तभी से पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी।सोमवार को इंस्पेक्टर किठौर अरविंद मोहन शर्मा ने पुलिस की एक टीम जम्मू-कश्मीर भेजी। टीम ने सैन्य अफसरों से संपर्क कर पूरा माजरा बताते हुए मंगलवार रात आरोपित सैनिक को ड्यूटी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। हालांकि पुलिस अभी युवती को बरामद नहीं कर पाई है। ग्रामींणों का कहना है कि विवेक का काफी दिन से युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसलिए वह गांव में जल्दी आता रहता था।

चाइनीस मांझे से कटी युवक की गर्दन,ज्यादा खून बहने से हुई मौत।

मेरठ 23 सितंबर (चमकता युग) जानलेवा घटनाओं की कई बार वजह बन चुके चाइनीज मांझे ने मेरठ में गुरुवार को एक युवक की जान ले ली। युवक की गर्दन में फंसे चाइनीज मांझे ने गला काट दिया और अत्यधिक खून बह जाने से युवक की मौत हो गई।अस्पताल लाए जाने पर डॉक्टरों ने जान बचाने की भरसक कोशिश की,लेकिन युवक को बचा नहीं पाए। दिल दहला देने वाली यह घटना मोदीपुरम क्षेत्र में हुई। खतौली थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी अजय (24) पुत्र चंद्रपाल दवाई का कारोबार करते थे। गुरुवार को वह बाइक से मेरठ से अपने गांव रसूलपुर लौट रहे थे। मोदीपुरम फ्लाईओवर पर अचानक चाइनीज मांझा अजय की गर्दन फंस गया और जब तब वह संभल पाते मांझे ने उनकी गर्दन काट दी। गर्दन कटने से अजय लहूलुहान हालत में वहीं गिर गए। यह देख आसपास के लोग दौड़े और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान अजय की मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि मांझे से युवक की गर्दन बुरी तरह कट गई थी,खून का अत्यधिक रिसाव होने से उनकी मौत हो गई। उधर,घटना का पता लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव युवक के परिजनों को सौंप दिया।

जिला कार्यालय पर हुई महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक।

गाजियाबाद 23 सितंबर (चमकता युग) जिला कार्यालय नेहरू नगर गाजियाबाद में महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष आरती मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रमोद कुमारी राजपूत रही। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री पूनम राणा जिला प्रभारी के नाते उपस्थित रहे। कार्यसमिति का संचालन जिला महामंत्री रितु चौधरी ने किया। कार्यसमिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों एवं योजना के विषय में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनीता सिंह,रितु चौधरी,डा.मिथिलेश,गीता कौशिक,नीरज तेवतिया,प्रीति जैन,सुधा शर्मा,मीनाक्षी शर्मा,विशाखा,निधि चौधरी,रंजना शर्मा,संतोष मिश्रा,स्वाति वर्मा,मधु नौटियाल,सोनिया नेगी,डा.उमा शर्मा,दुर्गेश चौधरी आदि उपस्थित रही।

गुलाम मोहम्मद का हुआ आगमन।

मेरठ 23 सितंबर (चमकता युग) भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम के निदेशक गुलाम मोहम्मद का आगमन हुआ। अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलशाद अहमद के नेतृत्व में निवर्तमान क्षेत्रीय महामंत्री यासीन त्यागी,पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री नौशाद अहमद,महानगर अध्यक्ष अंजुम निजामी वह पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उसके बाद उन्होंने जी.जी.आई.सी कन्या इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारियों की अनुपस्थिति और घटिया सामग्री लगाने पर नाराजगी जताई। और कहा इस मामले में लिप्त दोषियों पर सख्त कार्यवाही होगी कन्या इंटर कॉलेज में 6 माह पहले निरीक्षण के दौरान उन्होंने घटिया सामग्री लगाने को लेकर कार्य रुकवा दिया था। इसके बाद भी वहां लेंटर डाल दिया गया कार्य रुकवाने की रिपोर्ट उन्हें लखनऊ शासन को भी भेजी थी। इस दौरान दिलशाद अहमद,नौशाद अहमद,यासीन त्यागी,आसिफ अंसारी,शादाब शाह,मौलाना हमीदुल्लाह हाजी तुफैल,फुरकान अंसारी,फिरोज चांद,आसिफ,समीर,शम्मी राणा शहनाज सर्बियाखान मौजूद रहे।

शहर के नौजवान शायर साजिद अली सतरंगी मेरठी को प्रयागराज में अकबर इलाहाबादी स्मृति सम्मान से नवाजा गया।

मेरठ 23 सितंबर (चमकता युग) जिले के उभरते हुए नौजवान शायर साजिद अली सतरंगी मेरठी को प्रयागराज की साहित्यिक संस्था गुफ़्तगू ने अकबर इलाहाबादी की 100 वी पुण्यतिथि पर हिन्दुस्तानी अकादमी प्रयागराज में पुस्तक सदी के मशहूर ग़ज़लकार का विमोचन किया। उसमें हुए सम्मान समारोह एवं मुशायरे में साजिद अली सतरंगी मेरठी को अकबर इलाहाबादी स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष डा.असलम इलाहाबादी व मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति अशोक कुमार गुप्ता ने साजिद अली सतरंगी मेरठी को अकबर इलाहाबादी स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। इस मौके पर संस्था के संस्थापक इम्तियाज़ अहमद गाज़ी की और सम्पादित पुस्तक सदी के मशहूर ग़ज़लकार का विमोचन न्यायमूर्ति की और से किया गया। इस पुस्तक में साजिद अली सतरंगी मेरठी की ग़ज़लों को शामिल किया गया कार्यक्रम के दूसरे सत्र में मुशायरे के आयोजन में साजिद अली सतरंगी मेरठी ने ग़ज़ल--

सनम तुम को अगर मैंने कभी धोखा दिया होता,

न होते तुम मेरे दिल में न कोई दूसरा होता।

लगें हैं बेवफ़ाई के सभी इल्ज़ाम सर मेरे,

अगर मैं बेवफ़ा होता तो कब का मर गया होता।

पर ख़ूब वाह वाही बटोरी साजिद अली सतरंगी मेरठी ने देश प्रेम भाईचारा समाजिक जागरूकता मानवता एवं राष्ट्रीय एकता को समर्पित रचनाओं से अपने जनपद का नाम रोशन किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा मेरठ ने प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर किया मेले का आयोजन।


मेरठ 23 सितंबर (चमकता युग) भारतीय जनता युवा मोर्चा मेरठ महानगर द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर नवभारत मेले का आयोजन किया गया। जिसमें आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन परिचय की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका उद्घाटन मेरठ हापुर लोकसभा सांसद राजेंद्र अग्रवाल व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविंदर सोम युवा मोर्चा ने रिबन काटकर किया। मेले में मेरठ महानगर के युवाओं ने बड़ी संख्या में अपने परिवार के साथ प्रदर्शनी व मेले में लगे व्यापारियों के स्टॉल पर खरीदारी की। मेले में महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल,वीनस शर्मा युवा मोर्चा प्रभारी,पियूष शास्त्री,अध्यक्ष अंकित कुशवाहा युवा मोर्चा मेरठ,कार्यक्रम संयोजक अक्षय त्यागी,सह संयोजक विक्रम शर्मा,अम्बर अग्रवाल,यथार्थ नाराग,अक्षय भड़ाना,अखिल गोयल,कलम,संचित गुप्ता,मयंक वर्मा,नोनू पंडित,अभिषेक आदि उपस्थित रहे।

सुभारती विश्वविद्यालय में मनाई गई राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती।

मेरठ 23 सितंबर (चमकता युग) स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में राहुल संकृत्यायन सुभारती स्कूल ऑफ़ लिंग्विस्टिक्स फॉरेन लैंग्वेजिज एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती को हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर डा.सीमा शर्मा ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविता ’शक्ति और क्षमा’ की पंक्तियाँ उद्धृत करते हुए कहा “क्षमा शोभती उस भुजंग को,जिसके पास गरल हो। उसको क्या,जो दंतहीन,विषरहित,विनीत,सरल हो।“ इस कविता का संदेश है कि क्षमा,दया,तप,त्याग,मनोबल आदि गुण श्रेष्ठ हैं। इन्हें महत्व मिले किंतु इसके लिए इनके पीछे बल का या शक्ति का होना आवश्यक है। अतःमानवीय सद्गुणों के साथ-साथ बल होना उत्तम है। डा.यशपाल ने दिनकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि प्रो.अशोक त्यागी ने राष्ट्रकवि के साहसिक कार्यों की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के अध्यक्ष सुभारती विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता संकाय के अधिष्ठाता एवं आचार्य डा.नीरज कर्ण सिंह ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर अवदान पर प्रकाश डालते हुए पूर्वजों की विरासत की महत्ता का प्रतिपादन किया। इस कार्यक्रम का संयोजन और संचालन डा.सीमा शर्मा ने किया। कार्यक्रम सम्राट अशोक सुभारती स्कूल ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज के सलाहकार डा.हीरो हितो के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। सहसंयोजक पल्लवी त्यागी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में डा.गुंजन शर्मा,डा.मनीषा लूथरा,हिना शर्मा,प्रीति सिंह,कमल उपाध्याय एवं संजय जुगरान सहित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एक के स्वयं सेवक भी सम्मिलित रहे।

Wednesday, 22 September 2021

जिला कार्यालय पर हुई महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक।


गाजियाबाद 22 सितंबर (चमकता युग) जिला कार्यालय नेहरू नगर गाजियाबाद में महिला मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक महिला मोर्चा भोजपुर मंडल अध्यक्ष अलका चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रमोद कुमारी राजपूत रही। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल रहे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय मंत्री पूनम राणा जिला प्रभारी के नाते उपस्थित रहे। कार्यसमिति का संचालन जिला महामंत्री रितु चौधरी ने किया। कार्यसमिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों एवं योजना के विषय में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनीता सिंह,रितु चौधरी,डा.मिथिलेश,गीता कौशिक,नीरज तेवतिया,प्रीति जैन,सुधा शर्मा,मीनाक्षी शर्मा,विशाखा,महिला मोर्चा भोजपुर मंडल अध्यक्ष अलका चौधरी,निधि चौधरी,रंजना शर्मा,संतोष मिश्रा,स्वाति वर्मा,मधु नौटियाल,सोनिया नेगी,डा.उमा शर्मा,दुर्गेश चौधरी आदि उपस्थित रही।

27 को चक्का जाम करने के लिए भाकियू ने किया जनसंपर्क तेज।

मेरठ 22 सितंबर (चमकता युग) संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 सितंबर को तीनों कृषि कानून,बिजली की बढ़ी दरों व नई शिक्षा नीति के विरोध में भारत बंद कर चक्का जाम का ऐलान किया गया है। इसके मद्देनजर भाकियू मवाना खुर्द में चक्का जाम करेगा। इसके लिए जनसंपर्क तेज कर दिया है। उक्त जानकारी देते हुए भाकियू के पूर्व मेरठ मंडल प्रभारी नरेश चौधरी निवासी गांव मुबारिकपुर ने कहा कि 27 सितंबर को सुबह 11 बजे मवाना खुर्द में भाकियू कार्यकर्ता व किसान पुलिस चौकी के पास धरना देकर हाईवे पर चक्का जाम किया जायेगा। भाकियू नेता कार्यकर्ताओं द्वारा भारत बंदी को सफल बनाने के लिए व्यापारियों से संपर्क कर विश्वास में लेकर प्रतिष्ठान बंद कराए जाएंगे। इस दौरान मेडिकल व आवश्यक सेवाएं सुचारू रहेंगी।

बिजली चोरी रोकने के लिए चलाया चेकिंग अभियान।

मेरठ 22 सितंबर (चमकता युग) बिजली चोरी रोकने को ऊर्जा निगम की ओर से विशेष चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें ओवरलोड,बिजली की खपत समेत अन्य मोहल्ले व घरों को चिन्हित किया जा रहा है। वहीं,मीटर की रीडिग की जांच की जा रही है जिससे उपभोक्ताओं के आए दिन आरोपों का समाधान किया जा सके। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के मेरठ आगमन पर ऊर्जा निगम के आलाधिकारियों की जमकर क्लास लगायी थी। जहां बिजली की आपूर्ति बढ़ी है वहीं,कई इलाकों में खपत भी ज्यादा हो गयी। ऐसे घरों व मोहल्लों को चिन्हित कर उसके हिसाब से बिल भेजने के आदेश दिए थे। उसके बाद से ऊर्जा निगम अधिकारियों ने चेकिग अभियान मवाना समेत गांवों में चलाया हुआ है। मवाना के एस.डी.ओ आर.के पटेल ने बताया कि मीटर के पास से कट लगाकर व लाइन पर तार डालकर बिजली चोरी की शिकायत मिलती रही हैं। इसी समस्या के निस्तारण की कवायद में विशेष चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। घरों के बाहर लगे मीटरों का भी सर्वे किया जा रहा है। बिजली चोरी करने वाले संबंधित उपभोक्ता के खिलाफ में रिपोर्ट दर्ज करायी जाएगी। बताया कि विशेष अभियान जारी रहेगा।

महिला और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाकर किया प्रदर्शन।

मेरठ 22 सितंबर (चमकता युग) तीन दिन पूर्व मेरठ खुर्जा ट्रैक पर मोहिदिनपुर फाटक के पास मिले शव के मामले में मृतक के स्वजन ने थाने पहुंचकर एक महिला और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। तीन पूर्व कस्बे के एक युवक का शव मेरठ खुर्जा रेलवे ट्रैक पर मोहिउद्दीनपुर रेलवे फाटक के समीप मिला था। स्वजन ने हत्या की आशंका जताते हुए कार्रवाई की मांग की थी। बुधवार को मृतक योगेन्द्र के स्वजन ने थाने पहुंचकर एक महिला और उसके प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। सी.ओ किठौर ब्रजेश सिंह ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अलग-अलग सड़क हादसे में वृद्ध सहित दो घायल।

मेरठ 22 सितंबर (चमकता युग) मेरठ-करनावल हाईवे पर बुधवार दोपहर बाद दो अलग-अलग सड़क हादसों में वृद्ध सहित दो लोग घायल हो गए। मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के गांव कुरथल निवासी वृद्ध सत्तू पुत्र प्रकाश अपने पड़ोसी दीपक के साथ बाइक पर सवार होकर रामपुर मोती गांव में रिश्तेदारी में जा रहा था।जब वह मेरठ-करनाल हाईवे पर गोटका गांव के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। जिसमें सत्तू घायल हो गया। उधर,मेरठ का कंकरखेड़ा निवासी रोहित पुत्र रमेश बाइक से शामली रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह डाहर गांव के सामने पहुंचा तो पीछे से कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हालांकि,इस दौरान सत्तू व रोहित ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां,चिकित्सकों ने दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं,पुलिस ने हादसों की जानकारी से इन्कार किया है।

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...