Tuesday, 3 August 2021

नमामि गंगे की एक टीम जिसमें छोटी नदियों निरीक्षण के लिए मेरठ पहुँची


मेरठ  3 अगस्त (चमकता युग) दिल्ली से नमामि गंगे की एक टीम जिसमें छोटी नदियों के विशेषज्ञ श्री हरीश महावर, जैव विविधता विशेषज्ञ हरचरण सिंह तथा भूजल विशेषज्ञ आलोक श्रीवास्तव सहित काली नदी के निरीक्षण के लिए मेरठ पहुँची। 

सर्वप्रथम यह तकनीकी टीम काली नदी के उद्गम स्थल अंतवाडा गांव जिला मुज़फ्फरनगर से अपनी जांच शुरू की। अंतवाडा में काली नदी के  पुर्नजीवन के लिए किए जा रहे प्रयासों को देखा तथा वहां पर नदी के तट को और फैलाने का सुझाव दिया। तकनीकी टीम ने पिछले डेढ़ महीने से चल रहे काली नदी को निर्मल करने के अभियान की प्रशंसा की । टीम अंतवाड़ा गांव से किला रोड स्थित काली नदी गांवड़ी गांव पहुंची।यह टीम काली नदी को किस प्रकार अपने वास्तविक स्वरूप में लाया जा सकता है तथा अपने अन्य सुझाव दिल्ली जाकर नमामि गंगे के डीजी को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। 

इस मौके पर नीर फाउंडेशन से रमन त्यागी तथा मेरा शहर मेरी पहल से कोऑर्डिनेटर अंकुश चौधरी तथा विपुल सिंघल मौजूद रहे।


सी बी एस ई बोर्ड द्वारा घोषित रिजल्ट में अनिमितताओं के चलते बच्चों में रोष व्याप्त?


मोदी नगर 3 अगस्त (चमकता युग)  सी बी एस इ बोर्ड द्वारा घोषित रिजल्ट में बरती गई अनिमितताओं के संबंध में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष शर्मा अभिभावकों का पक्ष टीआरएम  पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्या के समक्ष रखते हुए उन्होंने कहा कि," बोर्ड द्वारा घोषित परिणाम से बच्चे एवं अभिभावक दोनों में घोर निराशा एवं रोष व्याप्त का माहौल है, क्योंकि बच्चों के विगत कक्षाओं में बहुत अच्छे नंबर होने के बावजूद भी उनको बोर्ड में नम्बर उनके  अनुकूल नही मिले है । ये बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है एवं ये सी बी एस इ बोर्ड एवं स्कूलों का अपने कार्यो के प्रति ढीले-ढाले व्यवहार को भी दर्शाता है ?

इस मौके पर  शहर उपाध्यक्ष रवि सिंह, शहर महासचिव नंदकिशोर शर्मा, सेवादल अध्यक्ष रोहित कुमार, आकाश वर्मा सहित अभिभावक मौजूद रहे।

चिकित्सक के मकान से दो महिलाएं पकड़ीं, सेक्स रैकेट चलाने का आरोप


मेरठ 3 अगस्त (चमकता युग)  मेरठ के परतापुर में गगोल रोड स्थित दुर्गा वाटिका में रविवार दोपहर कुछ महिलाओं ने एक चिकित्सक के मकान से दो महिलाओं को पकड़ा। इस दौरान दो युवक बाइक छोड़कर छत से कूदकर भाग निकले। क्षेत्रवासियों का

आरोप है कि इस घर में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। ये महिलाएं इसी से जुड़ी हैं। इनमें एक मुरादनगर की हैं जो संचालिका बताई जा रही है। इस मामले को लेकर काफी देर तक हंगामा चला। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर बाइक को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू की।

क्षेत्रवासियों ने पुलिस को बताया कि चिकित्सक के मकान में काफी समय से संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी मिल रही थी। रविवार दोपहर भी ऐसी सूचना मिली तो स्थानीय महिलाएं घर में पहुंची। यहां दो महिलाओं को पकड़ लिया गया। इस दौरान  दूसरे कमरे में मौजूद दो युवक मौका देखकर फरार हो गए।

क्षेत्रवासियों ने बताया कि एक महिला ग्राहक के फोन पर लड़कियों को मंगवाती है और उनसे गलत काम करवाती है। बताया जा रहा है कि दोनो महिलाओं को चेतावनी देकर उन्हें कालोनी से भगा दिया गया। वहीं, चिकित्सक के साथ भी काफी नोकझोंक हुई। 


Monday, 2 August 2021

उत्तर प्रदेश से भाजपा सरकार की लहर समाप्त, आगामी विधानसभा में लहरेगा कांग्रेस पार्टी का परचम-सुरेश शर्मा

शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों का किया गया सम्मानित 


मोदी नगर 2 अगस्त (चमकता युग) शहर कांग्रेस कमेटी मोदी नगर बस अड्डे के सामने स्थित कार्यालय पर रविवार को शहर अध्यक्ष आशीष शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया । इस अवसर पर राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे ।

इस मौके पर इंटक के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश शर्मा ने कहा कि अब देश से मोदी लहर समाप्त हो चुकी है, जिसका उदाहरण पश्चिम बंगाल के विधान सभा चुनाव में देखने को मिला, जहाँ पर भाजपा का सफाया हो गया । जिसका कारण देश में बढती महंगाई । आज देश में पेट्रोल, डीजल, व्यापारिक गैस, घरेलू गैस के दाम भाजपा सरकार में आसमान को छू रहें हैं । भाजपा सरकार की करनी- कथनी में अन्तर है । भाजपा सरकार में बेरोजगारी, फैक्ट्रियां बंद हो रही है । मजदूर, किसान, असंगठित मजदूर, संविदा मजदूर, गरीब यहाँ तक कि हरेक वर्ग परेशान है । जो संगठन व पार्टी जनहित की आवाज बुलंद करते हैं उस पर पुलिस के माध्यम से लाठी चार्ज करवा कर उनकी पिटाई कर वाई जाती है ।किसानों पर भी लाठियां व पानी की बौछार करवाई जाती है । उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की लहर समाप्त हो चुकी है उत्तर प्रदेश दलितों, मजदूरों व महिलाओं पर जो अत्याचार वह असहनीय है, जिसका जवाब जनता आगामी विधानसभा चुनाव 22 में देगी । कांग्रेस पार्टी ऐसी पार्टी है जो प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलती है । अब जनता के बीच से भी आवाज आने लगी है कि सरकार कांग्रेस पार्टी ही चला सकती है ।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि अब जनता उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है और वह भाजपा सरकार को सफाया कर कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने का कार्य करेगी । उन्होंने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है, महिलाओं को घर चलाना मुश्किल हो रहा है । 

इस मौके पर अन्य वक्ताओं ने कांग्रेस पार्टी के विचारों को जन जन पहुँचाने का कार्य करें ।

बैठक में नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों को गले में पटका भव्य स्वागत किया गया और कार्य क्रम पर विस्तार से चर्चा हुयी ।

वार्ड, बूथ स्तर पर कांग्रेस कार्य कर्ताओं से कांग्रेस कमेटी को मजबूत करने पर बल दिया ।

इस मौके पर सुनील शर्मा महासचिव किसान कांग्रेस उ0प्र0, गजेन्द्र कौशिक कांग्रेस वरिष्ठ नेता, दिनेश कुमार, आरिफ पंवार, गुलबीर भारद्वाज, नन्द किशोर शर्मा, रविन्द्र कुमार, मुकुल कुमार, रामकिशन शर्मा, फकीर चन्द, अरमान मेहदी, सोहराब खान, जाफिर अंसारी, ठाकुर अनूप सिंह, गोलू भाई, नितिन गौतम, बीना ठाकुर, ममता शर्मा, शारदा सेन, प्रमोद महाजन, जितेन्द्र कोरी, प्रमोद कुमार सिंघल, पवन कुमार कोरी, आशिफ शर्मा, राजीव, राजेन्द्र शर्मा, आत्म प्रकाश, अमित शर्मा, हसरत खान, सागर शर्मा, उज्ज्वल वर्मा,  सुरेश चन्द शर्मा, प्रदीप शर्मा, शरद रूहेला, निर्मल पॉल, आकाश वर्मा, सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

माधवपुरम बना नर्क पुरम,कौन है जिम्मेदार नगर निगम या कोई और?


मेरठ  02 अगस्त (चमकता युग) दिल्ली रोड स्थित माधवपुरम कॉलोनी में  बिजली घर के बराबर में खाली मैदान पड़ा है जहाँ काफी वर्षाे से कूड़ा-कचरा पड़ा हुआ है। जिसके कारण अनेको बीमारियॉ पनप रही है। जिससे माधवपुरम के निवासियों को खतरा बना रहता है। जहाँ लोग अभी तक कोरोनों महामारी से भी संभल नही पाये है वहाँ ऐसी बीमारियों से बचने का क्या इलाज है।

मैदान में पड़ा कचरा नगर निगम की गाड़ी उठाने भी नही आती है और न ही मैदान की समय समय पर सफाई होती है। मानसून के समय में जब बारिश होती है तब मैदान में भरा पानी सड़को पर कूड़े के साथ बाहर आ जाता है जिस वजह से लोगो को अच्छी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में वाहनों की दुर्घटना के आसार भी बढ़ जाते है। अब लोगो की इन परेशानियों का जिम्मेदार कौन है नगर निगम या कोई और ? इसी विषय में माधवपुरम वार्ड न. 48 के पार्षद से चमकता युग की टीम ने आज बात की जिसमे पार्षद ने कुछ बाते रखी।


चमकता युग की टीम को वार्ड नं-48 पार्षद शिखा सिंघल ने बताया की बिजली घर के बराबर वाला मैदान आवास विकास के अंडर आता है। जिसमे बहुत बार आवास विकास के अधिकारियों से भी बात की गई है की जल्द से जल्द मैदान की दीवार की जाए जिससे कूड़ा कचरा न हो परंतु वहॉ से कोई जवाब नही मिला। और इस बारे में माधव पुरम निवासियों ने भी हमसे शिकायत की है जिसकी सूचना हमने आवास विकास के अधिकारियों को भी दी है। और निगम निगम के अधिकारियों से भी बात की गई है तो अधिकारियों ने बताया है कि जल्द से जल्द इन परेशानियों का समाधान किया जाएगा।


कमेला रोड पर पंचायत में फायरिंग।


मेरठ  02 अगस्त (चमकता युग) मेरठ के लिसाड़ीगेट क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का मामला सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत में दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। ससुरालियों पर पंचायत में 11 लाख रुपये मांगने और विरोध करने पर फायरिंग करने का आरोप लगाया। इस दौरान भगदड़ मच गई।

अहमदनगर निवासी दिलशाद की शादी एक वर्ष पूर्व मुंडाली क्षेत्र के सिसौली निवासी तमन्ना के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से दहेज की मांग की जा रही थी। रविवार को तमन्ना का पिता अलीशेर अपने भाइयों के साथ मेरठ पहुंचा, यहां रात करीब आठ बजे कमेला रोड स्थित कंजरो वाले पुल पर हाजी बाबू के मकान में पंचायत हुई।

आरोप है कि पंचायत में दिलशाद ने तमन्ना के साथ मारपीट कर दी।यही नहीं दहेज में 11 लाख रुपये, वैगनआर कार और पिता के लिए स्कूटी की मांग की। इसके बाद पंचायत में ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई।

आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने फायरिंग भी की, जिसके बाद भगदड़ मच गई। फतेउल्लापुर रोड स्थित दुकानों के शटर गिरने शुरू हो गए। इस दौरान पुलिस को देख आरोपी फरार हो गए। तमन्ना के चाचा चांद मोहम्मद ने लिसाड़ीगेट थाना पहुंचकर दिलशाद, उसके पिता मेहराजुद्दीन, दोस्त वकील सहित अन्य के खिलाफ तहरीर दी है।लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के मेवगढ़ी निवासी साजिद की शादी तारापुरी निवासी राशिदा के साथ हुई थी। आरोप है कि साजिद काएक अन्य महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था, इसका विरोध करने पर राशिदा को यातनाएं दी गई। आरोप है कि रविवार को राशिदा की पिटाई करते हुए हत्या का प्रयास किया। जानकारी मिलते ही राशिदा के परिजन मेवगढ़ी पहुंचे और यहां पंचायत बैठा दी। इस दौरान मारपीट हो गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

बहसूमा हाईवे पर गड्ढों को लेकर प्रदर्शन।

मेरठ  02 अगस्त (चमकता युग) बहसूमा क्षेत्र में मेरठ-पौड़ी मार्ग स्थित गांव सदरपुर के पास सड़क में गड्ढे को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बता दें कि बहसूमा अंतर्गत गांव सदरपुर के समीप मेरठ-पौड़ी मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गये हैं। बारिश होने से उन में पानी भर जाता है। जलनिकासी न होने से जलभराव के दौरान इसका पता ही नहीं चलता की मार्ग पर गड्ढे कहां हैं। नेशनल हाईवे होने के कारण मार्ग रात व दिन में छोटे-बड़े सैकड़ो वाहन गड्ढायुक्त मार्ग पर दौड़ते हैं। जिसकारण कभी बड़ा हादसा हो सकता है।आए दिन दुपहिया वाहन चालक गिरका चोटिल हो चुके हैं।

सोमवार को पूर्वान्ह सपा के सुदेशपाल व भाकियू तोमर संगठन के जिला प्रभारी इंतजार चौधरी के नेतृत्व बदहाल मार्ग पर ग्रामीण एकत्र हुए पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर हंगामा कियाञ। और समस्या से निजात दिलाने की मांग की।

उधर इस बाबत जब गत दिवस पीडब्ल्यूडी विभाग मेरठ के अधिशासी अभियंता अरविंद कुमार से मवाना खुर्द व बहासूमा क्षेत्र में हाईवे पर गड्ढों के संबंध में बात की गई तो उनका कहना था कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और दोनों जगह जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, लेकिन अभी तक समस्या जस की तस है।

यूपी रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल अभी तक जारी।


मेरठ  02 अगस्त (चमकता युग) यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के मेरठ के भैसाली स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय पर आठवें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। कर्मचारी नेता क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा भ्रष्ट कर्मचारियों के विरुद्ध कोई कार्यवाही नहीं करने और उन्हें उनके पदों से हटा कर निष्पक्ष जांच कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को प्रशासनिक शाखा के संयुक्त सचिव पदम सिंह और अनुज कुमार अनशन पर बैठे।यूपी रोडवेज एंप्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह ने कहा मांग पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा।क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में काफी संख्या में कर्मचारियों के तबादला करने से यूपी रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के पदाधिकारियों में रोष है। जुलाई माह के आरंभ में भी संगठन ने प्रदर्शन किया था, पर अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया था। लेकिन कर्मचारी नेताओं के स्थानांतरण होने से फिर से प्रदर्शन आरंभ कर दिया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक केके शर्मा का कहना है कि उन्होंने नियमानुसार स्थानातंरण किया है। फील्ड पर बसों के सुचारू संचालन के लिए कार्यवाही की गई है।

थानेदार ने लिखी अपनी तारीफ अपनी जुबानी।


मेरठ  02 अगस्त (चमकता युग) जिले के थाना सदर बाजार के थानेदार चौधरी विजेंद्र पाल राणा ने अनोखा पोस्ट किया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि उनका थाना भ्रष्टाचार से पूर्ण रूप से मुक्त है। थानेदार ने सोशल मीडिया पर जारी एक पोस्ट में लिखा है कि उनका थाना भ्रष्टाचार मुक्त है। वायरल पोस्ट में थानेदार ने लिखा है दलालों के चंगुल में न आए और कोई भी शिकायत हो तो उन्हें अवगत कराएं।

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में थानेदार ने एसएसपी की भी फोटो लगाई है। थानेदार चौधरी विजेंद्र पाल राणा ने लिखा है कि हमारा थाना भ्रष्टाचार से पूर्ण रूप से मुक्त है। दलालों के चंगुल में न आए कोई भी समस्या हमें बताएं मेरठ पुलिस आपकी सेवा में हर समय तत्पर है। पुलिस से नजरें बचाकर अगर कहीं भी कोई अनैतिक कार्य हो रहा है, तो कृपया थाना सदर बाजार के सरकारी नंबर 945440 3995 पर सूचित करें। आपका नाम पता गुप्त रखा जाएगा और संबंधित के विरुद्ध तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इस पोस्ट को लेकर के मेरठ में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लोग थाना बाजार सदर की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।

गौरतलब है कि थाना सदर बाजार के अंतर्गत ही सोतीगंज का क्षेत्र आता है। सोतीगंज में वाहन कटान को लेकर मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट के सांसद राजेंद्र अग्रवाल संसद भी आवाज उठा चुके हैं। राजेंद्र अग्रवाल ने संसद में सोतीगंज में हो रहे वाहन कटान का जिक्र किया था और इस पर एक्शन की बात कही थी। बीते दिनों सोतीगंज इलाके में मेरठ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई भी की है। यहां करोड़ों का सामान बरामद किया गया है। मेरठ का सोतीगंज इलाका चोरी के वाहन कटान के लिए कुख्यात है, ऐसे में थाना सदर बाजार की ये पहल चर्चा का विषय बन ही जाती है।

रुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी नानपुर हापुड़ में हवन का आयोजन।


हापुड़ 02 अगस्त (चमकता युग) ग्राम नानपुर स्थित रुद्रा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी नानपुर हापुड़ में आज श्रावण मास के द्वितीय सोमवार को हवन का आयोजन किया गया मेरठ के प्रख्यात आचार्य  पं कपिल भदोला ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया हवन में महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं सम्मिलित रहे हवन के उपरान्त सभी को प्रसाद वितरित किया गया इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ गगादास सिंह ने कहा कि श्रवण पूर्व इस सृष्टि के आदेश्वर भगवान महादेव का पूर्व है और हमारा ग्रुप महादेव की छत्रछाया में फल-फूल रहा है इस मौके पर कॉलेज निदेशक डॉ पवन तोमर फार्मेसी प्राचार्य जफर वशी चीफ प्रॉक्टर गुरु मेहर खरे विकास मोहन, शैंकी त्यागी, सारिका गर्ग हरेंद्र सिंह रवि कुमार राज कुमार वर्मा अश्वनी मिश्रा अनुज चौहान मोनिका शर्मा कविता रुचि शर्मा गीता उपाध्याय ममता अंकित मिथुन चिराग अग्रवाल राजू भैया आदि विघमान थे।

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...