Tuesday, 30 November 2021

कोरोना के नये वेरिंएट से निपटने के लिये स्वास्थ्य विभाग तैयार।

दवा व ऑक्सीजन की नहीं होगी कोई कमीरू सी.एम.ओ।

सरकारी व निजी चिकित्सालयों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश।

मेरठ 30 नवंबर (चमकता युग) कोरोना के नए वेरिएंट से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। जिले के सभी कोविड अस्पताल, जिला अस्पताल, लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज समेत निजी मेडिकल कॉलेजों को तैयार रहने के निर्देश दिये गये हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सी.एम.ओ) डा.अखिलेश मोहन ने बताया जिले में किसी भी स्थिति में ऑक्सीजन की कमी न आए इसके लिए पहले से ही व्यवस्था की जा चुकी है। मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, कैंट हॉस्पिटल सहित शहर के सभी बड़े निजी चिकित्सालयों में लिक्विड ऑक्सीजन के प्लांट संचालित हैं। कोविड के इलाज की सभी सुविधाओं के साथ चिकित्सालयों में दवा इंजेक्शन का स्टॉक करना शुरू कर दिया गया है। किसी भी सूरत में कोविड मरीजों के इलाज में दवा की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। माइक्रोबॉयोलाजी विभाग के अध्यक्ष डा.अमित गर्ग ने बताया कोरोना के 15 हजार सैंपल की जांच एक दिन में करने की सुविधा मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग की लैब में है। अभी साउथ अफ्रीका में कुछ मरीजों में कोरोना का नया वेरिएंट मिला है। फिलहाल जनपद में ऐसी कोई स्थिति नहीं है। लेकिन फिर भी लैब में कोरोना की जांच की पूरी सुविधा उपलब्ध है। तेजी से फैलने वाला है नया वेरिएंट:

मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डा.अशोक तालियान का कहना है कोरोना का नया वेरिएंट तेजी से फैलने वाला है। बहुत ही कम समय में कई देशों में यह फैल चुका है। इससे बचाव के लिए लोगों को अभी से अलर्ट रहना होगा। लोग कोविड नियमों का पालन करते रहें। बिना वजह भीड़ वाले इलाकों में न जाएं। मास्क, साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखें। किसी के परिवार में कोई देश-विदेश से आता है तो इसकी सूचना तत्काल स्वास्थ्य विभाग को दें।

जिले में पांच हजार बेड की सुविधा:

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.अखिलेश मोहन ने बताया सरकारी, निजी मेडिकल कॉलेज समेत जिले में कोविड के पांच हजार मरीजों को भर्ती करने की सुविधा है। इसके अलावा इलाज के लिए चिकित्सक, पैरामेडिकल समेत स्टाफ नर्स पर्याप्त संख्या में हैं। अधिकांश अस्पताल में लिक्विड ऑक्सीजन के प्लांट लग चुके हैं। ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। 

बच्चों के लिए 110 बेड का वार्ड:

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा.आर.सी गुप्ता ने बताया मेडिकल कालेज में 110 बेड का बच्चों का कोरोना वार्ड तैयार है। इसके अलावा अन्य मरीजों के लिए चार सौ बेड की सुविधा अस्पताल में उपलब्ध है। पहली और दूसरी लहर में सबसे ज्यादा मरीजों का इलाज मेडिकल के कोविड अस्पताल में किया गया। कोविड की दवा व इंजेक्शन का भरपूर स्टॉक भी है। सभी स्टाफ, चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया है।



विश्व एड्स दिवस (एक दिसंबर) पर विशेष।

एच.आई.वी ग्रसित मां के आंचल में गूंजी किलकारी,50 बच्चे हुए संक्रमण मुक्त।

सात साल में एच.आई.वी से ग्रसित 63 गर्भवती का सुरक्षित प्रसव।

50 बच्चे संक्रमण से किये गए सुरक्षित।

दो को नहीं किया जा सका एच.आई.वी से मुक्त, अन्य11 का उपचार जारी।

सात वर्षों में करीब 200973 लोगों की हुई एच.आई.वी जांच, 888 निकले पॉजिटिव।

नोएडा 30 नवंबर (चमकता युग) ह्युमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस (एच.आई.वी) एक लेंटिवायरस है, जो अक्वायर्ड इम्युनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम (एड्स) का कारण बनता है। अब से दो दशक पहले तक एच.आई.वी संक्रमण को जानलेवा माना जाता था, लेकिन चिकित्सा जगत में हुई तरक्की और चिकित्सकों के प्रयास से इस बीमारी से होने वाली मृत्यु पर काफी हद तक काबू पाया गया है। वैसे तो संक्रमण फैलने के कई माध्यम हो सकते हैं लेकिन गर्भवती महिला से उसके बच्चे को यह संक्रमण होने की आशंका सबसे अधिक होती है। दरअसल गर्भ में पल रहा शिशु अपने पोषण के लिए मां पर ही निर्भर रहता है ऐसे में उसके संक्रमित होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। अच्छी बात यह है कि अब उपचार से ऐसे बच्चों को एच.आई.वी संक्रमण से बचाया जा सकता है जिनकी मां एच.आई.वी पॉजिटिव हैं। जनपद गौतमबुदध नगर में स्वास्थ्य विभाग लगातार एड्स जागरूकता कार्यक्रम चला रहा है। इसके तहत जहां लोगों की काउंसलिंग की जाती है, जांच की जाती है वहीं उन गर्भवती का सुरक्षित प्रसव भी कराया जाता है, जो एच.आई.वी पॉजिटिव होती हैं। विभाग के प्रयासों से 2010 से अब तक एच.आई.वी पॉजिटिव पायी गयीं 63 गर्भवती के प्रसव कराये गये। इनमें 50 बच्चे ऐसे हैं जिन्हें एच.आई.वी संक्रमण से बचा लिया गया है। दो बच्चे एच.आई.वी पॉजिटिव रह गये। 11 बच्चे अभी उपचाराधीन हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डा.शिरीश जैन ने बताया एच.आई.वी पॉजिटिव महिला को गर्भधारण के तीसरे महीने से ही ए.आर.टी (एंटी रेट्रो वायरल) की दवा देना शुरू कर दिया जाता है। सेफ डिलीवरी किट के माध्यम से संस्थागत प्रसव कराया जाता है। प्रसव के आधा घंटे के भीतर नवजात को चिकित्सक की मौजूदगी में एक दवा दी जाती है। अधिकतम पांच दिन के भीतर यह डोज देनी होती है। इसके ठीक 45 दिन बाद सी.पी.टी की दवा दी जाती है। फिर बच्चे की एच.आई.वी जांच करायी जाती है। ऐसे मामलों में 18 महीने तक दवा चलती है। वहीं इन बच्चों के माता-पिता का उम्रभर उपचार चलता है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार सात वर्षों में हुई जांच के नतीजे

वर्ष       काउंसलिंग            जांच         एच.आई.वी पॉजिटिव

2015      24304              23248              106

2016      26920              26407              110           

2017      30739              30201              129              

2018      37491              37343              161        

2019      40686              40657              203               

2020      22850              22827               91              

2021      20353              20290               88

कुल        203343            200973             888

ग्रामीण वासियों को डा.अतुल तेवतिया ने समझाया भाजपा की नीतियों और योजनाओं के बारे में।


मोदीनगर 29 नवंबर (चमकता युग) भोजपुर मंडल में ग्राम किल्होड़ा, सैंदपुर, रोरी, बखरवा, में जिला पंचायत अध्यक्ष में डा.अतुल तेवतिया का आगमन हुआ। जहां डा.अतुल तेवतिया ने ग्रामीण वासियों से सीधा संवाद करते हुए भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और योजनाओं को समझाया और बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में विकास हुआ है और जन-जन तक लाभ पहुंचा है। भोजपुर मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा अलका चौधरी ने अपनी टीम के साथ मिलकर जिला पंचायत अध्यक्ष का बुके देकर स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश बखरवा, भोजपुर मंडल महामंत्री अनुज त्यागी, युवा नेता टिंकू चौधरी व आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

क्षेत्रीय कार्यालय पर हुआ ए.के शर्मा का जोरदार स्वागत।


मेरठ 29 नवंबर (चमकता युग) भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एम.एल.सी ए.के शर्मा के मेरठ आगमन पर क्षेत्रीय कार्यालय के सभागार में महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, महानगर महामंत्री अरविंद मारवाड़ी, अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर अध्यक्ष अंजुम निजामी, कोषाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर अनुज कुमार जैन, पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।

शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर की यादों को ताजा करने में हर सम्भव कार्य करेंगे-मुख्य अतिथि, ए.के.शर्मा।

कार्यक्रम में उमड़ी गुर्जर समुदाय की खचाखच भीड़।


मेरठ 29 नवंबर (चमकता युग) राष्ट्रीय वीर गुर्जर महासभा द्वारा शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर की 207 वीं जयंती सुभारती विश्वविद्यालय के मांगल्या प्रेक्षागृह में हर्षाेल्लास से मनाई गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि व जन सवांद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हज़ारों की संख्या में गुर्जर समुदाय ने उमड़ कर शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक व राष्ट्रीय वीर गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष अमनदीप सिंह ने शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर को नमन किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त गुर्जर समुदाय के लोग अपने परिवार के साथ हजारों की संख्या में शामिल हुए और क्रान्तिकारी योद्धा कोतवाल धनसिंह गुर्जर को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अमनदीप सिंह के साथ समस्त गुर्जर समुदाय के अनुरोध पर मुख्य अतिथि विधान परिषद के सदस्य एवं भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ए.के.शर्मा ने कहा कि शहीद कोतवाल धनसिंह की स्मृतियों को जीवित करने हेतु हमसे जो हो सकता है वह हम करेंगे। अमनदीप सिंह ने कहा कि आज सभा में जिस प्रकार प्रेम भाव से गुर्जर समुदाय ने भारी संख्या में पहुंचकर शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर को श्रद्धांजलि दी है इससे हमारे क्षेत्र के लोगो को उनके मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने कहा कि गुर्जर समुदाय ने अपने र्शाेर्य से अंग्रेजों को धुल चटाकर भारतीयों को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर ने ग्राम पांचली से मेरठ की क्रान्तिधरा को प्रज्जवलित करने का सहासी कार्य किया था जो आज हम सभी के लिये प्रेरणादायी है। कार्यक्रम में विशेष रूप से ए.के शर्मा ने अमनदीप सिंह के साथ मिलकर गुर्जर समुदाय को सम्मान दिया और सुभारती विश्वविद्यालय ने इस कार्यक्रम में अभूतपूर्व योगदान दिया। मुख्य अतिथि विधान परिषद के सदस्य व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ए.के शर्मा ने मांगल्या प्रेक्षागृह में गुर्जर समुदाय की खचाखच भीड़ को देखकर जैसे ही शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर अमर रहे का नारा लगाया तो पूरा प्रेक्षागृह गुंज उठा। कार्यक्रम में गुर्जर समाज की बड़ी भीड देखकर ए.के.शर्मा गदगद नजर आए। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज में वीर बलिदानियों का विस्तृत इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम पांचली निवासी शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर ने भारतीयों को अंग्रेजों के विरूद्ध सर उठाने का साहस दिया। उन्होंने कहा कि 1857 के क्रान्तिकारी शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर हमारे लिये प्रेरणा स्त्रोत है और उनके संस्कारों को युवा पीढ़ी अपने अंदर आत्मसात करके देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कार्यक्रम आयोजक अमनदीप सिंह के साथ गुर्जर समुदाय को आश्वस्त किया कि वह शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर की स्मृति हेतु विस्तृत स्तर पर कार्य करेंगे और हर प्रकार का सहयोग इसमें देंगे। उन्होंने कहा कि गुर्जर समुदाय वीरों का समुदाय है, जो मां भारती की सेवा करने हेतु सदैव तत्पर रहता है। उन्होंने विशेष कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि अपने पीछे के इतिहास से रूबरू होकर हम अपने देश को आगे ले जा सकते है, इसके लिये हमें अपने संस्कारों, परम्परा एवं इतिहास सहित समस्त महापुरूषों के आदर्शों को अपना कर देश हित में कार्य करने होंगे। उन्होंने सुभारती विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार का नाम शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर के नाम पर स्थापित होने पर हर्ष प्रकट सुभारती प्रबन्धक से संस्थापक डा.अतुल कृष्ण, प्रति कुलाधिपति डा.वी.पी सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा.शल्या राज, सुभारती अस्पताल के चिकित्सा उपाधीक्षक डा.कृष्णा मूर्ति, लोकप्रिय अस्पताल के निदेशक डा.रोहित रविन्द्र को धन्यवाद दिया। प्रति कुलाधिपति ब्रिगेडियर डा.वी.पी सिंह ने कहा कि हमारे देश के शहीदों ने हमें यही संदेश दिया है कि अपने बलिदान से देश को आगे ले जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि सुभारती विश्वविद्यालय शिक्षा, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्रीयता के मंत्र को अपने विद्यार्थियों में रोपित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सुभारती विश्वविद्यालय के संस्थापक डा.अतुल कृष्ण का गुर्जर समाज से विशेष स्नेह है, जिसमें विश्वविद्यालय के मुख्य द्वारा का नाम शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर के नाम पर रखकर देश को उनके संस्कारों से प्रेरणा लेने हेतु प्रेरित कर रहे है। विशिष्ट अतिथि शाहजहांपुर मठ से स्वामी सत्यवीर देव एवं कैलाश चपराणा ने गुर्जर समुदाय के इतिहास पर अपने विचार रखें एवं उन्होंने शहीद कोतवाल धनसिंह गुर्जर के बलिदान से सभी को अवगत कराया। सुभारती परिवार की ओर से मुख्य अतिथि ए.के.शर्मा को स्मृति चिहृ देकर सम्मानित किया गया। मंच का कुशल संचालन डा.विवेक कुमार ने किया। इस अवसर पर कैलाश चपराणा, ज्ञानेन्द्र सिंह लिसाडी, सूबेदार सरनाम सिंह, पवन सिंह रावल, बीर महेन्द्र पांचली, कपिल प्रधान, बलराज, संजय प्रधान, संजीव प्रधान, विनोद उपाध्याय, अभिषेक गौड़, संदीप यादव, प्रकाश चौधरी, राहुल प्रताप, राहुल चौधरी, श्याम सुन्दर उपस्थित रहे।

थाना फलावदा पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार।

मेरठ 29 नवंबर (चमकता युग) थाना हाजा पर पंजीकृत मु.अ.स 144/2021धारा 376/354ग/452/506 भादवि से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त गुलजार पुत्र मुनाजर नि.कुलन्जन थाना सरधना जिला मेरठ, को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त के मकान ग्राम कुलन्जन थाना सरधना मेरठ से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के क्रम में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः

1.गुलजार पुत्र मुनाजर नि.कुलन्जन थाना सरधना जिला मेरठ।

आपराधिक इतिहासः

 1.मु.अ.सं 144/2021 धारा 376/354ग/452/506 भादवि थाना फलावदा जनपद मेरठ।



थाना पल्लवपुरम पुलिस द्वारा वारंटी अभियुक्तगण गिरफ्तार।

मेरठ 29 नवंबर (चमकता युग) थाना पल्लवपुरम पुलिस द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर चौकिंग के दौरान अभियुक्त 1.आशुतोष राणा उर्फ मन्नू राणा पुत्र हरपाल सिंह राणा नि.क्यू.26 फेस 2 थाना पल्लवपुरम मेरठ, 2.भूरा उर्फ सुमित कुमार पुत्र गजपाल सिंह निवासी 716 रोशनपुर डोरली थाना पल्लवपुरम मेरठ, सम्बन्धित मु.अ.सं 420/2021धारा-307/504 भादवि थाना पल्लवपुरम मेरठ, को चौकी दुल्हैडा चुंगी से दुल्हैडा जाने वाले रोड पर से गिरफ्तार किया गया। थाना पल्लवपुरम पर अभियुक्तगण के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नांम व पताः

1.आशुतोष राणा उर्फ मन्नू राणा पुत्र हरपाल सिंह राणा नि.क्यू. 26 फेस 2 थाना पल्लवपुरम मेरठ, 2.भूरा उर्फ सुमित कुमार पुत्र गजपाल सिंह निवासी 716 रोशनपुर डोरली थाना पल्लवपुरम मेरठ।

बरामदगी का विवरणः

1.एक स्प्लैंडर प्लस मो.सा.नं. यू.पी15 ए जेड 9074.



बरसाती पानी निकास न होने से धान की सैकड़ों एकड़ फसल डूबी।

पूर्व में कई बार उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर करवाया जा चुका है अवगत, अभी तक नहीं हुई कोई कार्यवाही।

खेतों में पानी भरा होने से नहीं हो पायेगी गेहूँ की बुआई।

औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 29 नवंबर (चमकता युग) सदर तहसील व ब्लॉक भाग्यनगर के कंचौसी गाँव बिहारीपुर में खेतों में भरे बरसाती पानी का निकास न होने से धान की सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूबकर पूरी तरह खराब हो चुकी है। पानी के निकास न होने से खेतों की जुताई व गेहूँ की बुवाई भी नहीं हो पा रही है। किसान रामचंद्र, प्रेमचंद, सुरेश चन्द्र, सुभाष चंद्र, हरपाल सिंह, राहुल तिवारी, नाथूराम, सतीश चन्द्र, रणवीर सिंह आदि लोगों जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया बरसाती पानी के निकास के लिए नाली नहीं बनाये जाने से उनके खेतों में पानी भरा हुआ है। जिससे धान की फसल जलमग्न होकर खराब हो चुकी है और कई बार पूर्व में भी उच्चाधिकारियों व सी.एम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाई जा चुकी है। लेकिन आज तक कोई सुनाई नहीं हुई। फसल जलमग्न होने से किसान भुखमरी की कगार पर पहुँच गए हैं। और अगली फसल भी नहीं कर पा रहे हैं।



कंचौसी बान बाजार साधन सहकारी समिति पर पहुंची डी.ए.पी किसानों की भीड़।

औरैया (कंचौसी संवाददाता विपिन गुप्ता) 29 नवंबर (चमकता युग) लम्बे अंतराल के बाद कंचौसी बान बाजार साधन सहकारी समिति पर तीन सौ पैकिट पहुँची डी.ए.पी खाद लेने के लिए किसान सुबह से गोदाम में खड़े होकर इन्तजार करते हैं, लेकिन मांग के अनुसार पूर्ति कम होने से मरा-मारी की स्थिति बनी हुई। सचिव महेश चंद से सदस्य किसान को गेहूँ की बोआई के अनुसार खाद मांग रहे हैं। लेकिन उन्हें उससे आधी या उससे कम देकर लौटाया जा रहा है। बहुत से किसानों ने बताया है कि नकद बारह सौ पचास रुपए देकर खाद खरीद रहे हैं। सदस्य खातेदार को सीमित खाद दी जा रही है। वहीं किसान रामप्रकाश, सियाराम, देव सिंह, रामकेवल आदि खाद के लिये खड़े रहते है। खाद समिति पर कम खाद होना बताया जा रहा है।



ए.डी.एम सिटी दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में व्यापार बंधु बैठक का आयोजन।


मेरठ 29 नवंबर (चमकता युग) ए.डी.एम सिटी दिवाकर सिंह की अध्यक्षता में व्यापार बंधु बैठक का आयोजन विकास भवन में किया गया। विष्णु दत्त पराशर जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मेरठ द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज की दीवार पर सड़क की ओर अवैध अतिक्रमण हटाकर गाड़ियों के लिए पार्किंग निर्माण करने हेतु अनुरोध किया गया, जिस पर सहायक नगर आयुक्त बृजपाल सिंह ने अवगत कराया कि आगामी 10 दिसंबर 2021 को एक बड़ी मुहिम के तहत गवर्नमेंट इंटर कॉलेज के आगे हुए अतिक्रमण को हटाकर पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। गिरीश मक्कड़ अध्यक्ष फुटवियर उद्योग एवं व्यापार प्रदर्शन मेरठ की ओर से जवाहर क्वार्टर गली नंबर 2 टायर वाली गली पैंठ एरिया थाना लालकुर्ती क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के संबंध में ए.डी.एम सिटी दिवाकर सिंह ने स्वयं निरीक्षण कर जल्द ही कार्रवाई करने के लिए कहा। वैशाली जन कल्याण समिति द्वारा बिजली विभाग से अनुरोध किया गया कि संपूर्ण मेरठ में बिजली के खम्बो के ऊपर विज्ञापन हेतु फ्लेक्स लगे हुए हैं जिनको हटाए जाने की आवश्यकता है, वहां पर मौजूद बिजली विभाग से आए अधिशासी अभियंता अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि जल्द ही एक पब्लिक नोटिस के माध्यम से लोगों को बिजली के खंभे पर लगे विज्ञापन होर्डिंग हटाने के लिए कहा जाएगा। नवीन अग्रवाल अध्यक्ष संयुक्त व्यापार समिति ने गढ़ रोड मेरठ से दिल्ली चौक से आबू नाले तक सड़क के दोनों और नाले निर्माण कराए जाने के संबंध में निवेदन किया जिस पर सहायक नगर आयुक्त देने जल्दी एस्टीमेट बनाकर कार्य शुरू कराने की बात कही। विपुल सिंघल महामंत्री संयुक्त व्यापार समिति द्वारा मेरठ शहर में घूम रहे अवैध गोवंश को गौशाला तक पहुंचाने हेतु निवेदन किया गया जिस पर सहायक नगर आयुक्त ब्रिज पाल सिंह ने कहा कि मेरठ में बनी गौशाला में उनकी क्षमता से ज्यादा गोवंश है आने वाले समय में जल्द ही गौशाला का निर्माण किया जाएगा उसके बाद सड़क पर से गोवंश हटाने का कार्य होगा। विपुल सिंघल ने मेरठ शहर में पुराने दो पहिया वाहन को काटकर बनाए गए जुगाड़ स्वरूप तीन पहिया वाहन पर रोक लगाने के संबंध में निवेदन किया जिस पर टी आई ने कहा की जुगाड़ को सीज कर रखने का स्थान उनके पास नहीं है। जब तक उपयुक्त स्थान नहीं मिलेगा तब तक किसी भी प्रकार की वाहन का सीजन नहीं किया जा सकता, उसके बावजूद भी कुछ-कुछ वाहन कभी-कभी सीज कर लिए जाते हैं। इस सभा मे विष्णु दत्त पराशर, विपुल सिंघल, नवीन अग्रवाल, अकरम गाज़ी, गिरीश त्यागी आदि मौजूद रहे।

महासम्मलेन में व्यापारियों ने भरी हुंकार।

समस्या का समाधान न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी।


मेरठ 29 नवंबर (चमकता युग) सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल का पांचवा वार्षिक अधिवेशन कमिश्नरी पार्क में आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न जनपदों से आये  व्यापारियों ने सरकार के व्यापारियों की समस्यााओं का  सामाधान की मांग उठाते हुए बडे आंदोलन की चेतावनी दे डाली। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा ने व्यापारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनकी सभी समस्याओं के समाधासन का आवश्वासन दिया। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी कई समस्याओं के समाधान को सामने रखा। व्यापारी नेताओं ने 8 मांगों को सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। महासम्मेलन में सरकार द्वारा कपडा व्यापारियों पर पांच से 12 प्रतिशत तक बढाए गये जी.एस.टी पर चर्चा की गयी। व्यापारी नेताओं ने सरकार से बढाए गये टैक्स में संशोधन  किये जाने की मांग की। महासम्मेलन में व्यापारी आयोग, बढती घटनाओं को देखते हुए व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस  मिले, बुनकर व्यापारियों की बिजली सब्सिडी बहाल हो, कपडे से जी.एस.टी को समाप्त करने, किसानों की तर्ज पर व्यापारियों का विभिन्न योजनाओं में लोन का कर्ज माफ किया जाए आदि मांगे उठी।


लापरवाह विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा बाधित आपूर्ति का निस्तारण न होने पर जिलाधिकारी से की शिकायत।

मेरठ 29 नवंबर (चमकता युग) दिल्ली रोड स्तिथ एरा गार्डन कालोनी में ट्रांसफार्मर वाली गली जिसमे ए 310, 311 बिल्डिंग में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से स्थानीय लोग परेशान हैं। यहाँ करीब पिछले 22 दिनों से बिजली कर्मचारियों की तानाशाही के चलते यहां बिजली नहीं आ रही है। जिस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा कई बार ऑनलाइन शिकायत भी की परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई, जिसके बाद स्थानीय लोगो ने बिजली घर में शिकायत की तो वहाँ कर्मचारीयो ने हड़ताल पर होने की बात कहकर टरका दिया। एवं बिजली कर्मचारियों की सलाह पर जुगाड़ू तरीके से दूसरी गली से सड़क के बीच तार डाला गया। लेकिन आम रास्ते (सड़क)पर हाई वोल्टेज तार पड़ने से कोई भी बड़ी घटना घट सकती है। लापरवाह विद्युत कर्मचारियों को सूचित करने के बाद भी यहाँ कई बार लोगों को करंट लग चुका है। अगर जल्द ही कोई कार्यवाही ना हुई तो किसी भी समय कोई भी बड़ा हादसा हो सकता है। उक्त सम्बंधित प्रकरण में स्थानीय लोगो ने जिलाधिकारी को अपनी समस्या के निस्तारण हेतु शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान मोहम्मद शहजाद, गुलफाम, आसिफ, बाबू, शफाकत, जुल्फिकार अली, अर्शी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



मेरठ में अब मिलेगा मोटापे से छूटकारा।

न्यूटिमा हॉस्पिटल में मिलेगी सुविधा।


मेरठ 29 नवंबर (चमकता युग) किसी भी व्यक्ति की मोटा होना कई बीमारी निमंत्रण को देता है। अगर यह मोटापा महिला हो जाए तो उन्हेे कई बीमारी का शिकार होना पड सकता है। अब ऐसे मोटे लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। मेरठ में अब सर्जरी के माध्यम से न्यूटिमा हॉस्पिटल मे यह सुविधा मिलेगी। सोमवार को मीडिया को जानकारी देते हुए बेरिएट्रिक सर्जन डा.ऋषि सिंघल ने बताया किसी भी व्यक्ति को मोटापा होने से डायबटिज, ब्लॅड शुगर, दिल की बीमारी होना आम होता है। ऐसे व्यक्तियों की उम्र 8 से 10 साल कम हो जाती है। इसमे ज्यादा परेशानी महिलाओं को बच्चा न होने की होती है। उन्होने बताया इंग्लैड में ऐसे 24 हजार सर्जरी के माध्यम से आपरेशन कर चुके है। आपरेशन किये गये ऐसे व्यक्ति का वजन 42 दिन में 10 से 15 किलो  वजन कम हो गया। उन्होने बताया इस सर्जरी में व्यक्ति  दो घंटे के बाद अपने पैर से चल सकता है। उन्होने बताया अभी यह सुविधाा मेरठ मे नहीं थी। अब इसकी शुरूआत न्यूटिमा  हास्पिटल मे आरंभ हो गयी है। उन्होने एक मरीज शालिनी के बारे में जिनका मोटापे के कारण सर्जरी की गयी थी। वह बिलकुल ठीक है। उन्होन बताया एक सर्जरी में दो से ढाई लाख का खर्चा आता है। जिसमें मनौवैज्ञानिक फिजिशियन व अन्य खर्चे शामिल है।

टी.ई.टी पेपर लीक होने के विरोध में दलित,युवजनसभा व लोहियावाहिनी सपाइयों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन।

मेरठ 29 नवंबर (चमकता युग) समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह युवजन सभा के जिलाध्यक्ष दीपक गिरी, समाजवादी दलित सेना राष्ट्रीयध्यक्ष विनोद जाटव, युवजनसभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सम्राट मलिक, छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश राणा, छात्र सभा जिलाध्यक्ष अंशु मलिक, लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष जहीर अब्बास, लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अनुज बढ़ाना, युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप कसाना, छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष आनंद प्रकाश, सिद्धार्थ के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। युवजनसभा जिलाध्यक्ष दीपक गिरी व समाजवादी दलित सेना राष्ट्रीयध्यक्ष विनोद जाटव ने कहा सरकार द्वारा आयोजित टी.ई.टी परीक्षा 2021 का पेपर रद्द होना दर्शाता है कि प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी को रोकने के बजाय वर्तमान सरकार अधिक से अधिकांश लोगों को सरकारी संस्थाओं से वंचित करना। ओर अग्रसर है यूथ संगठनों के सभी पदाधिकारी ने मांग करी है की सरकार 15 दिन के अंदर पुन्हे टी.ई.टी की परीक्षाएं आयोजित कराएं। सरकार आगामी आयोजित टी.ई.टी परीक्षा में समस्त पदाधिकारियों को परीक्षा स्थल पर पहुंचने हेतु यात्रा भत्ता व रेलगाड़ी और बसों में मुफ्त यात्रा की व्यवस्था उपलब्ध कराएं। आयोजित टी.ई.टी परीक्षा हेतु आगमन में हुई आर्थिक क्षति की प्रतिपूर्ति के लिए समस्त पदाधिकारियों को कम से कम पांच हज़ार की आर्थिक सहायता दी जाए। ज्ञापन देने वालों में छात्र नेता अजमत अलवी, छात्र नेता फैसल प्रधान, हासिल चौधरी, फिरोज चौधरी, अरुण कुमार, सुमित यादव, अनमोल त्यागी, वंश, शिव, जंगठी, आदर्श गुर्जर, हिमांशु सांगवान आदि छात्र मौजूद रहे।



यू.पी टी.ई.टी पेपर(UP TET)लीक: योगी बोले-एक महीने के अंदर दोबारा होगी निशुल्क परीक्षा, चंद्र शेखर आज़ाद ने साधा निशाना

नकलविहीन परीक्षा कराने के दावे करने वाले बताएं परीक्षा के दिन क्यों पेपर आउट हुआ-चंद्रशेखर आज़ाद।

लखनऊ 29 नवंबर (चमकता युग) उत्तर प्रदेश में रविवार को आयोजित की जाने वाली यू.पी टी. ई.टी (UP TET-2021) परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। रविवार को परीक्षा का पेपर लीक होने के कारण इसको रद्द करने का फैसला लिया गया, जिसके बाद प्रदेश में सियासत गर्मा गई। पहले तो प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐलान किया कि एक महीने के अंदर फिर से परीक्षा आयोजित होगी। इसके अलावा उम्मीदवारों के लिए उन्होंने मुफ्त बस सेवा की घोषणा की है। सी.एम योगी ने ये भी कहा कि किसी भी उम्मीदवार से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। फिर साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि उम्मीदवारों भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मामले के सामने आते ही इस पर सियासत तेज़ होने लगी। विपक्ष ने इसे मुद्दा बनाते हुए सरकार को घेरना शुरू कर दिया। सबसे पहले प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू ऐप पर लिखा,यू.पी टी.ई.टी (UP-TET) की परीक्षा का पेपर लीक होना और परीक्षा रद्द होना दुःखद व दुर्भाग्यपूर्ण है। यह लाखों बेरोज़गार अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ मजाक है। निष्पक्ष व पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करने में सरकार असफल रही है, इससे अभ्यर्थियों में निराशा है,(@UPGOVT) दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। फिर इसी कड़ी में,भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि अब यू.पी टी.ई.टी(UP-TET) का पेपर लीक हो गया। करीब 21 लाख अभ्यर्थी पैसा खर्च करके भारी ठंड में सैकड़ों किलोमीटर दूर परीक्षा देने पहुँचे थे। एक तो वैकेंसी आती नहीं। आती भी है तो लीक हो जाती है। पहले दरोगा भर्ती का पेपर लीक हुआ और अब यू.पी टी.ई.टी(UP-TET)का छात्रों के इन परेशानियों की जिम्मेदारी कौन लेगा? योगी नकलविहीन परीक्षा कराने के बड़े दावे करते हैं पर जब परीक्षा का दिन आता है तो पेपर आउट! ऐसा क्यों? 

अब 26 दिसंबर को होगी परीक्षा-

उत्तर प्रदेश सरकार ने यू.पी टी.ई.टी-2021(UP-TET) की नई तारीख का एलान कर दिया है, सरकार अब 26 दिसंबर को दो पालियों में परीक्षा का आयोजन कराएगी। सी.एम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा था कि हम परीक्षार्थियों के साथ न्याय करेंगे और एक महीने के अंदर ही परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा।

थाना इंचौली पुलिस द्वारा अवैध तमंचा फैक्ट्री चलाने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तार,भारी मात्रा में तमंचे व उपकरण बरामद।

मेरठ 29 नवंबर (चमकता युग) थाना इन्चौली मेरठ द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम बिसौला के रहने वाले पिंकल अपनी टयूबैल पर अपने साथियो के साथ मिलकर अवैध तमन्चे का निर्माण कर रहा है। मुखबिर की सुचना पर टयूबैल से लगभग 500 मीटर पहले गाडी रूकबाकर टयूबैल पर पहुचकर अभियुक्तगण को अवैध तमंचे बनाते समय भारी मात्रा मे तमंचे व उपकरण के गिरफ्तार किया गया। जिनसे विस्तृत पूछताछ की गयी तो अभियुक्तगण ने बताया कि हम सभी लोग अवैध तमंचा बनाने के लिए दिल्ली से तमन्चा बनाने के सामान खरीद कर लाते है और यही पर बनाकर जगह जगह बेच देत है और मोनू नि.बिसौला से अधबने बन्दुक व तमन्चो की बैल्डिंग कराते है व तमन्चा बेचकर जो लाभ होता है हम आपस मे बराबर बाट लेते है। गिरफ्तार शुदा अभियुक्तगण एक शातिर किस्म के अपराधी है जो पूर्व में अपराध में अन्य थानों से जेल जा चुके है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगणों को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण:

1.सुल्तान पुत्र मनीरान नि.ग्राम नेडु थाना फलावदा मेरठ(सरगना), 2.पिंकल पुत्र धनीराम नि.ग्राम बिसौला थाना इन्चौली मेरठ, 3.मौजीराम उर्फ मौजी पुत्र रामलाल नि.ग्राम बिसौला थाना इन्चौली मेरठ, 4.रिंकु पुत्र पप्पू जौगी नि.ग्राम खिमावती थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद, 5.मोहित उर्फ कालु पुत्र अतेश त्यागी नि.ग्राम खिमावती थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद।

वाछिँत अभियुक्त:

1.मोनू पुत्र मंगते नि.ग्राम बिसौला थाना इन्चौली जनपद मेरठ।

अभियुक्तगण से बरामदगी का विवरणः

01अदद मस्कट बन्दुक 315 बोर (अभियुक्त रिंकू से बरामद), 01अदद मस्कट बन्दुक 12 बोर (अभियुक्त मोहित उर्फ कालू से बरामद), अभियुक्तगण सुल्तान, मौजीराम, व पिकंल के कब्जे से बरामद 04 अदद तमंचे 315 बोर, 02 अदद तमन्चे 12 बोर, 02 मस्कट बन्दुक 315 बोर, 01 मस्कट बन्दुक 315 बोर अधबनी, 04 अदद तमन्चे अधबने 12 बोर, 01 खोका कारतुस 12 बोर, 01 जिन्दा कारतुस 315 बोर, 01 खराद मशीन रंग लाल, 01 ग्राईन्डर मशीन, 01 शिकंजा बडा, एक हथौडी छोटी व बडी, 02 प्लास, 01अधबने तमन्चे का बट वाडी लोहा, 03 बिलेड लोहा ग्राईन्डर के, 03 बिलेड ग्राईन्डर घिसाई वाले, 01 लोहा आरी, 04 रेती,11अदद ब्लेड लोहा काटने के, 01चाबी बोल्ट कसने की, 01 पाना लोहा बोल्ट कसने का,12 अदद लोहे की पत्ती, दो पेचकस, 01 कैँची, 05 स्प्रिंग बडे, 08 स्प्रिंग छोटे, 05 अदद छेद करने हेतु छोटे बडे बरमे, 01 केजी का लोहे का बाट, 03 पत्ते रेगमाल, 01 शिंकजा छोटा, 01 बट की लडकी की चाप, 01 लकडी काटने की आरी, 01 चादर लोहे की बडी, 01 चादर लोहे की छोटी, 01 छैनी लोहा, 01 शुम्भी बडी, 04 शुम्भी छोटी, 01 लोहे की रैम, 05 बैल्डिंग राड, 02 पुर्जे अधबने, 02 फायरिंग पिन, 01 शीट कटर, 05 पेच छोटे, 12 ट्रिगर पीस।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त सुल्तान:

1.मु.अ.सं 03/04 धारा 5/25आयुद्ध अधि.थाना फलावदा, 2.मु.अ.सं 51/04 धारा  5/25आयुद्ध अधि.थाना फलावदा, 3.मु.अ.सं 123/09 धारा 4/25 आयुद्ध अधि.थाना फलावदा, 4.मु.अ.सं 355/17 धारा 138 बी विधुत अधि.थाना फलावदा, 5.मु.अ.सं 413/21 धारा 3/5/25 आयुद्ध अधि.थाना इन्चौली।

आपराधिक इतिहास अभि.पिंकल

1.मु.अ.सं 297/16 धारा 323/328/511 भादवि थाना इन्चौली, 2.मु.अ.सं 413/21 धारा 3/5/25 आयुद्ध अधि.थाना इन्चौली। 

आपराधिक इतिहास अभि.मौजीराम उर्फ मौजी

1.मु.अ.सं 646/21 धारा 379/411 भादवि थाना मोदीनगर, 2.मु.अ.सं 538/15 धारा 302/201भादवि थाना इन्चौली, 3.मु.अ.सं 413/21 धारा 3/5/25 आयुद्ध अधि.थाना इन्चौली।

शेष अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम

1.एस.ओ श्यौपाल सिंह, 2.उ.नि प्रवीन कुमार, 3.उ.नि.ईलम सिंह,4.एच.सी 874 राकेशकुमार, 5.का.662 गौरव कुमार, 6.का.2805 लोकेश भाटी, 7.का.325 कुलदीप कुमार, 8.का.276 अंकुर

Monday, 29 November 2021

कृष्ण पब्लिक स्कूल में हुआ यूथ कबड्डी लीग का ट्रायल।

मेरठ 29 नवंबर (चमकता युग) कृष्णा पब्लिक स्कूल मेरठ के प्रांगण में खेलो यूथ कबड्डी लीग प्रथम संस्करण का ट्रायल हुआ। सोमवार सुबह से ही खिलाड़ियों की कतार रही। इस ट्रायल में दूर-दूर से खिलाड़ी मौजूद रहे। बताया गया है की सब खिलाड़ी शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद, खतौली, गाजियाबाद से आए है। अगला ट्रायल 5 दिसंबर को हसनपुर डिस्ट्रिक्ट में होना है। खेलो प्रो यूथ कबड्डी लीग के आयोजक कर्ता आशीष सिरोही और मनीष सिंघल ,प्रियांशु चौधरी, शबनम, आलोक, शैली सिरोही मौजूद रहे।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा रीयूसड़ कुकिंग आयल के संबंध में हुआ बैठक का आयोजन।

मेरठ 29 नवंबर (चमकता युग) खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा रीयूसड़ कुकिंग आयल के संबंध में बैठक का आयोजन मेरठ मंडप एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन नमकीन निर्माताओं के साथ अनंता रेस्टोरेंट गढ़ रोड पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता मनोज गुप्ता ने की व संचालन मेरठ मंडप एसोसिएशन के महामंत्री विपुल सिंघल ने किया। सभा के मुख्य अतिथि मेरठ के मशहूर कवि डा.ईश्वर चंद गंभीर रहे। बैठक में विभाग की अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान ने सभी व्यवसाइयों से खाने के उपयोग में आने वाले तेल को दो बार से ज़्यादा इस्तेमाल न किये जाने के लिए समझाया। तेल का दो बार से ज़्यादा इस्तेमाल होने से उसमे एल्डिहाइड पोलर कंपाउंड बढ़ जाते हैं, टी.एल.सी भी 25 से अधिक हो जाते हैं, जिससे लोगों में हार्ट अटैक, अल्जाइमर, हाई कोलेस्ट्रॉल, एसिडिटी एवं गैस जैसी बीमारियां बढ़ रही है। इस तेल के इस्तेमाल को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस मौके पर कवि ईश्वर चंद गंभीर जी ने कहा कि: 

'जीवन है यह कीमती, रखो इसे निरोग देखभाल कर खाइये, हो सकता है रोग।'

'बार बार उपयोग में, इस तेल को न लाइये स्वस्थ हम खुद भी रहे, औरो को भी बचाइए।'

विभाग द्वारा मैट फ्यूज़न वेल्ड प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारी अंश ने बतलाया कि प्रदेश सरकार के साथ मिलकर इनकी कंपनी द्वारा व्यापारी के यहां जाकर वह खुद इस्तेमाल में न आने वाले तेल को वह 25 रुपये प्रति लीटर लेंगे, ताकि यह खराब तेल वापस बाज़ार में न जाये। मेरठ मंडप एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने खाद्य विभाग से कहा कि इस्तेमाल में न आने वाले तेल को एकत्रित करने पर किसी भी तरह की कार्यवाही सैंपलिंग के नाम पर व्यापारी के साथ न की जाए। महामंत्री विपुल सिंघल ने आश्वासन दिया कि मेरठ के सभी तेल का कमर्शियल उपयोग करने वाले व्यापारी सरकार की नीतियों के तहत लोगो को भी जागरूक करेंगे कि तेल का दो बार से ज़्यादा इस्तेमाल न हो और स्वयं भी विभाग अनुरूप ही तेल का इस्तेमाल करेंगे। अंत मे मनोज गुप्ता ने सबका धन्यवाद व्यक्त किया। इस मौके पर खाद्य विभाग से मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिव कुमार मिश्रा, सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अंश, मेरठ मंडप एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री विपुल सिंघल, चेयरमैन सुबोध गुप्ता, कोषाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, उपाध्यक्ष कृष्ण गुप्ता, अनुराग सक्सेना, मंत्री राहुल छाबड़ा, शशि अग्रवाल, गगन गोयल, मुकेश गुप्ता, अपर मेहरा नवीन अरोड़ा, नमन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर जागरूकता कार्यक्रम 'संभव' आयोजित।


मेरठ 29 नवंबर (चमकता युग) उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग संस्थान (एम.एस.एम.ई) द्वारा एम.आई.ई.टी इनक्यूबेशन फ़ोरम और एम.एस.एम.ई डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट आगरा के संयुक्त प्रयास से ई-राष्ट्रीय स्तर जागरूकता कार्यक्रम 'संभव' का आयोजन किया गया। जिसमें स्टार्ट इन यू.पी व वूमेन सेल वेन का सहयोग रहा। संगोष्ठी में मेरठ इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के वाइस चेयरमैन पुनीत अग्रवाल ने संस्थान में चल रही सभी उद्यमी और रिसर्च एंड डेवलपमेंट से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान एम.एस.एम.ई डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट आगरा के ज्वाइंट डायरेक्टर टी.आर शर्मा और असिस्टेंट डायरेक्टर ए.के गौतम ने भारत सरकार की उद्यमियों की सहायता के लिए सभी योजनाओं के बारे में अवगत कराया। सेशन के दौरान लाभान्वित उद्यमियों की कहानियों के बारे में भी बताया गया। नितेश गुप्ता सी.ए ने उद्यमिता शिक्षा पर व्याख्यान दिया और एम.आई.ई.टी इनक्यूबेशन फॉर्म के इनक्यूबेटी सुभाष राणा ने अपनीसफलता की कहानी को साझा किया। कार्यक्रम में रेहान अहमद, वंदना ठाकुर, डा.पूनम रानी सहित एम.आई.ई.टी इनक्यूबेशन फ़ोरम के सभी सहयोगी रहे।


सुंदरपुर का नहीं हुआ ड्रोन से सर्वे।

औरैया ( संवाददाता विपिन गुप्ता) 29 नवंबर (चमकता युग) जनपद औरैया की ब्लॉक सहार के कई गाँवों का घरौनी के लिए ड्रोन से सर्वे किया जा रहा है। जिसमें ग्राम पंचायत नौगवॉ के मजरा सुंदरपुर का रिकॉर्ड सरकारी अभिलेखों में न होने पर सर्वे नहीं किया गया। इससे ग्रामीण मायूस हैं और सर्वे की मांग कर रहे हैं। पूरे सहार ब्लॉक की सबसे बड़ी पंचायत में शुमार नौगवॉ में छह मजरे हैं। इसमें पुरवा महिपाल, पुरवा विजई, बटाहा, अमरपुर, नौगवॉ और सुंदरपुर भी शामिल है। इनमें से सुंदरपुर गाँव का पिछले दिनों राजस्व विभाग द्वारा ड्रोन से घरौनी योजना का सर्वे नहीं किया गया। इसका मुख्य कारण पुरानी आबादी पर बसा न होना है। इस गाँव में नायक समुदाय के लोगों की आबादी है। लेखपाल पवन दीक्षित का कहना है कि इसका बाद में आंकलन कराकर ड्रोन सर्वे कर रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।



नगर पंचायत पतला क्षेत्र शमसान घाट में हुए विकास कार्यों का गुणवत्ता प्रमाण-पत्र अधिशासी अधिकारी द्वारा चेयरमैन को नहीं सौंपा-?

मोदीनगर 29 नवंबर (चमकता युग) नगर पंचायत पतला के चेयरमैन मनोज शर्मा ने ठेकेदार द्वारा शमसान घाट प्रांगण में विकास कार्यों में बरती गई अनिमितताओं के चलते ठेकेदार का भुगतान रोक दिया है। अधिशासी अधिकारी द्वारा शमसान का ठेका छोड़ते समय शमसान घाट की फाइल पर चेयरमैन के नियमानुसार हस्ताक्षर भी नहीं कराएँ गये। चेयरमैन का कहना है कि जब तक शमसान घाट के विकास व सौन्दर्य करण में हुए कार्याे का गुणवत्ता का प्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं होता है, जब तक शमसान घाट के विकास कार्य आदि का भुगतान नहीं किया जायेगा। चेयरमैन मनोज शर्मा ने बताया कि ठेकेदार ने शमसान प्रांगण में विकास कार्य हेतु छोड़े गए ठेके में दी गई कार्य अवधि में कार्य को पूर्ण नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि शमसान घाट प्रांगण में विकास कार्य ठेका लगभग उन्नतीस लाख रुपये का छोड़ा गया था। ऐसा प्रतीत होता है कि ठेकेदार ने विकास कार्याे में मानकों के अनुरूप कार्य न करके ठेके अनुबंध बहुत कम लागत हैऔर विकास कार्य भी निम्न स्तर का ठेकेदार द्वारा करवाया गया है। शमसान घाट प्रांगण में विकास कार्य में बरती गई अनिमितताओं की शिकायत सभासदों ने उच्चधिकारियों से की है। नगर पंचायत पतला के चेयरमैन ने बताया कि शमसान प्रांगण में हुए विकास कार्यों की जांच पूर्ण नहीं होती है तब तक ठेकेदार का भुगतान नहीं किया जायेगा। जब कि अधिशासी अधिकारी द्वारा ठेकेदार को भुगतान करने का दबाव बनाया जा रहा है?



परिवार नियोजन के पसंदीदा साधन पर लगेगी ‘मुहर’।

फॉलोअप में सहायक होगी मुहर।

परिवार नियोजन के उपलब्ध सभी साधन को बताने के लिये शासन ने जारी किये मुहर बनवाने के निर्देश।

मेरठ 29 नवंबर (चमकता युग) लोगों को परिवार नियोजन के उपलब्ध सभी साधन बताने के लिए शासन से एक मुहर बनवाने का निर्देश जारी किया गया है। इस मुहर पर पुरुष नसबंदी, महिला नसबंदी, गर्भपात पश्चात नसबंदी, पी.आई.यू.सी.डी, पी.पी.आई.यू.सी.डी, आई.यू.सी.डी, अंतरा, छाया, माला एन आदि परिवार नियोजन के साधनों के बारे में बताया गया है। मुहर का प्रारूप प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को शासन स्तर से भेजा गया है। परिवार नियोजन कार्यक्रम की नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.पूजा शर्मा ने बताया बास्केट ऑफ च्वाइस की मुहर का प्रारूप शासन से भेजा गया है, शीघ्र ही यह मुहर बनवा ली जाएगी। उन्होंने बताया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की उत्तर प्रदेश की निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने इस संबंध में प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं। परामर्श के माध्यम से लोगों को भविष्य में परिवार नियोजन के किसी भी साधन को अपनाये जाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होने बताया-इसी क्रम में काउंसलिंग के बाद भविष्य में लाभार्थी का फॉलोअप किये जाने के उद्देश्य से परिवार नियोजन की सेवाएं प्रदान करने वाली स्वास्थ्य इकाई के लिए एक मुहर बनाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें परिवार नियोजन की सारी सुविधाएं (बास्केट ऑफ च्वाइस) इंगित होगी। इस मुहर का उपयोग सेवाप्रदाता द्वारा मरीज अथवा लाभार्थी की काउंसलिंग करते हुए उसकी ओ.पी.डी स्लिप, ए.एन.सी.ए डिस्चार्ज स्लिप तथा एम.सी.पी कार्ड पर काउंसलिंग के उपरांत यदि मरीज अथवा लाभार्थी द्वारा किसी विधि को अपनाने के लिए चुना गया है या भविष्य में किसी विधि को अपनाने की रुचि प्रकट की हो तो उस स्थिति में उसके कार्ड पर मुहर लगायी जाएगी तथा रुचि दिखायी गयी विधि पर सही का निशान अथवा अपनायी गयी विधि पर गोला लगाया जाएगा। जिससे भविष्य में उसका फॉलोअप आसानी से किया जा सके। जारी निर्देशों में पोस्टपार्टम तथा पोस्ट अवार्शन सेवाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। ऐसी महिला जिसका प्रसव अथवा गर्भपात हुआ हो, उसको प्राथमिकता देते हुए काउंसलिंग कर प्रसव उपरांत नसबंदी या आईयूसीडी की सेवा दिया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। यदि महिला द्वारा कोई भी विधि नहीं अपनायी जाती है तो ऐसी स्थिति में डिस्चार्ज के दौरान कम से कम तीन स्ट्रिप छाया तथा पांच पैकेट कंडोम अवश्य दिये जाएंगे।




मंडल प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

मेरठ 29 नवंबर (चमकता युग) सोमवार को सिवालखास में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनवार कुरैशी को रोहटा मंडल का प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने अनवार कुरैशी का फूल मालाओं से स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में मंडल उपाध्यक्ष वकील चौहान, राशिद अल्वी, मोहम्मद साहिल, सूफी कल्याण, अनीश, बाबू, राजा, अनुज मुखिया, सोनी, गुलशन, अली राणा, जहीर कुरैशी आदि कार्यकर्ता रहे।



Sunday, 28 November 2021

थाना-हस्तिनापुर पुलिस द्वारा मोबाईल फोन लूट का खुलासा व प्रकाश में आये चार अभियुक्तगण मय मोबाईल फोन मय मो.सा.के गिरफ्तार।


हस्तिनापुर (चमकता युग) चार अज्ञात लड़को द्वारा जम्बूदीप से आगे कूड़-कचरा डालने वाली जगह पर दिन में करीब 12.00 बजे अभिषेक पुत्र सोमपाल नि. ग्राम-मालीपुर थाना-हस्तिनापुर, मेरठ के साथ मारपीट कर उसका मोबाईल फोन लूटने की घटना कारित की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु.अ.सं 222/2021 धारा-394 भादवि पंजीकृत किया गया था। जिसे अत्यन्त गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ के कुशल निर्देशन में थाना-हस्तिनापुर पुलिस अनावरण हेतु प्रयासरत थी तो दिनांक 27/11/2021 को मुखबिर खास की सूचना पर नहर पुल के पास से समय करीब 18.30 बजे चार अभियुक्तगण 1.मुकुल पुत्र यशपाल नि. ग्राम-नंगला खेपड़ थाना-मीरापुर जनपद-मुजफ्फरनगर, 2.निखिल कुमार पुत्र सुशील कुमार नि. ग्राम-शाहपुर थाना-बहसूमा जनपद-मेरठ, 3.प्रीत पुत्र मांगेराम नि.ग्राम-शाहपुर थाना-बहसूमा जनपद-मेरठ, 4.उज्जवल पुत्र प्रमोद सैनी नि.ग्राम-शाहपुर थाना-बहसूमा जनपद-मेरठ को मय लूटा हुआ मोबाईल फोन रंग आसमानी टेक्नो स्पार्क कम्पनी आई.एम.ई.आई नं. 1-353935645608621 2—353935645608639 व लूट में प्रयुक्त मो.सा.स्प्लैण्डर प्रो बिना नम्बर चैसिस नं. एम.बी.एल. एच.ए10ए.बी.बी9जी00381 व इंजन नं. एच.ए 10ई.जी.बी9जी02184 के गिरफ्तार किया गया।

नाम पता गिरफ्तारशुदा अभि.गणः

1.मुकुल पुत्र यशपाल नि. ग्राम-नंगला खेपड़ थाना-मीरापुर जनपद-मुजफ्फरनगर।

2.निखिल कुमार पुत्र सुशील कुमार नि.ग्राम-शाहपुर थाना-बहसूमा जनपद-मेरठ।

3.प्रीत पुत्र मांगेराम नि. ग्राम-शाहपुर थाना-बहसूमा जनपद-मेरठ।

4.उज्जवल पुत्र प्रमोद सैनी नि. ग्राम-शाहपुर थाना-बहसूमा जनपद-मेरठ।

अभियुक्तगण से बरामदगीः

1.मुकदमा वादी का मोबाईल फोन रंग आसमानी टेक्नो स्पार्क कम्पनी आई.एम.ई.आई नं. 1-353935645608621 2—353935645608639 

2.लूट में प्रयोग की गयी मो.सा. स्प्लैण्डर प्रो बिना नम्बर चैसिस नं. एम.बी.एल.एच.एम10ए.बी.बी9जी00381 व इंजन नं. एच.ए10ई.जी.बी9जी02184

आपराधिक इतिहासः

1.मु.अ.सं 189/2019 धारा-323/324/504/506 भादवि बनाम मुकुल उपरोक्त थाना-बहसूमा, मेरठ।

2.मु.अ.सं 222/2021 धारा-394/411 भादवि बनाम मुकुल आदि 04 नफर उपरोक्त थाना-हस्तिनापुर, मेरठ ।



थाना जानी पुलिस द्वारा एक वारण्टी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।


मेरठ 28 नवंबर (चमकता युग) जनपद मेरठ द्वारा अपराधियो की धर पकड हेतु चलाये गये अभियान व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सरधना मेरठ के निर्देशन में थाना प्रभारी थाना जानी जनपद मेरठ के नेतृत्व में थाना जानी पुलिस द्वारा वारण्टीयो की धरपकड के दौरान वारण्टी अभियुक्त 1.नसरुद्दीन पुत्र अमीन निवासी पूठरी थाना जानी जनपद मेरठ सम्बन्धित सम्बन्धित अभियोग सख्या 14109/21 धारा 13 जी.एक्ट  (न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष न.7) को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उपरोक्त 14109/21 धारा 13 जी.एक्ट  (न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कक्ष न.7) मे अनुपस्थित चल रहा जिसके विरुद्व न्यायालय द्वारा वारण्ट निर्गत किये गये थे।

गिरफ्तार अभियुक्त

1.नसरुद्दीन पुत्र अमीन निवासी पूठरी थाना जानी जनपद मेरठ।

वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा करने के लिए रविवार को भी संचालित हुआ टीकाकरण अभियान।


बहराइच (संवाददाता मोहम्मद इमरान मकरानी) 28 नवंबर (चमकता युग) बराइच कोविड-19 टीकाकरण 30 नवम्बर 2021 तक 80 प्रतिशत से अधिक लोगों को प्रथम डोज़ तथा 45 प्रतिशत से अधिक लोगों को द्वितीय डोज़ का टीका लगाये जाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डा.दिनेश चन्द्र के निर्देश पर रविवार को भी वंचित लोगों का टीकाकरण करने के लिए घर-घर अभियान संचालित किया गया। जिसके अन्तर्गत सांयकाल 05ः00 बजे तक 15485 लोगों का टीकाकरण किया गया। उल्लेखनीय है कि जनपद में अब तक 18,81,516 लोगों को प्रथम डोज़, 10,03,593 लोगों को द्वितीय डोज़ इस प्रकार कुल 28,85,099 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया है। 

यह जानकारी देते हुए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा.जयन्त कुमार ने बताया कि खेत में काम करने वालों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए शाम में भी टीकाकरण की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने यह भी बताया कि जिला चिकित्सालय में रात्रि 10ः00 बजे तक टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है।

जनसंख्या नियंत्रण कानून के लिए 65 जिलों से गुजरते हुए निकलेगी यात्रा: देवेन्द्र चौधरी।


मोदीनगर 28 नवंबर (चमकता युग) जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के राष्ट्रीय सचिव प्रचार देवेन्द्र चौधरी ने बताया है कि 4 दिसंबर से 28 दिसंबर तक उत्तर प्रदेश में जनसंख्या समाधान यात्रा शुरू कर रहा है। प्रदेश के 65 जिलों से होकर जाने वाली इस यात्रा का शुभारंभ केंद्रीय कार्यालय गाजियाबाद से शुरू होकर मोदीनगर के रास्ते मेरठ के लिए चलेगी और समापन भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में एक बड़ी सभा के साथ रामलला के दर्शन करके समाप्त होगी।प्रमोद कुमार शर्मा जिला अध्यक्ष गाजियाबाद ने बताया कि जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने के लिए चलाए जा रहे अभियान में मील का पत्थर साबित होगी इस यात्रा का मेन उद्देश्य है कि जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो। यह कानून दो बच्चों का हो जो तीसरे बच्चे पर जाए उसकी सारी सब्सिडी वोटिंग डालने का अधिकार व्यस्त सारी सरकारी सुविधा समाप्त की जाए और तब भी ना माने तो 4 बच्चे पर जाए तो सारी सरकारी सुविधाएं वोटिंग डालने का अधिकार व सब्सिडी के साथ साथ दंपत्ति को 10 साल का कारावास भी हो। जाति धर्म से ऊपर उठकर सभी पर सख्त एक समान जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द से जल्द लागू हो। मोहित त्यागी जिला महासचिव ने कहा कि जब तक देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू नहीं होगा जब तक इन समस्याओं का समाधान संभव नहीं है जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पिछले करीब 8 साल से शांतिपूर्ण जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग कर रहा है। अब यह मुद्दा जन:जन की आवाज बनने लगा है हर समझदार व्यक्ति मानने लगा है। देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना बहुत जरूरी है।

जितेंद्र शर्मा संरक्षक जिला गाजियाबाद ने कहा कि प्रदेश सरकार को और सरकार सभी इस मुद्दे पर गंभीर हैं। इसलिए हम सब एकजुट हो जाएं तो जल्द ही प्रदेश में यह कानून लागू हो जाएगा। शालिनी शर्मा विधानसभा अध्यक्ष महिला विंग मुरादनगर ने कहा की मुरादनगर और मोदीनगर में जनसंख्या नियंत्रण यात्रा में शामिल सभी भाई बहनों का फूलों की वर्षा के साथ जोरदार स्वागत होगा। उषा चौधरी विधानसभा अध्यक्ष महिला विंग मोदीनगर ने कहा  की बढ़ती जनसंख्या और टक्के संसाधन देश के लिए खतरा है। देश की तरक्की के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून आवश्यक है। देवेन्द्र चौधरी राष्ट्रीय सचिव ने बताया कि इस यात्रा में अपने संघ के राष्ट्रीय संरक्षक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा और राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय संयोजक ममता सहगल, राष्ट्रीय महासचिव धर्मेन्द्र धामा, प्रदेश अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह नीलकंठ आदि और कार्यकर्ता उनके अलावा बड़ी संख्या में देशभक्त शामिल रहेंगे।

इस मौके पर देवेन्द्र चौधरी, प्रमोद कुमार शर्मा, अनुज त्यागी, जितेंद्र शर्मा, मोहित त्यागी, जसविंदर दोसा, सतीश चौधरी, उषा चौधरी, जी.शर्मा कचोरी, अनिल शर्मा, ललित गोयल एडवोकेट, सचिन गोयल, शालिनी शर्मा,  रोहित शर्मा, जयवीर जागी, भोजपुर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अलका चौधरी आदि मौजूद रहे।

फाफामऊ कांड में 'आप' ने मांगा इंसाफ, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन।

जिलाधिकारी के माध्यम से भेजे गए पत्र में पीड़ित परिवारीजन की सुरक्षा सुनिश्चित कराने सहित मारे गए दलित परिवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिये न्याय दिलाने की गुहार।


योगी सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने जिला मुख्यालय पर किया जोरदार प्रदर्शन, ध्वस्त कानून व्यवस्था पर जताया आक्रोश।

मेरठ 28 नवंबर (चमकता युग) प्रयागराज के फाफामऊ में दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और परिवार सहित उसकी नृशंस हत्या के मामले में आम आदमी पार्टी ने योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दलित परिवार के साथ हुई इस घटना को शोषित, वंचित समाज के साथ बढ़े अपराधों की ताजा नजीर बताते हुए जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में आप कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय मेरठ पर रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया। योगी सरकार पर जातीय विद्वेष के साथ काम करने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। फाफामऊ कांड में इंसाफ की मांग करते हुए आप की ओर से राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया, जिसमें पीड़ित के परिवारीजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने सहित मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की गुहार लगाई गई। प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि यह घटना संविधान के तहत समाज के वंचित, शोषित और गरीब तबके को दिए गए सम्मान पूर्वक जीवन जीने के अधिकार की हत्या है। दो वर्ष से परिवार अपने साथ हो रहे अत्याचार के बारे में पुलिस से गुहार लगा रहा था, लेकिन जाति देखकर काम करने की आदी हो चुकी योगी की पुलिस ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की। हमारे प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सदस्य संजय सिंह  पुलिस के ऐसे व्यवहार पर योगी सरकार और उनके मंत्रियों को कुंभकरणी नींद से जगाने की कोशिश हर बार करते हैं, लेकिन सरकार और उसके सिपहसालार बहुत ही गहरी नींद में सोए हैं। उन्हें नींद से जगाने के लिए आम आदमी पार्टी का यह प्रदर्शन एक और प्रयास है। चूंकि योगी सरकार और उसके जिम्मेदार बेहद गहरी नींद में हैं इसलिए पीड़ित परिवारीजन की सुरक्षा सुनिश्चित कराने और मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराने की मांग उनसे करना प्रासंगिक नहीं रह जाता है। ऐसे में इसके लिए डी.एम के जरिये राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर आप यूपी में दलित, वंचित, शोषित समाज के मौलिक अधिकारों की हो रही हत्या पर उनका ध्यान खींच रही है। ध्वस्त कानून व्यवस्था के मुद्दे पर हम यूं ही तब तक आवाज बुलंद करते रहेंगे जब तक इस सरकार की नींद नहीं टूट जाती। सरकार के पास नींद से जागने और अपने गुनाहों का प्रायश्चित करने के लिए अब ज्यादा वक्त शेष नहीं बचा है। 2022 में योगी सरकार की विदाई पक्की है। इससे पहले सरकार की नींद टूट जाए और वह अपने पाप कुछ धोले तो अच्छा होता, इसीलिए प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के आह्वान पर पूरे प्रदेश में राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करके आप फाफामऊ के पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग बुलंद कर रही है। सरकार को हम यूं ही जगाने की कोशिश करते रहेंगे चाहे भले ही इसके लिए हमें बड़ा आंदोलन ही क्यों न करना पड़े। प्रदर्शन के दौरान प्रदेश प्रवक्ता व जिला प्रभारी सी एम चौहान, प्रदेश सचिव ओ.पी संत, आप माइनॉरिटी विंग प्रदेश उपाध्यक्ष डा.गुरमिन्दर सिंह,युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव दीपक चौधरी, रवि मलिक, शारिक त्यागी, महासचिव गौहर रजा सिद्दकी, महानगर अध्यक्ष अज्जू पण्डित, तरुण गोयल, करण अग्रवाल, आरिफ खान, जीतपाल सिंह, संजय जोशी त्रिलोक सिंह, हेमन्त कुमार, बबली देवी, इमरान आलम, फ़ारूक़ क़िदवई, देशवीर सिंह, हर्ष वशिष्ठ मनोज भाटी, विकास रस्तौगी, मनोज शर्मा, गुलिस्ता परवीन, विशाल जैन, रविन्दर सिंह, इक़रार अहमद, तेजस चौहान, अजीज अंसारी, रियाजुद्दीन, असगरसिद्दकी, मुजाहिद, गीतारानी, मोनू गुप्ता चाँद खान, दिव्य राज, अभिनव, पंडित विक्रम मीर पुरिया, अनुज शर्मा, आनंद दुआ, विक्की सैनी, निशांत राजपूत, नावेद खान, सुधीर राणा, अविनाश चौधरी, आशुतोष शर्मा, महेश चंद, विशाल तोमर, रॉकी, वैभव त्यागी, अनुज शर्मा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

नहीं रहे वरिष्ठ साहित्यकार कैलाश बिहारी।


औरैया (संवाददाता विपिन गुप्ता) 28 नवंबर (चमकता युग) जनपद औरैया में फफूँद कस्बे के मूल निवासी वयोवृद्ध कवि एवं पत्रकार हैप्पी श्रीवास्तव के नाना कैलाश बिहारी श्रीवास्तव का आज रविवार की दोपहर 3 बजे एक लंबी बीमारी के चलते 92 वर्ष की अवस्था में निधन हो गया। औरैया डिपो में वरिष्ठ लिपिक से सेवानिवृत्त कैलाश बिहारी श्रीवास्तव की साहित्य में विशेष रूचि थी। फफूँद व आस-पास के कस्बों में वह दशकों तक काव्य पाठ करते रहे जिसके चलते वह कस्बे में अत्यंत सम्मानित थे और लोग उन्हें बाबूजी कहकर पुकारते थे। बढ़ती उम्र के साथ ही वह कुछ वर्ष पहले फफूँद छोड़कर औरैया अपने दामाद ऐडवोकेट संजय बाबू श्रीवास्तव के मोहल्ला ब्रह्म नगर स्थित आवास पर ही रह रहे थे। जहाँ पर रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर लगते ही क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई। उनका अंतिम संस्कार सोमवार की सुबह यमुना शेरगढ़ घाट पर किया जाएगा। उनके निधन पर तमाम साहित्यकारों, पत्रकारों, अधिवक्ताओं एवं रोडवेज कर्मचारियों के अलावा अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें किया गया याद।


मेरठ 28 नवंबर (चमकता युग) स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के संस्कृति विभाग में महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित करके एवं फुले जी के चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। दीप वन्दना कुलदीप नारायण ने प्रस्तुत की।

संस्कृति विभाग के विभागाध्यक्ष डा.विवेक संस्कृति ने महात्मा जोतिराव गोविंदराव फुले को याद करते हुए कहा कि फुले एक भारतीय समाज सुधारक, समाज प्रबोधक, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक तथा क्रान्तिकारी कार्यकर्ता थे। सितम्बर 1873 में इन्होने महाराष्ट्र में सत्य शोधक समाज नामक संस्था का गठन कि। महिलाओं व दलितों के उत्थान के लिय इन्होंने अनेक कार्य किए। समाज के सभी वर्गो को शिक्षा प्रदान करने के ये प्रबल समथर्क थे। वे भारतीय समाज में प्रचलित जाति पर आधारित विभाजन और भेदभाव के विरुद्ध थे। सुभारती परिवार उनकी पुण्यतिथि पर उनको सादर नमन करता है। कार्यक्रम के कुलदीप नारायण ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। सुभारती फ़िज़ियोथेरेपी संस्थान के बच्चो ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में वित्त विभाग से पधारे हिमांशु त्यागी ने भी फुले के बारे में अपने विचार रखे। सुभारती फ़िज़ियोथेरेपी संस्थान का नाम ज्योतिराव गोविंदराव फुले के नाम पर ही अंकित किया गया है। कार्यक्रम में सतेंद्र कुमार, रिंकु कुमार, हर्ष मालिक आदि का सहयोग रहा।

रिसर्च फॉर रिसर्जन्स फाउंडेशन (आर.एफ.आर.एफ) यु.जी.सी, ए.आई.सी.टी.ई एवं एन.बी.ए के सहयोग से नदियों के संरक्षण के लिए चला रही देशव्यापी अभियान।

समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने अभियान के समर्थन में वीडियो संदेश जारी किया।

संस्थानों के लिए सामूहिक पंजीयन हेतु सुविधा।


‘नदी को जानो’ प्रतियोगिता के विजेताओं को एक लाख तक का पुरस्कार देगी आर.एफ.आर फाउंडेशन।

नागपुर 28 नवंबर (चमकता युग) भारतीय शिक्षण मंडल प्रेरित संस्था रिसर्च फॉर रिसर्जन्स फाउंडेशन ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (ए.आई.सी.टी.ई), नई दिल्ली एवं राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एन.बी.ए), नई दिल्ली के सहयोग से अखिल भारतीय स्तर पर ‘नदी को जानो’ प्रतियोगिता का आयोजन किया है। जिसमें प्रतिभागी संस्थाओं को एक लाख तक का पुरस्कार मिलेगा।प्रतियोगिता में सम्मिलित होने की अंतिम तिथि 30 नवंबर 2021 है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण इस लिंक https://conferencebsm.com/nkj पर करना होगा। 

रिसर्च फॉर रिसर्जन्स फाउंडेशन मानवता एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी क्षेत्रों में वैज्ञानिक, तकनीकी और शैक्षणिक अनुसंधान के द्वारा समाधान प्रदान करने का कार्य करता है। भारतीय शिक्षण मंडल, भारत केंद्रित भारतीय शिक्षा व्यवस्था का प्रादर्श (मॉडल) तैयार करने के उद्देश्य से कार्य करता है। किस तरह हमारे पड़ोस की नदी खत्म हो गयी, किस तरह नदी नाले में परिवर्तित हो गई, कहीं-कहीं तो उनपर कालोनियां तक बसा दी गईं। इन्हीं विषयों को देखते हुए प्रतियोगिता का आयोजन नदियों के प्रति जन जागृति लाने, उनके संरक्षण, पर्यावरण से युवा शक्ति को जोड़ने के उद्देश्य से किया गया है। अभियान का शुभारंभ 25 जुलाई 2021 को भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के द्वारा किया गया था। तब से अब तक ‘नदी को जानो’ अभियान को अत्यंत उत्साहवर्धक प्रत्युत्तर मिल रहा है। देश के 29 राज्यों एवं 9 केंद्रशासित प्रदेशों 2203 संस्थानों के 25 हजार से अधिक छात्रगण, शिक्षकगण, अधिकारीगण एवं कर्मचारिगणों ने अभियान में भाग लिया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यु.जी.सी), अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (ए.आई.सी.टी.ई), राष्ट्रीय प्रत्यायन बोर्ड (एन.बी.ए), राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान, केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली विश्वविद्यालय सहित देश के अन्य प्रमुख संस्थानों के साथ ही महाविद्यालयों एवं विद्यालयों के द्वारा प्रोत्साहन मिल रहा है। इस अभियान की सफलता के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली, महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा सहित अन्य विश्वविद्यालयों ने अपने संस्थान में नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। संस्थानों के लिए सामूहिक पंजीकरण की सुविधा भी प्रदान की गई है।जुनापीठाधिश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज, राम जन्मभूमि तीर्थ न्यास के कोषाध्यक्ष गोविंद गिरी महाराज, सतसंग संस्थान, बंगलौर, के.श्री.एम, सहित अनेक विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं समाज के अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने इस अभियान के समर्थन व प्रोत्साहन हेतु वीडियो संदेश प्रेषित किए हैं। प्रतियोगिता को दो स्तरों पर बाटा गया है। एक संस्थागत दुसरा व्यक्तिगत। संस्थागत में विद्यालय, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय एवं अन्य स्वयंसेवी संस्थानों के विद्यार्थी, शोधार्थी, शिक्षक और कार्यकर्ता भाग ले सकते हैं। संस्थागत श्रेणी में हर संस्था से न्यूनतम 250 प्रतिभागियों की संख्या अपेक्षित है। जिसके लिए मात्र 25 रुपये की सहयोग राशि देनी होगी। संस्थागत स्तर पर प्रतियोगिता विजेताओं को क्रमशः जल संरक्षक एक लाख रुपए, जलोपासक 51 हजार रुपए और जल साथी को 31 हजार रुपए की पुरस्कार राशि मिलेगी। जबकि व्यक्तिगत श्रेणी में 18 वर्ष की आयु तक के प्रत्येक राज्य से जल बाल मित्र को 5 हजार रुपये, 18 से 25 वर्ष आयु तक के प्रत्येक राज्य से जल युवामित्र को 5 हजार रुपये एवं 25 वर्ष आयु से ऊपर प्रत्येक राज्य से जल मित्र को 5 हजार रुपये पुरस्कार राशि के रुप में दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए https://conferencebsm.com/nkj की वेबसाइट पर पंजीकरण करना होगा। प्रतिभागियों को नदी के भौगोलिक, सांस्कृतिक, पुरातात्विक दृष्टि से उसकी संपूर्ण जानकारी जिसमें उद्गम स्थल से लेकर विलय स्थल तक की जानकारी जी.पी.एस लोकेशन के साथ प्रदान करनी है।

सुभारती लॉ कॉलिज के पुरातन छात्र ईशांक का उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल जज में हुआ चयन।


मेरठ 28 नवंबर (चमकता युग) स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के सरदार पटेल सुभारती लॉ कॉलिज के पुरातन छात्र ईशांक का चयन उत्तराखण्ड न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिविजन) के रूप में हुआ है। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग द्वारा इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। सुभारती लॉ कॉलिज में बी.ए.एल.एल.बी-2011 बैच के विद्यार्थी ईशांक मूल रूप से उत्तराखण्ड राज्य के निवासी हैं। उनके पिता न्यायमूर्ति सुभाष चन्द्र मेरठ में ए.डी.जे के पद पर कार्य कर चुके हैं। न्यायमूर्ति सुभाष चन्द्र बाद में इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज के रूप में चुन लिए गये थे। कुछ समय पहले उन्होंने झारखण्ड हाईकोर्ट के जज का कार्यभार सम्भाला है। ईशांक की इस सफलता पर स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डा.जी.के थापलियाल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. शल्या राज एवं सुभारती विधि संस्थान के संकायाध्यक्ष प्रो.डा. वैभव गोयल भारतीय ने ईशांक की इस सफलता पर ईशांक व उनके पिता न्यायमूर्ति सुभाष चन्द्र व पूरे परिवार को अपनी बधाई प्रेषित की है। विदित हो कि सुभारती लॉ कॉलिज के पुरातन छात्र उत्तर प्रदेश, झारखण्ड, मध्यप्रदेश एवं उत्तराखण्ड में जज के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। सुभारती लॉ कॉलिज के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को जब यह समाचार मिला तब से हर्ष का माहौल है। पुरातन विद्यार्थियों की सफलता से वर्तमान विद्यार्थी भी प्रेरित होते हैं और अपनी लक्ष्य तक पहुँचने के लिए कठिन मेहनत करते हैं। 

डा.वैभव गोयल भारतीय ने कहा कि सुभारती लॉ कॉलिज का उद्देश्य अपने विद्याथियों को कानून की शिक्षा देकर उन्हें न्यायिक सेवा से जोड़ कर देश सेवा हेतु प्रेरित करना है।

सेंट मेरिज एकेडमी स्कूल में पुरातन छात्रों की संस्था एक्समा द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता/ स्पोर्ट्स मीट का हुआ आयोजन।


मेरठ 28 नवंबर (चमकता युग) सेंट मेरिज एकेडमी स्कूल में पुरातन छात्रों की संस्था एक्समा द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता/ स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। इस एलुमनाई एसोसिएशन एक्समा की दूसरी स्पोर्ट्स मीट के मुख्य अतिथि शशांक चौधरी आई.ए.एस, सी.डी.ओ मेरठ रहे।

प्रतियोगिता का प्रारंभ एक्समा के पैट्रन व स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रदर एडवर्ड सेबस्टीन ने ध्वजारोहण किया। रविवार सुबह 9 बजे से ही पुरातन छात्रों का एथलेटिक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आना शुरू हुआ। एक्समा के सदस्य होना ही इस खेल कूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए योग्यता थी। सभी खिलाड़ियों ने स्कूल पहुंचकर सर्वप्रथम ग्राउंड में भाग दौड़ कर अपने को वार्म अप किया। इस प्रतियोगिता के लिए 150 से अधिक पुरातन छात्रों ने अलग-अलग प्रतियोगिताएं में भाग लिया। खिलाड़ियों के इस प्रतियोगिता में तीन वर्ग बनाए गए हैं। 18 वर्ष से 30 वर्ष की आयु तक, 31 वर्ष से 45 वर्ष की आयु तक तथा 46 से ऊपर । 

100 मीटर की दौड़ में 18 से 30 वर्ष की आयु के वर्ग में:

प्रथम स्थान पर नामित खन्ना रहे, इन्होंने 13.6 सेकंड में अपनी दौड़ पूरी की।

दूसरे स्थान पर नीतीश गुप्ता रहे, इन्होंने 13.9 सेकंड में अपनी दौड़ पूरी की।

तीसरे स्थान पर शिवम सप्रा रहे, इन्होंने 14.1 सेकंड में अपनी दौड़ पूरी की।

100 मीटर की दौड़ में  31 से 45 वर्ष की आयु के वर्ग में:

प्रथम स्थान पर संयम बंसल रहे, इन्होंने 12.56 सेकंड में अपनी दौड़ पूरी की।

दूसरे स्थान पर कोनार्क बंसल रहे, इन्होंने 13.1 सेकंड में अपनी दौड़ पूरी की।

तीसरे स्थान पर अभिजीत दुबे रहे, इन्होंने 13.3 सेकंड में अपनी दौड़ पूरी की।

100 मीटर की दौड़ में 46 वर्ष की आयु से ऊपर के वर्ग में:

प्रथम स्थान पर उमेश तोमर रहे, इन्होंने 14.6  सेकंड में अपनी दौड़ पूरी की।

दूसरे स्थान पर अनुज अरोड़ा रहे, इन्होंने 14.9 सेकंड में अपनी दौड़ पूरी की।

तीसरे स्थान पर अनंत जीत सिंह रहे, इन्होंने 15.2 सेकंड में अपनी दौड़ पूरी की।

400 मीटर की दौड़ में 18 से 30 वर्ष की आयु के वर्ग में:

प्रथम स्थान पर श्रीमन शर्मा रहे, इन्होंने अपनी दौड़ 1 मिनट 9 सेकेंड में पूरी की।

दूसरे स्थान पर नीतिश गुप्ता रहे, इन्होंने 1मिनट 15 सेकंड में अपनी दौड़ पूरी की।

तीसरे स्थान पर नामित खन्ना रहे, इन्होंने 1 मिनट 17 सेकंड में अपनी दौड़ पूरी की।

400 मीटर की दौड़ में  31 से 45 वर्ष की आयु के वर्ग में:

प्रथम स्थान पर अभिजीत दुबे रहे, इन्होंने 1 मिनट 3 सेकंड में अपनी दौड़ पूरी की।

दूसरे स्थान पर कोनार्क बंसल रहे, इन्होंने 1 मिनट 7सेकंड में अपनी दौड़ पूरी की।

तीसरे स्थान पर अतुल कुमार वर्मा रहे, इन्होंने 1 मिनट 15  सेकंड में अपनी दौड़ पूरी की।

400 मीटर की दौड़ में 46 वर्ष की आयु से ऊपर के वर्ग में:

प्रथम स्थान पर उमेश तोमर रहे, इन्होंने 1 मिनट 11 सेकंड में अपनी दौड़ पूरी की।

दूसरे स्थान पर अनुज अरोड़ा रहे, इन्होंने 1मिनट 14 सेकंड में अपनी दौड़ पूरी की।

तीसरे स्थान पर अनंत जीत सिंह  रहे, इन्होंने 1मिनट 16 सेकंड में अपनी दौड़ पूरी की।

साइक्लिंग:

1200 मीटर की साईकल रेस के ओपन वर्ग में :

प्रथम स्थान पर आरुष अग्रवाल रहे, इन्होंने 3मिनट 3 सेकंड में अपनी रेस पूरी की।

दूसरे स्थान पर कार्तिक कालरा रहे, इन्होंने 3 मिनट 6 सेकंड में अपनी रेस पूरी की।

तीसरे स्थान पर अनुज अरोड़ा  रहे, इन्होंने 3 मिनट 9 सेकंड में अपनी रेस पूरी की।

1200 मीटर की साईकल रेस में  31 से 45 वर्ष की आयु के वर्ग में:

प्रथम स्थान पर आशीष बिजी रहे, इन्होंने 2 मिनट 45 सेकंड में अपनी रेस पूरी की।

दूसरे स्थान पर माणिक महाजन रहे, इन्होंने 2 मिनट 50 सेकंड में अपनी रेस पूरी की।

तीसरे स्थान पर आशीष दुबे रहे, इन्होंने 2 मिनट 55 सेकंड में अपनी रेस पूरी की।

शॉट पुट:

7.26 किलो का गोला फेकने की 18 से 30 वर्ष की आयु के वर्ग में:

प्रथम स्थान पर नीतीश गुप्ता रहे, इन्होंने 10.7 मीटर दूर गोला फेका। 

दूसरे स्थान पर सागर सिवाच रहे, इन्होंने 9.65 मीटर दूर गोला फेका।

तीसरे स्थान पर मिहीर नारंग रहे, इन्होंने 9.5 मीटर दूर गोला फेका।

7.26 किलो का गोला फेकने की 31 से 45 वर्ष की आयु के वर्ग में:

प्रथम स्थान पर शुभांकर शर्मा रहे, इन्होंने 12.2 मीटर दूर गोला फेका। 

दूसरे स्थान पर ऐश्वर्या प्रकाश अग्रवाल रहे, इन्होंने 10.7 मीटर दूर गोला फेका।

तीसरे स्थान पर फ़राज़ अंसारी रहे, इन्होंने10 मीटर दूर गोला फेका।

शुभंकर शर्मा स्कूल के समय से ही हमेशा शॉटपुट व डिसकस थ्रो में अव्वल रहे हैं। पिछले वर्ष भी इन्होंने इस वर्ग में सबसे ज्यादा दूरी पर गोला फेंक कर गोल्ड मेडल हासिल किया था।

7.26 किलो का गोला फेकने की 46 वर्ष से अधिक की आयु के वर्ग में:

प्रथम स्थान पर अजय वर्मा रहे, इन्होंने 8.7 मीटर दूर गोला फेका। 

दूसरे स्थान पर ऐनुद्दीन शाह रहे, इन्होंने 8.5 मीटर दूर गोला फेका।

तीसरे स्थान पर रंजीत मंगत रहे, इन्होंने 8.4 मीटर दूर गोला फेका।

जैवलिन थ्रो:

जैवलिन थ्रो की 18 से 30 वर्ष की आयु के वर्ग में:

प्रथम स्थान पर मिहीर नारंग रहे, इन्होंने 38 मीटर दूर भाला फेका। 

दूसरे स्थान पर शिवम सप्रा रहे, इन्होंने 32 मीटर दूर भाला फेका।

तीसरे स्थान पर सागर सिवाच रहे, इन्होंने 27.3मीटर दूर भाला फेका।

जैवलिन थ्रो की 31 से 45 वर्ष की आयु के वर्ग में:

प्रथम स्थान पर क्लिंट फ्रांसिस रहे, इन्होंने 41.1 मीटर दूर भाला फेका। 

दूसरे स्थान पर अभिजीत दुबे रहे, इन्होंने 38 मीटर दूर भाला फेका।

तीसरे स्थान पर ऐश्वर्या प्रकाश अग्रवाल रहे, इन्होंने 28.9 मीटर दूर भाला फेका।

जैवलिन थ्रो की 45 वर्ष से अधिक की आयु के वर्ग में:

प्रथम स्थान पर उमेश तोमर रहे, इन्होंने 30.5 मीटर दूर भाला फेका। 

दूसरे स्थान पर अजय वर्मा रहे, इन्होंने 26.9 मीटर दूर भाला फेका।

तीसरे स्थान पर रंजीत मंगत रहे, इन्होंने 26.2 मीटर दूर भाला फेका।

डिस्कस थ्रो:

डिस्कस थ्रो की 18 से 30 वर्ष की आयु के वर्ग में:

प्रथम स्थान पर नीतीश गुप्ता रहे, इन्होंने 27.7 मीटर दूर डिस्क फेंकी। 

दूसरे स्थान पर मिहीर नारंग रहे, इन्होंने 24.4 मीटर दूर डिस्क फेंकी ।

तीसरे स्थान पर सागर सिवाच  रहे, इन्होंने 21.5 मीटर दूर डिस्क फेंकी।

डिस्कस थ्रो की 31 से 45 वर्ष की आयु के वर्ग में:

प्रथम स्थान पर शुभांकर शर्मा रहे, इन्होंने 29 मीटर दूर डिस्क फेंकी।

दूसरे स्थान पर ऐश्वर्या प्रकाश अग्रवाल रहे, इन्होंने 28.75 मीटर दूर डिस्क फेंकी।

तीसरे स्थान पर क्लिंट फ्रांसिस रहे, इन्होंने 24.1 मीटर दूर डिस्क फेंकी।

डिस्कस थ्रो की 45 वर्ष से अधिक की आयु के वर्ग में:

प्रथम स्थान पर रंजीत सिंह मंगत रहे, इन्होंने 17 मीटर दूर डिस्क फेंकी।

दूसरे स्थान पर अजय वर्मा रहे, इन्होंने 16.9 मीटर दूर डिस्क फेंकी।

तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से डा.संदीप सहगल व ऐनुद्दीन शाह  रहे, इन्होंने 16.5 मीटर दूर डिस्क फेंकी।

छोटे बच्चों की 50 मीटर की दौड़  में:

प्रथम स्थान पर जायरा, दूसरे स्थान पर आयांश, तीसरे स्थान पर अनुराधा रही।

बड़े बच्चों की 50 मीटर की दौड़  में:

प्रथम स्थान पर बृंदा, दूसरे स्थान पर कृष राज, तीसरे स्थान पर विराज रहे।

महिलाओं की 50 मीटर की दौड़  में:

प्रथम स्थान पर ऋषिका नारंग, दूसरे स्थान पर पारानीता सेठी, तीसरे स्थान पर श्रुति अग्रवाल रही।

खेल के अंत में सभी जीते हुए खिलाड़ियों को अपने-अपने वर्ग में मेडल देकर सी.डी.ओ शशांक चौधरी आई.ए.एस, ब्रदर एडवर्ड सेबस्टीन तथा एक्समा के कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। सी.डी.ओ शशांक चौधरी आई।ए।एस ने अपने अभिवादन में सभी पुरातन छात्रों का हौसला बढ़ाया और उनकी फिटनेस देखकर बाकी लोगों को खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। सी.डी.ओ शशांक चौधरी ने शहर के सभी स्कूलों को अपने-अपने स्कूल में खेलों को प्रोत्साहन करने उनमे खेल प्रतियोगिताएं कराने तथा इंटर स्कूल प्रतियोगिता कराने के लिए भी कहा। मुख्य अतिथि सी.डी.ओ शशांक चौधरी द्वारा सेंट मेरिज स्कूल के प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, ब्रदर सुपीरियर, ब्रदर आनंद, डा.संदीप सहगल, आई.एम.ए उ.प्र अध्यक्ष डा.महेश बंसल, अतहर अली, डा.उमंग मित्तल, डा.अमित उपाध्याय, डा.आकाश बंसल, डा.अमित पाठक, अभिषेक चौहान, डा.अमित रस्तोगी, नवीन अग्रवाल को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में एक्समा के उपाध्यक्ष विपुल सिंघल ने स्कूल के प्रधानाचार्य, सी.डी.ओ शशांक चौधरी आई.ए.एस, खेलने आए सभी पुरातन छात्र तथा स्कूल के स्टाफ का धन्यवाद व्यक्त किया।

इस मौके पर पुरातन छात्रों की संस्था एक्समा के अध्यक्ष एनउद्दीन शाह, पूर्व अध्यक्ष नीरज नारंग, उपाध्यक्ष विपुल सिंघल, महासचिव अपूर्व गुप्ता, अजय वर्मा, शुभांकर शर्मा, अंकित सिंघल, अभिषेक जैन तथा अभिषेक जैन मौजूद रहे।

प्रधानाध्यापिका द्वारा हुआ पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन।

मेरठ : उच्च प्राथमिक विद्यालय गगोल मेरठ में स्कूल की प्रधानाध्यापिका डा.कविता गुप्ता के द्वारा पुरातन छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।...